Aadhar Card Me Mobile Number Kaise Check Kare

Aadhar Card Me Mobile Number Kaise Check Kare – आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है, जिसके बिना ऑनलाइन कोई भी Form के लिए आवेदन नहीं किया जा सकता है और आधार कार्ड के साथ में मोबाइल नंबर भी बहुत जरूरी है, क्योंकि Mobile Number के माध्यम से ही आधार कार्ड का वेरिफिकेशन किया जाता है जब कोई फॉर्म आवेदन करते हैं, तब आधार कार्ड की संख्या दर्ज करते हैं तथा मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होता है और उसके बाद ही वेरिफिकेशन किया जाता है, Aadhar Card का इस्तेमाल हर जगह किया जाता है,

जैसे कि बैंक में खाता खोलने के लिए बैंक से लोन लेने के लिए कोई नया दस्तावेज बनवाने के लिए जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आय जाति, प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र या बिजली कनेक्शन करवाने के लिए घर की रजिस्ट्री करने के लिए हर जगह आधार कार्ड का उपयोग होता है तथा साथ में वेरिफिकेशन के लिए मोबाइल नंबर भी जरूरी होता है, लेकिन बहुत सारे लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं होती, कि हमारे आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर कौन सा लगा हुआ है या लगा भी है या नहीं तो इसी समस्या का समाधान हम इस लेख में देने वाले हैं।

आज के इस Article में विस्तार से हम आपको बताएंगे Aadhar Card Me Mobile Number Kaise Check Kare तो चलिए लेख पढ़ने शुरू करते हैं।

Aadhar Card Me Mobile Number Kaise Check Kare

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कौन सा लिंक है या लिंक है या नहीं यह पता करने के लिए आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए या आपको आधार कार्ड की संख्या याद होनी चाहिए, उसके बाद आसानी से आप यहां पर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है, पता कर पाएंगे। आधार कार्ड से मोबाइल नंबर चेक करने की प्रक्रिया यहां पर एक – एक स्टेप करके बताइए आप इसे पढ़ें।

  • सबसे पहले मोबाइल में या कंप्यूटर है तो कंप्यूटर में गूगल को ओपन करें
  • गूगल में जाने के बाद आप UIDAI लिखकर सर्च करें
  • अब आधार कार्ड की ऑफिशल वेबसाइट सबसे ऊपर सर्च रिजल्ट में आपको दिखाई देगी इस वेबसाइट पर क्लिक करके इसे ओपन कर लें
  • वेबसाइट ओपन हो जाने के बाद पहले भाषा का चयन करें तथा आधार सर्विस section में जाएं
  • अब नया पेज प्रस्तुत होगा यहां पर वेरीफाई आधार पर क्लिक करें
  • फिर से नया पेज लोड होगा यहां पर स्क्रॉल करके चेक आधार वैलिडिटी वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करें तथा आधार संख्या दर्ज करें और कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट कर दें

आबाद कार्ड की संख्या दर्ज करने के बाद यदि सही से आप कैप्चा कोड दर्ज कर देते हैं तो तुरंत आपका आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है यह आप देख सकेंगे यदि यहां पर स्टेप्स पढ़कर आपको सही से समझ नहीं आया है तो आप आगे हमने फोटो के साथ में सभी स्टेप्स की जानकारी दी है आप इसे पढ़ें।

Google Open करें UIDAI लिखकर सर्च करें

सबसे पहले तो आपको अपने मोबाइल में यदि कंप्यूटर है तो कंप्यूटर में या लैपटॉप है तो लैपटॉप में किसी भी सर्च इंजन को ओपन करना है यहां पर हमने गूगल ओपन किया है गूगल ओपन करने के बाद आपको UIDAI लिखकर सर्च करना है।

