क्या आप ऑनलाइन बिजली का बिल चेक करना सीखना चाहते हैं। लेकिन आप नहीं जानते ऑनलाइन बिजली का बिल कैसे चेक किया जा सकता है तब आप सही लेख पर आए हैं। बिजली का बिल चेक करने के लिए आपके पास कनेक्शन नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर उपलब्ध होना चाहिए, यदि दोनों आपके पास उपलब्ध है तो निश्चित होकर आप इस आर्टिकल को पढ़ें इस आर्टिकल में बिजली का बिल कैसे चेक करें यह पूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे। बिजली बिल चेक कैसे करे – Bijli Bill Check Kaise Kare?
बिजली बिल चेक कैसे करे – Bijli Bill Check Kaise Kare
बिजली का बिल आप ऑनलाइन अपने मोबाइल से खुद से चेक कर सकते हैं और पता कर सकते हैं, आपका कितना महीने का बिल बाकी है। बिल चेक करने के दो तरीके हैं वेबसाइट के माध्यम से आप बिजली का बिल चेक कर सकते हैं तथा दूसरा तरीका मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से आप बिजली का बिल चेक कर सकते हैं, यदि आप वेबसाइट के माध्यम से बिजली का बिल चेक करेंगे तब आपको मोबाइल नंबर की आवश्यकता नहीं होगी लेकिन एप्लीकेशन के माध्यम से यदि आप बिजली का बिल चेक करेंगे तो आपको बिजली कनेक्शन से जो लिंक मोबाइल नंबर है उस नंबर की भी आवश्यकता होगी, इस लेख में हम बिजली का बिल चेक करने से लेकर बिजली का बिल ऑनलाइन जमा करने तक की जानकारी देंगे तो पढ़ना शुरू कीजिए।
UPPCL Website से बिजली का बिल चेक करने की प्रक्रिया
बिजली का बिल ऑनलाइन मोबाइल से चेक करने के लिए गूगल या क्रोम सर्च इंजन ओपन करें सर्च में UPPCL लिखकर सर्च करें, इसके बाद जो पहले वेबसाइट रिजल्ट में दिखाई दे क्लिक करके ओपन कर लें। वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर बिल भुगतान का ऑप्शन मिलेगा क्लिक करें उसके बाद खाता संख्या दर्ज करें जिले का नाम चुने और कैप्चा कोड दर्ज करके आप अपना बिजली का बिल चेक कर सकते हैं बिजली का बिल चेक करने की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप सीखना चाहते हैं तो आप एक-एक करके आगे लिखा पॉइंट्स को पढ़िए।

- वेबसाइट के माध्यम से बिजली का बिल पता करने के लिए पहले आपको अपने मोबाइल में गूगल को ओपन करना है।

- गूगल पर आ जाने के बाद आपको सर्च बार में UPPCL लिखकर सर्च करना है।

- UPPCL लिखकर सर्च करने के बाद आपको पहले UPPCL.ORG की वेबसाइट दिखाई देगी इस वेबसाइट पर क्लिक करके इसे ओपन कर लें,

- वेबसाइट ओपन होने के बाद आप मुख्य पेज पर आ जाएंगे यहाँ पर आने के बाद आपको बिल भुगतान पर क्लिक करना हैं

- बिल भुगतान पर क्लिक करने के बाद आपको यह पेज देखने को मिलेगा जो ऊपर फोटो में दिख रहा है यहाँ आप सबसे पहले अपने District को सेलेक्ट करें

- उसके बाद Account Number को सेलेक्ट करे और इसमें अपने बिजली के कनेक्शन नंबर को दर्ज करें

- कनेक्शन नंबर दर्ज करने के बाद आपको कॅप्टचा कोड दर्ज करना हैं इसको देख कर सही से लिख दें,

- कॅप्टचा कोड दर्ज करने के बाद आप एक बार दर्ज की गई जानकारी को चेक करे इसके बाद View पर क्लिक करें

View पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ ही देर में यह पेज लोड हो जाएगा यहाँ पर आपको आपका बिल दिखाई दे जाएगा, जैसे की मेरा बिल आप देख रहे है इसी तरह से आपको भी बिल देखने के लिए मिलेगा,
वेबसाइट के माध्यम से बिजली का बिल कैसे पता करना है आप समझ चुके होंगे चलिए एप्लीकेशन के माध्यम से बिजली का बिल चेक करने का तरीका सीखते हैं।
Application के माध्यम से बिजली का बिल चेक करने का तरीका
बिजली का बिल एप्लीकेशन के माध्यम से चेक करने के लिए आप पहले प्ले स्टोर से जाकर UPPCL की एप्लीकेशन को डाउनलोड कर ले वेबसाइट डाउनलोड कर ले डाउनलोड करने के बाद एप्लीकेशन खोलें तथा जरूरी जानकारी दर्ज करके अपना अकाउंट क्रिएट कर ले उसके बाद एप्लीकेशन के मुख्य पेज पर ही आपको आपका बिल देखने के लिए मिल जाएगा यदि आप एप्लीकेशन से बिजली का बिल चेक करने का तरीका स्टेप बाय स्टेप पढ़ना चाहते हैं तो आगे आर्टिकल को पड़े।

सबसे पहले अपने मोबाइल में प्ले स्टोर को ओपन करें यदि आपका मोबाइल आईफोन है तब एप्पल स्टोर से आप एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं।

- प्ले स्टोर में आ जाने के बाद सच में आपको एप्लीकेशन का नाम UPPCL APP लिखकर सर्च करना है, सर्च करना है।

- एप्लीकेशन का नाम लिखकर सर्च करने के बाद UPPCL consumer app सबसे ऊपर सर्च रिजल्ट में आपको दिखाई देगा अभी इस एप्लीकेशन को आपको डाउनलोड करना है डाउनलोड करने के लिए आप इंस्टॉल पर क्लिक करें।

- इंस्टॉल पर क्लिक करने के बाद कुछ देर इंतजार करें, उसके बाद आपका एप्लीकेशन डाउनलोड हो जाएगा, आपके मोबाइल की इंटरनेट गति के अनुसार एप्लीकेशन डाउनलोड होने में समय लगा डाउनलोड हो जाने के बाद आपको Open पर क्लिक करना है।

- Application open करने के बाद सबसे पहले आपको यह पेज देखने के लिए मिलेगा जो ऊपर फोटो में यहां पर cost efficient good quality electricity to all लिखा हुआ होगा यहां पर आपको Get Started बटन पर क्लिक करना है।

- Get Started बटन पर क्लिक करने के बाद दूसरा पेज ओपन होगा और यहां पर फिर से cost efficient good quality electricity to all लिखा हुआ मिलेगा आपको फिर Get Started पर क्लिक करना है।

- अब गेट स्टार्टेड पर क्लिक करने के बाद फिर से नया पेज ओपन होगा और यहां पर utilities supporting all categories of consumers लिखा मिलेगा यहां पर भी आपको गेट स्टार्टड बटन पर क्लिक करना है।

- अब अगले पेज पर आपको pay bill contact view bill consumption लिखा हुआ मिलेगा, यहां पर आप continue पर क्लिक करें।

- अब एप्लीकेशन का पहला पेज आपके सामने प्रस्तुत होगा अब आप सबसे पहले भाषा चुने पर क्लिक करके अपनी भाषा को सेलेक्ट कर लें, यदि आप हिंदी में एप्लीकेशन इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो हिंदी का चयन करें यदि इंग्लिश में एप्लीकेशन का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इंग्लिश का चयन कर दें।

- भाषा का चयन कर लेने के बाद आपको साइन इन पर क्लिक करना हैं,

- साइन इन पर क्लिक करने के बाद आपको दो ऑप्शन मिलेंगे एक Allow का दूसरा Deny का आप allow पर क्लिक करें

Allow पर क्लिक करने के बाद आपको इस तरह का पेज देखने के लिए मिलेगा आप यहाँ पर आने के बाद सबसे पहले जिले का चयन करें,

- जिले का चयन करने के बाद डिस्कॉम ऑटोमेटिकली सेलेक्ट हो जाएगा, इसको ऐसे ही रहने दें

