Chat GPT AI Use Kaise Kare? – Full Guide Easy Step

Chat GPT AI Ka Use Kaise Kare? Chat GPT AI का इस्तेमाल करके आप पढाई में टॉपर बन सकते हैं अपने काम को आसानी से कर सकते हैं आप किसी कंपनी में काम करते है तो Chat GPT AI का इस्तेमाल करके काम जल्दी कर सकते हैं Chat GPT AI आपको हर समस्या का समाधान दे सकता हैं लेकिन आपको पहले सही से Chat GPT AI को समझना होगा जानना होगा Chat GPT AI क्या क्या कर सकता हैं और Chat GPT AI Use Kaise Kare यह सब जानने के बाद आप सही से Chat GPT AI का इस्तेमाल कर सकेंगे, इस लेख में Chat GPT AI के बारे में पूरी जानकारी दी हैं आप विस्तार से इस लेख को अंत तक पढ़े और समझे Chat GPT AI Kya Hai?

Chat GPT AI Kya Hai?

ChatGPT Open AI द्वारा बनाया गया एक जेनरेटिव Chatbot है जिसका उपयोग आप अलग अलग काम में कर सकते हैं, ChatGPT का पूरा नाम Chat Generative Pre-trained Transformer हैं इसको ओपन ए आई कंपनी ने बनाया हैं इस कंपनी के Sam Altman, Ilya Sutskever, Greg Brockman आदि संस्थापक हैं, चलिए Chat Generative Pre-trained Transformer का मतलब क्या है विस्तार से समझते हैं,

Chat Generative Pre-trained Transformer

  • Chat का मतलब होता हैं बातचीत करने वाला
  • Generative का मतलब होता हैं नया कंटेंट नया जवाब देने और बनाने वाला
  • Pre – trained का मतलब होता हैं पहले से ट्रेन किया गया Tool
  • Transformer का मतलब होता हैं एक प्रकार की AI टेक्नोलॉजी जो हमारे कमांड पर काम करें,

 

 

Chat GPT AI वही काम करता हैं जो हम कहते हैं जो सवाल आप पूछते है उसी का जवाब देता हैं जिस एप्लीकेशन को लिखने के लिए आप कहते है बही एप्लीकेशन लिखता हैं और भी बहुत सारे काम जैसे फोटो बनाने का भी करता है चलिए Chat GPT AI Kaise Use Kare पढ़ते हैं,

Chat GPT AI Use Kaise Kare?

Chat GPT AI Use करने के लिए आपको अपने मोबाइल में एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा एप्लीकेशन डाउनलोड करने के बाद अकाउंट बनाना होगा उसके बाद आप Chat GPT AI का इस्तेमाल कर सकते हैं सवाल पूछ सकते हैं, फोटो बना सकते हैं एप्लीकेशन लिख सकते हैं और भी बहुत से काम आप कर सकते हैं चलिए सबसे पहले Chat GPT AI एप्लीकेशन डाउनलोड कैसे करे और अकाउंट कैसे बनाए यह जानते हैं,

Chat GPT AI में Account बनाने का तरीका

यदि आप Chat GPT का उपयोग मोबाइल में करना चाहते हैं तब अकाउंट बनने के लिए आपको अपने मोबाइल में पहले प्ले स्टोर से Chat GPT App को डाउनलोड करना होगा, डाउनलोड करने के बाद आप अकाउंट बना सकते हैं चलिए एप्लीकेशन डाउनलोड करने से लेकर अकाउंट बनाने तक का प्रोसेस जानते हैं,

Chat GPT AI Use
Chat GPT AI

सबसे पहले आप अपने मोबाइल में Play Store एप्लीकेशन को ओपन करें सभी मोबाइल में होता हैं प्ले स्टोर पर आने के बाद Chat GPT लिखकर सर्च करें आपको यह एप्लीकेशन सबसे ऊपर मिल जाएगा आपको Install पर क्लिक करना हैं Chat GPT एप्लीकेशन आपके मोबाइल में डाउनलोड हो जाएगा डाउनलोड होने के बाद Open करें,

