Meri Panchayat App : मेरी पंचायत application भारत सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में नागरिकों को ग्राम पंचायत की जानकारी चेक करने के लिए लॉन्च किया है। मेरी पंचायत application के माध्यम से ग्रामीण नागरिक अपने ग्राम पंचायत की जानकारी देख सकते हैं, जैसे कि आपके यहां पर कौन-कौन सी schemes पर काम किया जा रहा है, सरकार ने आपके क्षेत्र में कितना fund दिया है तथा उसमें से कितना पैसा invest हो चुका है, तथा आपके ग्राम पंचायत के member कौन – कौन हैं, सभी के नाम, number, details application के माध्यम से चेक कर सकते हैं। Meri Panchayat App Use Kaise Kare ?
चलिए मेरी पंचायत application के बारे में पूरी जानकारी यहां पढ़ते हैं। मेरी पंचायत application क्या है? मेरी पंचायत application में account कैसे बनाएं? application का इस्तेमाल कैसे करें? यह सभी सवालों के जवाब जानेंगे।
Meri Panchayat App Kya Hai In Hindi
मेरी पंचायत नाम से भारत सरकार ने गांव के नागरिकों के लिए एक application लॉन्च किया है। यह application Play Store से आप download कर सकते हैं। mobile में download करके आप account बना सकते हैं तथा आप अपने गांव की सभी जानकारी देख सकते हैं, जैसे कि आपके गांव में कौन-कौन सी schemes के अनुसार काम चल रहा है, सरकार ने कितने पैसे दिए हैं, कितने पैसे invest हो चुके हैं, और आपकी ग्राम पंचायत में कौन-कौन सदस्य हैं उनकी डिटेल्स नंबर भी तथा ईमेल आईडी भी आप एप्लीकेशन में देख सकते हैं।
Meri Panchayat App Download Kaise Kare ?
मेरी पंचायत application download करने के लिए आपको Play Store पर जाना होगा। Play Store पर search bar में मेरी पंचायत app लिखकर search करना होगा। उसके बाद application install पर click करके आप download कर सकते हैं।
मेरी पंचायत application को download करने की process, चलिए विस्तार से एक-एक step करके photo के माध्यम से समझते हैं।
सबसे पहले आपको अपने Android mobile में Play Store application open करना है और यहां search का option मिलेगा, उस पर click करना है। यदि आपके पास iPhone है, तो आप App Store application में जा सकते हैं, वहां आपको search option मिल जाएगा।

Search option पर click करने के बाद आपके mobile का typing keyboard open होगा और ऊपर search box open हो जाएगा। यहां पर आपको application का नाम लिखना है।

आपको अपने mobile के keyboard से जहां पर Meri Panchayat application का नाम Hindi में या English में लिखना है, जैसे यहां पर लिखा गया है। application का नाम लिखने के बाद mobile keyboard में जो search button show हो रहा है, उस पर click करना है।
Search पर click करने के बाद आपके mobile में Play Store पर तुरंत यह application show हो जाएगा। यह भारत सरकार द्वारा बनाया गया officially सरकारी application है, जहां पर ग्राम पंचायत की जानकारी मिलेगी। इस application को आपको download करने के लिए install पर click करना है। कुछ देर में आपके mobile में यह application download हो जाएगा।
मेरी पंचायत application को download करने का तरीका यहां हमने सीख लिया है। चलिए अब इसको कैसे use करना है, सीखते हैं।
Meri Panchayat App Ko Use Kaise Kare?
मेरी पंचायत एप्लीकेशन का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। आपको एप्लीकेशन डाउनलोड करके अकाउंट क्रिएट करना है। अकाउंट क्रिएट करने के बाद आप एप्लीकेशन में सभी जानकारी देख सकते हैं। यदि कंप्लेंट करना है, तो ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से कंप्लेंट भी कर सकते हैं। चलिए पहले एप्लीकेशन में अकाउंट कैसे बनाएं, यह सीखते हैं।
Meri Panchayat App Mein Account Kaise Banaye
मेरी पंचायत application में account बनाने के लिए आपके पास Mobile Number active होना चाहिए और आपको अपने District का नाम या Area Pin Code याद होना चाहिए। बस यही जानकारी के साथ आप account बना सकते हैं। account बनाने का पूरा process यहां photo के माध्यम से समझाया है, सभी steps को पढ़िए और photo को देखकर steps follow करके account बना लीजिए।
Step 1 सबसे पहले आपको application download करने के बाद open करना है।

