Epic number pata kaise Kare? क्या आपको अपने Voter Id Card का Epic Number नहीं पता हैं तो आसानी से आप अपने एपिक नंबर का पता कर सकते हैं, EPIC Number पता करने के लिए आपको अपने मोबाइल में या लेपटॉप में गूगल पर जाना होगा और Voter Eci वेबसाइट को खोलना होगा फिर आपको अपने राज्य का नाम दर्ज करके कुछ निजी जानकारी को enter करना होगा उसके बाद आपको आपके Voter Card के EPIC नंबर का पता चल जायगा.
यदि आप EPIC Number Pata Kaise Kare Purana Voter Id Ka सीखना चाहते हैं, तब इस लेख को आप अंत तक पढ़ें इस लेख में आपको एपिक नंबर पता करने का तरीका पढ़ने के लिए मिलेगा।
EPIC Number Pata Kaise Kare Purana Voter Id Ka
पुराने वोटर कार्ड का एपिक नंबर आप वोटर हेल्पलाइन एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके भी पता कर सकते हैं पहले आपको एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा फिर अपने नाम को सर्च करना होगा तथा पिता की जानकारी को देना होगा उसके बाद ही आप अपने एपिक नंबर को पता कर सकेंगे, इस लेख में यहाँ पर वेबसइट की मदद से सबसे आसान तरीका एपिक नंबर पता करने का बताया हैं आप सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने पुराने एपिक कार्ड का नंबर निकाल सकते हैं, तो चलिए स्टेप्स पढ़ना शुरू करें,
पुराने वोटर कार्ड का एपिक नंबर पता करने की Step By Step प्रिक्रिया

वोटर कार्ड की एपिक नंबर जानने के लिए पहले आप गूगल पर आ जाएं, गूगल पर आने के बाद सर्च में Voter ECI Card लिखकर Search करें,

Voter ECI Card लिखकर Search करने के बाद आपको थोड़ा स्क्रोल करना है नीचे आने पर Voters Services Portal लिखा तथा लिंक मिलेगा आपको इस लिंक पर क्लिक करना हैं,

जैसे आप लिंक पर क्लिक करेंगे इस पेज पर आ जाएंगे यहाँ पर तीन ऑप्शन देखने को मिलेंगे आपको विवरण द्वारा खोजें Search By Details वाले विकल्प पर क्लिक करना हैं,

Search By Details पर क्लिक करने के बाद दूसरे नए ऑप्शन Show होंगे आपको सबसे पहले अपने राज्य का नाम सूचि से सेलेक्ट करना हैं, राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद स्क्रॉल करें,

अब यहाँ पर आप भाषा को हिंदी सेलेक्ट करें और भी भाषा दिखाई देंगी लेकिन आपको उस भाषा को सेलेक्ट करना है जो आपके वोटर कार्ड में इस्तेमाल की गई हैं,

Your Name Option में आपको अपने नाम को लिखना हैं उस नाम को लिखे जो आपके वोटर कार्ड पर लिखा हैं, यहाँ पर आप नाम हिंदी में लिखे, और नाम सही से लिखा,

अपना नाम लिखने के बाद आपको उस व्यक्ति के पिता का नाम Relatives Name इस बॉक्स में लिखना हैं. पिता का नाम भी आप हिंदी में ही लिखें,
पिता का नाम लिखने के बाद Date Of Birth में आपको अपने जन्म तिथि की तारिख को चुनना हैं सबसे पहले आप खाली बॉक्स पर क्लिक करें उसके बाद पहले महीना तथा तिथि और साल को सेलेक्ट कर लें,

अगर आपको अपनी Date Of Birth मालूम नहीं है तो आप आधार कार्ड में से देखकर लिख सकते हैं अगर आधार कार्ड भी नहीं है तो आप अपनी AGe को लिख सकते है लेकिन आपने जन्म तिथि लिख दी है तो आपको Age लिखने की जरूरत नहीं हैं,

Age के बाद Gender का Option देखने के लिए मिलेगा अब आप अपने लिंग का चयन करें यदि आप परुष के एपिक नाम को पता करना चाहते है तो आपको Male पुरुष के ऑप्शन को सेलेक्ट करना हैं, अगर महिला है तब Female महिला का Option सेलेक्ट करें,

Gender का चयन करने के बाद आपको District के Option पर क्लिक करने के बाद अपने जिले का नाम देखना हैं और अपने जिले के नाम पर क्लिक कर देना हैं,

आप अपने जिले का चयन कर लेंगे उसके बाद दूसरा ऑप्शन खुलेगा इसमें आपको अपने Block का नाम सेलेक्ट करना हैं, तथा अपने गांव के नाम का चयन करना हैं,

ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करने के बाद आपको कॅप्टचा कोड देखने के लिए मिलेगा अब आपको इस कॅप्टचा को देखकर सही से भर देना हैं,

कॅप्टचा कोड दर्ज करने के बाद आपको Search पर क्लिक करना हैं,

Search के ऑप्शन पर जैसे आप क्लिक करेंगे उसके बाद आपको कुछ नहीं करना है स्क्रॉल करके नीचे आना है नीचे आने के बाद आपको आपके वोटर कार्ड की जानकारी देखने के लिए मिलेगी सबसे पहले एपिक नंबर आपको देखने के लिए मिल जाएगा और नाम पिता का नाम सभी जानकारी देखने के लिए मिल जाएगी इस तरह से आप अपने एपिक नंबर को पता पता कर सकते हैं,
Mobile Number से Epic Number Kaise Pata Karen
आप नाम की मदद से यदि अपने एपिक नंबर की जानकारी पता नहीं कर पाते है तो आपको एप्लीकेशन का इस्तेमाल करना हैं, एप्लीकेशन की मदद से भी आप अपने एपिक नंबर पता कर सकते हैं, जानने के लिए सभी स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें,
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में जाना है
- Voter Helpline लिखना है तथा सर्च करना है
- application को डाउनलोड कर लेना हैं
- एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के बाद ओपन करें
- Login पर क्लिक करना हैं
- Mobile नंबर लिखे और सबमिट कर दें
- OTP आएगा उसे दर्ज कर दें,
- इसके बाद आपका पहचान पत्र Show होगा आपको एपिक नंबर देख लेना हैं,
Mobile नंबर से एपिक नंबर पता करने के लिए आपके वोटर आईडी कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए और आपको एप्लीकेशन में वही मोबाइल नंबर को लिखना है जो आपके वोटर आईडी कार्ड से लिंक है नंबर लिखने के बाद OTP लिखकर आप सबमिट करेंगे आपका वोटर कार्ड दिख जाएगा यहाँ से आप एपिक नंबर देख सकते है तथा वोटर कार्ड को डाउनलोड भी कर सकते हैं,
निष्कर्ष
इस लेख में वोटर कार्ड का एपिक नंबर कैसे पता करें यह बताया हैं आपने इस लेख को शुरू से अंत तक पढ़ा है तो आप समझ गए होंगे EPIC Number Pata Kaise Kare Purana Voter Id Ka इस लेख में दो तरीके बताए हैं आपको इस लेख से मदद मिली हो तो कमेंट में हमे जरूर बताए इस लेख को शेयर भी करें कोई सवाल है तो कमेंट करें पढ़ने के लिए धन्यबाद।