Chat gpt tool use

Chatgpt ओपन करने के बाद आपको इसमें तीन ऑप्शन मिलेंगे एक Continue with Google दूसरा Sign Up का तीसरा Login का आपको यहाँ पर नया अकाउंट बनाना है तब आप Sign Up पर क्लिक करें, अगर अकाउंट बना हुआ है तब लॉगिन पर क्लिक करके सीधे आप लॉगिन कर सकते हैं,

AI Use Kaise Kare

Sign UP पर क्लिक करने के बाद आपको यह पेज दिखेगा आपको सबसे पहले अपना नाम लिखना हैं इसके बाद अपनी जन्म तिथि दर्ज करनी है और Continue पर क्लिक कर देना हैं,

नाम और जन्म तिथि दर्ज करने के बाद आप अगले इस पेज पर आ जाएंगे इस पेज पर आने के बाद आपको यह सभी ऑप्शन देखने के लिए मिलेंगे आपको यहाँ पर २ से 3 ऑप्शन को सेलेक्ट कर लेना है अब आप इनको सेलेक्ट करने के बाद Conitune पर क्लिक कर दें,

Continue पर क्लिक करने के बाद आपको एक ईमेल आईडी भी सेलेक्ट करनी होगी आप जब ईमेल आईडी को सेलेक्ट कर लेंगे आपका अकाउंट बन जाएगा और chatgpt में अकाउंट बन जाने के बाद आप इस एप्लीकेशन के होम पेज पर आ जाएंगे इस पेज पर आने के बाद इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं,

Chat GPT AI Kya Kya Kar Sakta Hain

Chat GPT क्या क्या कर सकता हैं यह सबसे अहम् सवाल है इसको जानना जरुरी हैं तभी Chat GPT का उपयोग आप लोग सही से कर सकेंगे chatgpt एक Ai रोबोट चैट सिस्टम हैं जो हमारे सवालों को जवाब तुरंत देता हैं,

  • Chat GPT हमारे किसी भी हिस्ट्री के सवाल का जवाब दे सकता हैं
  • Chat GPT करंट न्यूज़ की भी जानकारी दे सकता हैं
  • Chat GPT हमारी पढाई में भी मदद कर सकता है मैथ का इंग्लिश का हिंदी सब्जेक्ट में से किसी का भी कोई भी सवाल आप पूछ सकते हैं
  • Chat GPT का उपयोग आप वेबसाइट बनाने के लिए कोडिंग में कर सकते हैं Chat GPT आपके लिए कॉड लिख सकता हैं
  • आप अपने लाइफ में कोई फैसला करना चाहते हैं लेकिन सलाह लेने के लिए आपके पास कोई नहीं है Chat GPT आपको दोस्त बनकर आपको सही फैसला लेने में मदद कर सकता हैं
  • Chat GPT आपकी व्यापार में मदद कर सकता हैं
  • Chat GPT से आप फोटो बना सकते हैं
  • वीडियो के लिए प्रांप्ट लिखवा सकते हैं
  • आर्टिकल लिखवा सकते हैं Chat GPT से आप किसी भी समस्या पर एप्लीकेशन लिखवा सकते हैं
  • Chat GPT से आप अपने लिए रिज्यूमे बना सकते हैं ईमेल लिखवा सकते हैं
  • Doc फाइल बना सकते हैं आपके पास कोई text कॉपी पर लिखा है फोटो लेकर फोटो को text में बदल सकते हैं,
  • Chat GPT से आप कोई भी धार्मिक सवाल भी पूछ सकते हैं,

Chat GPT AI Se Photo Kaise Banaye

Chat GPT से फोटो कैसे बनता हैं आप नहीं जानते हैं तो जान लीजिए आपको पहले अपने मोबाइल में Chat GPT एप्लीकेशन को ओपन करना होगा एप्लीकेशन ओपन करने के बाद आपको प्रांप्ट देना होगा या जिस फोटो की तरह आप फोटो बनाना चाहते है रेफेरेंस देना होगा तभी आपका फोटो बनेगा चलिए जानते हैं Chat GPT से फोटो कैसे बनाए,