- तीसरे ऑप्शन में आप अपने बिजली कनेक्शन नंबर को दर्ज करें,

- बिजली कनेक्शन नंबर दर्ज करने के बाद आपको साइन इन पर क्लिक करना हैं,

- साइन इन पर क्लिक करने के बाद आपको otp प्राप्त होगा और यह ओटीपी उसे नंबर पर प्राप्त होगा जो आपके बिजली कनेक्शन नंबर से लिंक है ओटीपी को दर्ज करें तथा सत्यापित करें पर क्लिक कर दें।

- ओटीपी का वेरिफिकेशन हो जाने के बाद आपका UPPCL consumer application में अकाउंट क्रिएट हो जाएगा, अकाउंट बन जाने के बाद एप्लीकेशन के मुख्य पेज पर ही आपको बाकी बिल देखने के लिए मिलेगा यहीं से आप अपने बिजली का बिल देख सकते हैं तथा भुगतान करें पर क्लिक करके अपने अकाउंट से पैसे का भुगतान भी कर सकते हैं।
बिजली का बिल अधिक आने पर शिकायत कैसे करें?
बिजली का बिल अधिक आने पर या मीटर खराब हो जाने पर किसी भी समस्या के कारण आप शिकायत करना चाहते हैं तो आपके पास दो विकल्प हैं ऑनलाइन तथा ऑफलाइन आप ऑनलाइन भी शिकायत कर सकते हैं तथा ऑफलाइन भी शिकायत कर सकते हैं चलिए बिजली घर से संबंधित किसी भी समस्या के लिए शिकायत कैसे की जाती है सीखते हैं।
बिजली से संबंधित ऑनलाइन शिकायत करने का तरीका
ऑनलाइन बिजली से संबंधित शिकायत करने के दो विकल्प हैं पहले सीधे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें और उन्हें अपनी समस्या बताएं कॉल पर ही कस्टमर आपको आपकी समस्या का समाधान बता देंगे यहां पर हम कुछ बिजली विभाग के मोबाइल नंबर दे रहे हैं जिसका इस्तेमाल आप शिकायत करने के लिए कर सकते हैं।
- 1800-180-5025
- 1800-1800-440
- 1800-180-3002
- 1800-180-3023
- 1800-180-1912
यदि नंबर के माध्यम से आपकी समस्या का समाधान नहीं होता है तब आप वेबसाइट के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते हैं चलिए वेबसाइट से शिकायत दर्ज करने का तरीका जानते हैं।
शिकायत करने के लिए आप सबसे पहले गूगल पर जाकर UPPCL वेबसाइट को सर्च करे और वेबसाइट को ओपन कर लें वेबसाइट को ओपन कर लेने के बाद आपको यहाँ पर बहुत से ऑप्शन देखने के लिए मिलेंगे जो यहाँ नीचे फोटो में दिख रहें हैं,