Step 2 application open हो जाने के बाद सबसे पहले notification की Permission आपसे मांगी जाएगी। यदि आप Allow कर देते हैं, कोई भी notice जारी होने पर सबसे पहले आपको notification application में मिल जाएगा। आप यहां पर Dont Allow भी कर सकते हैं या Allow भी कर सकते हैं।
Step 3 यहां पर application के page पर Enter button मिलेगा, यहां पर Click करना है, तभी आपका account create का step आगे बढ़ेगा।

Step 4 Enter पर Click करने के बाद application में बहुत सारी भाषाएं मिलेंगी। यहां पर आपको अपनी Bhasha का चयन करना है, English, Hindi या अन्य Bhasha भी आप select कर सकते हैं। Bhasha select करने के बाद Next button पर Click कर दें।

Step 5 अब application में बहुत सारी Permission आपसे मांगी जाएंगी, SMS की Permission, Network का Access, Storage Media Access, Camera Access, Device Location आदि, सभी को आपको I Agri करना है।

Step 6 यहां पर आपसे application Call की Permission मांग रहा है, ताकि उसके पास आपके contact number की Permission आ जाए। यदि कोई number automatically select करने की जरूरत हो, तो हो जाए, तो इसको भी आपको Allow कर देना है।

Step 7 अब application में बहुत सारी Terms And Condition, Privacy Policy और बहुत सारी जानकारी यहां आपको English में लिखी हुई मिलेगी। इसको आप पढ़ भी सकते हो या आप Skip भी कर सकते हो।

Step 8 यहां पर आने के बाद आपको Citizen Registration Sign Up के option पर Click करना है।

Step 9 Citizen Registration के option पर Click करने के बाद next page open होगा। यहां आपको अपनी personal कुछ details देनी है। सबसे पहले आपको अपना Naam दर्ज करना है, उसके बाद आपको अपना Mobile Number दर्ज करना है तथा Email Id दर्ज करके Register पर Click कर देना है।

Step 9 पहले page पर जो आपने Mobile Number दर्ज किया है, उस number पर SMS के माध्यम से OTP प्राप्त होगा। आपको OTP दर्ज करके Verify कर लेना है।

Step 10 यहां आने के बाद आपको अपनी Panchayat का selection करना है। Panchayat selection आप तीन तरह से कर सकते हैं, Search By Naam option के माध्यम से, या Pin Code के माध्यम से, या State और District के माध्यम से। सबसे आसान है Search By State District option select करें, उसके बाद year select करके State select कर दें तथा District select करके Set My Panchayat option पर Click करें।
उसके बाद आपके District के सभी Gram Panchayat के नाम list में देखेंगे। आपको अपनी list से Gram Panchayat का नाम select कर लेना है।
Step 11 यहां पर आपको अपने Application को safe रखने के लिए 4 Digit का PIN create करना है और set कर देना है।
इतना करने के बाद आपका account create हो जाएगा। application में account create करने के बाद आप Login Id Password दर्ज करके सीधे Login कर सकते हैं।
आगे Paragraph में समझाया है Meri Panchayat App से क्या – क्या कर सकते हैं।
Meri Panchayat App Se Kya Kya Kar Sakte Hai ?
मेरी पंचायत application से आप अपने Gram Panchayat में चल रही सभी schemes की जानकारी देख सकते हैं।
आपके Gram Panchayat में कौन सी scheme के अनुसार सरकार ने कितना पैसा दिया है, State Sarkar ने, Kendra Sarkar ने कितना पैसा दिया है, यह देख सकते हैं। कितना पैसा invest हो चुका है, यह भी check कर सकते हैं। कितना fund बाकी है, यह भी देख सकते हैं।
आपके Gram Panchayat के member कौन-कौन हैं, उनके Naam तथा उनकी contact details जैसे Mobile Number, Email Id भी देख सकते हैं। Meri Panchayat App Use Kaise Kare ? Pata chal gya hoga.
Conclusion
Meri Panchayat App Use Kaise Kare ? Gram Panchayat application को use करने के लिए पहले application download करके account create कर लें। उसके बाद application open करें। यहां पर आप जो जानकारी देखना चाहते हैं, वही option को select करें। यदि आपको कोई शिकायत करनी है, तो application में आपको complaint का option मिल जाएगा, complaint दर्ज कर सकते हैं। किसी scheme की जानकारी check करनी है, तो आप scheme की जानकारी check कर सकते हैं। यदि कोई नया Gram Panchayat में नियम बनाया गया है, तो notice section में जाकर आप देख सकते हैं।
यहां इस article में application में account कैसे बनाना है, Meri Panchayat application से क्या-क्या कर सकते हैं, download कैसे करना है, यह सभी जानकारी दी गई है। इसलिए को पढ़ने के लिए धन्यवाद। यदि कोई सवाल पूछना है, तो comment करके पूछ सकते हैं।