फोटो बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में Chat GPT एप्लीकेशन को ओपन करना हैं और Ask Chat GPT सेक्शन में आना हैं, यहाँ पर आने के बाद आपको प्लस पर क्लिक करना हैं,

प्लस Icon पर क्लिक करने के बाद आपको अलग अलग ऑप्शन दिखाई देंगे आपको यहाँ पर Photo पर क्लिक करना हैं,

Photo पर क्लिक करने के बाद आपकी मोबाइल की फाइल खुलेगी यहाँ पर सभी फोटो जो आपके मोबाइल में आपको दिखाई देंगे आप यहाँ पर एक फोटो को सेलेक्ट कर लें, जिस फोटो की तरह फोटो नया बनवाना चाहते हैं उस फोटो की तरह एक फोटो यहाँ पर सेलेक्ट कर लें,

Photo Select करने के बाद आपको Add 1 बटन मिलेगा आपको इस Add पर क्लिक करके फोटो को chatgpt पर अपलोड कर देना हैं,

Chat gpt AI use karna sikhe

आप यहाँ पर देख सकते हैं मेरा फोटो Add हो चूका हैं आपको इसी तरह से उस फोटो को Add कर लेना है जो आप नया फोटो बनाना चाहते हैं, फोटो add करने के बाद आपको Prompt लिखना हैं प्रांप्ट आपको इसी तरह से लिखना है जैसे फोटो में मैंने लिखी है जिस तरह का आप फोटो बनाना चाहते है उस तरह का आप प्रांप्ट में एक्सप्लेन करें, फोटो में किसको दिखाना चाहते है उसका नाम लिखे कलर कैसा चाहिए यह भी लिखे,

Photo Add करने के बाद Prompt लिखें प्रांप्ट लिखने के बाद आपको enter पर क्लिक कर देना हैं enter पर क्लिक करने के बाद आपका फोटो बनना शुरू होगा और कुछ देर में Chatgpt आपका नया फोटो बना देगा,

यहाँ पर आप देख सकते हैं मेरा फोटो बन चूका हैं मैंने जैसा कहा था chatgpt ने मुझे नया इसी तरह से फोटो बनाकर दे दिया हैं, इसी तरह से आप कोई भी नया फोटो बना सकते हैं,

Kya ChatGPT Se Video Bana Sakte Hai

आप सीधे बोलकर Chatgpt से वीडियो नहीं बना सकते हैं लेकिन आप chatgpt से वीडियो को बनाने में मदद ले सकते हैं, कैसे चलिए जानते हैं,

  1. सबसे पहले आप Chatgpt Application को ओपन करें
  2. Ask Chatgpt में जाकर जिस तरह की आप वीडियो बनाना चाहते हैं
  3. हिंदी में विस्तार से chatgpt को बताए
  4. वीडियो की पूरी जानकारी बताने के बाद आप chatgpt को आखिर में यह बोले
  5. में वीडियो gooogle gemini से बनाऊंगा आप उसके अनुसार Prompt इंग्लिश में डिटेल्स में लिखकर दीजिए
  6. इतना करने पर Chatgpt आपको Prompt देगा आप इस प्रांप्ट को कॉपी कर लें
  7. प्रांप्ट कॉपी करने के बाद Google Gemini Application ओपन करें और अकाउंट बना लें
  8. इसके बाद प्रांप्ट Chatgpt से जो कॉपी क्या है उसको Paste कर दें, आपका वीडियो बन जाएगा,

ChatGPT Se Prompt Kaise Likhe

Chat GPT का उपयोग करके आपने सही से प्रांप्ट लिखना सीख लिया तो आप कोई भी काम आसानी से कर सकते हैं अच्छे फोटो बना सकते हैं वीडियो बना सकते हैं आप अपने हिसाब से कोडिंग करवा सकते हैं एप्लीकेशन पात्र लिखवा सकते हैं या दोस्त के लिए अच्छे मैसेज लिख सकते हैं, चलिए जानते हैं प्रांप्ट कैसे लिखें,

