जिस व्यक्ति ने SIR फॉर्म भरा हैं उसका नाम 2026 SIR Voter List में आ गया है और जिसने SIR फॉर्म किसी कारण नहीं भरा था तो उसके लिए फॉर्म 6 भरने की प्रिक्रिया जारी हो गई हैं, तथा जिसका अभी तक नया वोट नहीं बना हैं , वह व्यक्ति अब नए वोट को बनवा सकता है नए वोट बनने भी जारी हो गए हैं, 2026 SIR Voter List Download Kaise Kare.
इस लेख में 2026 SIR Voter List Download Kaise Kare यह जानकारी दी है, लेकिन साथ में फॉर्म 6 कैसे भरना हैं क्या – क्या दस्तावेज की जरूरत होगी, कितने पैसे लगेंगे कहाँ जाना होगा यह सब जानकारी इसी लेख में पढ़ने को मिलेगी तो पढ़ना शुरू कीजिए।
2026 SIR Voter List Download Kaise Kare
2026 SIR Voter List Download करने के लिए आपको अपने राज्य का नाम पता होना चाहिए और अपने जिले का नाम पता होना चाहिए आपको अपने ब्लॉक का नाम पता होना चाहिए सबसे जरुरी पोलिंग स्टेशन का नाम भी आपको याद होना चाहिए तभी आप 2026 SIR Voter List Download कर सकते हैं 2026 SIR Voter List Download Kaise Kare यह आप एक एक स्टेप्स में पढ़ सकते हैं, यहाँ पर कंप्यूटर से 2026 SIR Voter List Download करके बताया है आप इसी तरह मोबाइल या लेपटॉप का भी उपयोग कर सकते हैं,
2026 SIR Voter List Download करने का तरीका
2026 की वोटर लिस्ट डाउनलोड करने के लिए आप voter Eci की सरकारी वेबसाइट पर जाए और इन स्टेप्स को फॉलो करें,
- सबसे पहले गूगल पर जाए voter eci लिखकर सर्च करें
- https://voters.eci.gov.in/ वेबसाइट क्लिक करके ओपन कर लें
- Download Electoral Roll पर क्लिक करें
- अपने राज्य का नाम लिस्ट से चुने, जिले का नाम चुने
- इसके बाद Assembly Constituency में विधान सभा क्षेत्र को चुने
- यह सब जानकारी दर्ज करने के बाद Polling Station का नाम Select करें
- कॅप्टचा कोड दर्ज करें
- Download Selected PDF पर क्लिक करें
यह सभी स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आपका 2026 SIR Voter List Download हो जाएगा, अगर आपको यह लिस्ट में सभी स्टेप्स पढ़ने के बाद आपको समझ में नहीं आया है तो आप आगे एक एक स्टेप्स को पढ़िए आगे फोटो के साथ सभी स्टेप्स बताए हैं,.
Voter List Download Kaise Kare 2026
सबसे पहले आप अपने मोबाइल में लेपटॉप में या कंप्यूटर में गूगल को ओपन करें गूगल पर आने के बाद Voter ECI लिखकर सर्च करें इतना सर्च करने के बाद सरकारी वोटर की आधिकारिक वेबसाइट सबसे ऊपर दिखेगी पर क्लिक करें वेबसाइट को ओपन कर लें,

Website ओपन करने पर आपको कई ऑप्शन मिलेंगे, लेकिन वोटर लिस्ट डाउनलोड करने के लिए आपको Download Electoral roll पर क्लिक करना हैं, यदि आप लेपटॉप या कंप्यूटर का उपयोग कर रहे हैं तब आपको यह ऑप्शन ऊपर ही मिल जाएगा लेकिन मोबाइल में स्क्रॉल करने पर नीचे आपको मिलेगा, आप Download Electoral roll पर क्लिक कर दें,

Download Electoral Roll पर क्लिक करने के बाद आप नए पेज पर redirect खुद हो जाएंगे नए पेज पर आने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी एक एक करके सभी जो पूछा जाए वही भरे सबसे पहले अपने राज्य का नाम लिस्ट से चुने,

राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद नए ऑप्शन दिखाई देंगे जो खुद fill हो जाएंगे आपको जानकारी दर्ज करने की जरूरत नहीं होगी लेकिन आपको राज्य के नाम के बाद अपने जिले के नाम को सेलेक्ट करना होगा, आपका जो जिला है या जिस जिले की लिस्ट आप डाउनलोड करना चाहते है उस जिले की लिस्ट से जिले का नाम सेलेक्ट कर लें,

जिले का नाम सेलेक्ट करने के बाद आपको अपने विधान सभा का नाम लिस्ट में देखने मिलेगा आपको अपने विधान सभा का नाम सेलेक्ट करना हैं विधान सभा का नाम आपको पता नहीं है. तब आप अपने गांव के प्रधान से पता कर सकते हैं, विधान सभा Assembly Constituency में भरना हैं,

विधान सभा सेलेक्ट करने के बाद आपको भाषा दिखाई देगी आपको भाषा का चयन करना हैं अगर आपकी वोटर लिस्ट उर्दू में हैं तो आपको उर्दू भाषा को चुन लेना हैं,

राज्य का नाम , जिले का नाम , और बाकी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको आपके शहर और गांव के सभी पोलिंग स्टेशन देखने को मिलेंगे अब आपको अपने पोलिंग स्टेशन का नाम देखना है और उसको टिक कर लेना हैं

पोलिंग स्टेशन सेलेक्ट करने के बाद आपको स्क्रॉल करके ऊपर आना है और अब आपको कैप्चा कोड देखकर सही से दर्ज करना है कॅप्टचा कोड दर्ज करने के बाद आपको Download Selected PDF बटन पर क्लिक करना हैं,

Download Selected PDF बटन पर क्लिक करने के बाद आपको कुछ नहीं करना हैं आपको कुछ देर रुकना है आपका अब वोटर लिस्ट डाउनलोड हो जाएगा वोटर लिस्ट डाउनलोड करने के बाद ओपन करें, ओपन करने के लिए आपको Chrome में जाना हैं और Three डॉट पर क्लिक करना हैं

Three Dot पर क्लिक करने के बाद लिस्ट खुलेगी जिसमे आपको Download ऑप्शन देखने को मिलेगा आपको इसके ऊपर क्लिक करना हैं डाउनलोड पर क्लिक करने के बाद आपकी वोटर लिस्ट pdf मिलेगी जिसको क्लिक करके ओपन कर सकते हो और देख सकते हो,
Voter List Download करने के लिए क्या चाहिए ?
वोटर लिस्ट डाउनलोड करने के लिए आपको Voter Eci वेबसाइट पर जाना हैं वेबसाइट पर जाने के बाद Download Electoral Roll पर क्लिक करना हैं इसके बाद राज्य का नाम जिले का नाम और बाकी जानकारी दर्ज करनी है तथा पोलिंग स्टेशन सेलेक्ट करके कॅप्टचा कोड दर्ज करना है और डाउनलोड कर लेना हैं,
Form 6 किसके लिए है और क्या भरना हैं
जिस व्यक्ति का SIR फॉर्म नहीं भरा है जिसका वोट नहीं बना हैं जो नया वोट बनवाना चाहता है उस व्यक्ति को फॉर्म 6 भरकर BLO को जमा करना हैं, फॉर्म 6 आपको BLO से मिल जाएगा, इस फॉर्म में आपको अपना नाम लिखना हैं आधार नंबर लिखना हैं जन्म तिथि लिखना हैं अपने माता पिता का नाम लिखना है और लास्ट sir फॉर्म से देखकर विधान सभा संख्या , भाग संख्या आदि जानकारी भरनी हैं नया वोट बनवाने के लिए आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए , पैन कार्ड होना चाहिए , या बैंक की पासबुक होनी चाहिए , आपको इन सभी दस्तावेज के फोटो कॉपी फॉर्म 6 के साथ जमा करना हैं उसके बाद आपका नया वोट बन जाएगा।
निष्कर्ष
इस लेख में 2026 SIR Voter List Download Kaise Kare यह जानकारी विस्तार से दी हैं अगर इस लेख को पढ़ने के बाद कोई समस्या आ रही है तो आप कमेंट में बता सकते है लेख पूरा पढ़ने के लिए धन्यबाद।