वेबसाइट पर आ जाने के बाद मुख्य पेज पर बहुत सारे ऑप्शन आपको देखने के लिए मिलेंगे यहां पर शिकायत करने के दो विकल्प हैं एक सेवा अनुरोध तथा शिकायत स्टेटस सेवा अनुरोध में वह सेवाएं दी गई है यदि आपको कुछ ठीक करवाना है जैसे कि बिल सुधार अनुरोध यदि आपका बिल ठीक नहीं आ रहा है तब आपको इस ऑप्शन का इस्तेमाल करना है यदि आपके बिजली कनेक्शन में नाम ठीक नहीं है तो नाम सुधार करवाने के लिए अनुरोध करना है लेकिन किसी अन्य समस्या के लिए आप शिकायत करना चाहते हैं तब आपको शिकायत पंजीकरण पर क्लिक करना है।
पंजीकरण शिकायत पर क्लिक करने के बाद जो भी आपकी शिकायत है उसको लिखना है तथा आपको अपना मोबाइल नंबर अपना नाम तथा बिजली बिल कनेक्शन नंबर को लिखकर सबमिट कर देना है उसके बाद आपकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज हो जाएगी।
यदि किसी कारण से आप ऑनलाइन बिजली से संबंधित समस्या का समाधान प्राप्त नहीं कर पाते हैं तब आप ऑफलाइन बिजली घर जाकर शिकायत कर सकते हैं।
ऑफलाइन बिजली से संबंधित समस्या की शिकायत करने का तरीका
ऑफलाइन बिजली से संबंधित समस्या का समाधान करवाने के लिए आपको बिजली घर जाना है उसके बाद आपकी जो भी समस्या है एप्लीकेशन में लिखकर सबमिट करना है एप्लीकेशन लिखने का तरीका यदि आप नहीं जानते चलिए हम आपको बता देते हैं।
प्रार्थना पत्र
सेवा में
अधिशासीअभियंता
बिजली विभाग का नाम लिखें
शाखा का पता बिजली घर का पता लिखें
अपने जिले तथा शहर का नाम लिखें
विषय – बिल अधिक आने से संबंधित शिकायत पत्र
महोदय
सविनय निवेदन इस प्रकार है कि मेरा नाम यहां पर अपना नाम लिखें और यह मेरा बिजली कनेक्शन नंबर है कुछ महीनो से मेरा जरूरत से अधिक बिजली का बिल आ रहा है जिसके कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है मेरा आपसे अनुरोध है कृपया मेरा मी बदलवाकर बिजली का बिल ठीक करवाया जाए
धन्यवाद
दिनांक 17 – 7 – 2025
नाम राहुल कुमार
पता हरिहरपुर
मोबाइल नंबर 546xxxxxxx
हस्ताक्षर राहुल कुमार
बिजली से संबंधित शिकायत करने का तरीका सबसे आसान ऑफलाइन है ऑफलाइन में शिकायत करने के लिए आपको बिजली घर जाने की आवश्यकता होती है बिजली घर जाकर आप अपनी समस्या का समाधान जल्दी करवा सकते हैं आपकी कोई भी बिजली से संबंधित समस्या है सबसे पहले एक एप्लीकेशन अच्छे से लिखे हमने यहां पर एप्लीकेशन लिखने का तरीका बता दिया है इसी तरह से आपको एप्लीकेशन लिखना है और अपनी समस्या को आसान शब्दों में बताना है एप्लीकेशन लिखने के बाद आपको बिजली विभाग में जाकर एप्लीकेशन जमा कर देना है इस तरह से आपकी बिजली से संबंधित शिकायत दर्ज हो जाएगी।
FAQ – बिजली बिल चेक कैसे करे – Bijli Bill Check Kaise Kare
बिजली के बल से संबंधित यहां पर कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जवाब लिखे हैं आप इनको भी पढ़ सकते हैं।
प्रश्न 1 – बिजली का बिल क्या ऑनलाइन खुद जमा कर सकते हैं ?
उत्तर – जी हाँ Online खुद बिजली का बिल आप चेक कर सकते हैं, एप्लीकेशन के माध्यम से भी आप pay कर सकते है और paytm से भी आप बिल जमा कर सकते हैं,
प्रश्न 2 – बिजली का बिल चेक करने के लिए क्या क्या दस्तावेज चाहिए ?
उत्तर – बिजली का बिल ऑनलाइन चेक करने के लिए आपके पास मोबाइल नंबर या कनेक्शन नंबर होना चाहिए,
अंतिम शब्द
आज किस आर्टिकल में बिजली का बिल ऑनलाइन कैसे चेक किया जा सकता है यह संपूर्ण जानकारी दी है मैं इस आर्टिकल में दो तरीके बिजली का बिल चेक करने के बताए हैं एक तरीका वेबसाइट के माध्यम से तथा दूसरा एप्लीकेशन के माध्यम से यदि आपके पास बिजली का बिल चेक करने के लिए मोबाइल नंबर नहीं है तो आप कनेक्शन नंबर से वेबसाइट से बिजली का बिल चेक कर सकते हैं यदि कनेक्शन नंबर आपके पास उपलब्ध नहीं है तो आप एप्लीकेशन के माध्यम से बिजली का बिल पता कर सकते हैं उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा यदि कोई जानकारी चाहिए तो कमेंट करना ना भूले। धन्यबाद।