यदि आप Chatgpt से सीधे कोई काम करवाना चाहते हैं तब आपको chatgpt को हि बोलना होगा की मुझे यह काम करके दीजिए और उसको विस्तार से आपको बताना होगा लेकिन आप दूसरे वीडियो के लिए फोटो के लिए दूसरे tool में Use करने के लिए Prompt लिखवाना चाहते हैं तब आपको Chatgpt Ask पर आना हैं,

सबसे पहले आप जो काम चाहते हैं उसको विस्तार से बताए जैसे फोटो बनाना चाहते है तो फोटो के बारे में लिखे अगर वीडियो बनाना चाहते है तो आप वीडियो के बारे में लिखे और विस्तार से डिटेल में एक्सप्लेन करें उसके बाद आखिर में बोले की मुझे फोटो Flow या grok से बनवाना है उसके सही से आसानी से समझ में आ जाए इस तरह से इंग्लिश में प्रांप्ट लिख कर दीजिए,

प्रांप्ट की जानकारी पूरी विस्तार से बताने के बाद आपको Enter बटन पर क्लिक कर देना हैं अब आपका प्रांप्ट chatgpt पहले समझेगा इसके बाद कुछ देर में लिखकर आपको दे देगा,

Final प्रांप्ट आप यहाँ पर देख सकते हैं chatgpt ने मेरे लिए लिख दिया है इसी तरह से आपका भी प्रांप्ट लिख देगा आप इसी तरह से किसी भी टॉपिक पर full details में प्रांप्ट लिखवा सकते हैं,

निष्कर्ष

आज के इस लेख में Chat GPT AI Kaise Use Kare यह पूरी जानकारी इस लेख में दी हैं आपने इस लेख को शुरू से अंत तक पढ़ा हैं तो आपको समझ आ गया होगा अगर कोई सवाल आपको पूछना है तो कमेंट कर सकते हैं यह लेख पूरा पढ़ने के लिए धन्यबाद।

FAQ – Chat GPT AI Kaise Use Kare

प्रश्न 1 – क्या ChatGPT Free हैं ?

उत्तर : नहीं, ChatGPT Free नहीं हैं लेकिन इससे आप सवाल कोई भी फ्री में पूछ सकते है लेकिन फोटो आप फ्री में नहीं बना सकते हैं, फ्री वर्ज़न में आप लिमिटिड ही काम कर सकते हैं,

प्रश्न 2 – Chat GPT AI कौन कौन सी भाषा समझता हैं?

उत्तर : Chat GPT AI सभी तरह की भाषा को समझता हैं आप किसी भी भाषा में Chat GPT से बात कर सकते हैं,

प्रश्न 3 – Chatgpt से Application कैसे लिखें ?

उत्तर : आपको बैंक में अकाउंट खुलवाने के लिए लोन लेने के लिए या मोबाइल नंबर अकाउंट से लिंक करने के लिए एप्लीकेशन लिखना है तब आपको chatgpt को इस तरह से कमांड देना होगा मुझे एक एप्लीकेशन लिखकर दीजिए सब्जेक्ट बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक मेरा नाम मोहित हैं पता देहली है बैंक का नाम पंजाब नेशनल हैं इस तरह से सब कुछ बताना हैं आपको अकाउंट नंबर नहीं बताना है यह आप खुद से लिखे और एंटर कर दे आपका एप्लीकेशन लिख जाएगा इसी तरह से आप किसी भी टॉपिक पर एप्लीकेशन को लिख सकते हैं,

प्रश्न 4 – Chatgpt से एक दिन में कितने फोटो बना सकते हैं ?

उत्तर : आपके पास paid subscription नहीं हैं तब आप दिन में 10 फोटो तक बना सकते हैं या अधिक भी बना सकते हैं लेकिन लिमिट में ही बना सकते हैं.

"Hey, Guys I'm K. M, A Full Time Blogger, YouTuber, Founder of technorashi.in And Engineer.

Leave a Comment