Uidai aadhaar card

UIDAI.GOV.IN वेबसाइट पर क्लिक करके इसे ओपन करें

UIDAI लिखकर सर्च करने के बाद पहली वेबसाइट आधार कार्ड की ऑफिशियल आपके सामने प्रस्तुत हो जाएगी अब इस वेबसाइट पर क्लिक करें तथा ओपन कर ले।

भाषा का चयन करें

आधार कार्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाने के बाद पहले आपको बहुत सारी भाषाएं पहले पृष्ठ पर देखने के लिए मिलेंगे सबसे पहले आप किसी एक भाषा का चयन करें

Aadhaar card service

Aadhaar Services पर क्लिक करें

भाषा का चयन कर लेने के बाद आधार कार्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर बहुत सारे विकल्प तथा बहुत सारे लिंक देखने के लिए मिलेंगे आपको यहां पर पेज को स्क्रोल करना है तथा नीचे आना है नीचे आकर Aadhar service वाले लिंक पर क्लिक करना है।

Verify Aadhaar पर क्लिक करें

आधार सर्विस पर क्लिक करने के बाद नया पेज ओपन होगा और नए पेज में आ जाने के बाद आपको verify Aadhar लिंक पर क्लिक करना है।

Check Aadhaar Validity पर क्लिक करें

Verify Aadhar पर क्लिक करने के बाद फिर से बहुत सारे ऑप्शन आपको देखने के लिए मिलेंगे अब आपके यहां भी पेज को स्क्रोल करना है तथा नीचे आकर check Aadhar validity वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

आधार संख्या, Captcha कोड दर्ज करे तथा Proceed पर क्लिक करें

चेक आधार वैलिडिटी पर क्लिक करने के बाद आपको इस तरह का फॉर्म मिलेगा जो ऊपर दिख रहा है, यहां पर सबसे पहले आप अपने आधार कार्ड की संख्या दर्ज करें, उसके बाद कैप्चा कोड देखकर सही से दर्ज करें तथा दोनों जानकारी दर्ज करने के बाद Proceed पर क्लिक कर दें।

आधार संख्या दर्ज करके तथा कैप्चा कोड दर्ज करके जैसे ही आप प्रोसीड पर क्लिक करेंगे तुरंत इस तरह का पेज आपको देखने के लिए मिलेगा जो ऊपर फोटो में यहां दिखाया है यहां पर आपका आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है उसके आखिर के तीन अक्षर दिखाई देंगे यही से आप पहचान सकते हैं कि आपका आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है यदि आपके आधार कार्ड से कोई सा भी मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो यहां पर आपको आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं दिखाई देगा।

Adhaar Card se Kaun sa Mobile Number Link hai kaise check kare

आधार कार्ड का से मोबाइल नंबर लिंक कौन सा है चेक करने के लिए आप गूगल ओपन करें, Check Adhaar Validity UIDAI लिखकर सर्च करें, और पहली लिंक पर क्लिक करके ओपन कर लें, अब सीधे आप आधार कार्ड से मोबाइल नंबर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं पहले आधार कार्ड की संख्या को दर्ज करें और कॅप्टचा कोड को दर्ज करें इसके बाद Proceed पर क्लिक कर दें अब आपका नंबर चेक हो जाएगा,

अंतिम शब्द

आधार कार्ड से कौन सा आपका मोबाइल नंबर लिंक है यह पता करने के लिए आपको https://uidai.gov.in/ इस वेबसाइट पर जाना होगा यह आधार कार्ड की ऑफिशल वेबसाइट है यहां पर जाने के बाद आधार कार्ड से संबंधित सभी जानकारी आप प्राप्त कर सकते हैं हमने इस लेख में आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है यह जानकारी प्राप्त करने का तरीका विस्तार से बताया है उम्मीद करते हैं जानकारी आपको पसंद आई होगी तथा समझ में आई होगी यदि कोई सवाल है तो आप कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं आर्टिकल पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Download App Link 👉

"Hey, Guys I'm K. M, A Full Time Blogger, YouTuber, Founder of technorashi.in And Engineer.

Leave a Comment