PM Awaas Yojana Gramin List में नाम कैसे जोड़े – Pmayg List

दोस्तो अगर आपका प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की लिस्ट में नाम नहीं जुड़ रहा है तो मैं आपको इस आर्टिकल के द्वारा बताऊंगा आप प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट में नाम कैसे जोड़े? PM Awaas Yojana Gramin List में नया नाम जुड़वाने के लिए आप Awas Survey या ग्राम पंचायत स्तर से आवेदन कर सकते है पूरा प्रोसेस बताऊंगा।

दोस्तो PM Awaas Yojana Gramin List में नाम जुड़वाने के लिए सबसे पहले ये आपको पता होना चाहिए कि आप प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण आवेदन के लिए Eligible है या नहीं? पात्र (Eligible) है यदि तो आपके पास सभी डॉक्युमेंट होने चाहिए। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण आवेदन हेतु Eligibility क्या है चलिए जानते है।

PMAY -G पात्रता (Eligibility)

  • आवेदक कर्ता ग्रामीण क्षेत्र का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक कर्ता के पास या परिवार में कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
  • परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी वाला ना हो।
  •  परिवार में पहले से कोई पीएम आवास योजना का लाभ न लिया हो।
  • परिवार का मासिक आय 15000 रुपया से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक कर्ता के पास 3 पहिया वाहन या 4 पहिया वाहन कार नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक कर्ता आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक भारत का मूल निवासी होना चाहिए।

दस्तावेज (Documents) –

  • आधार कार्ड सभी परिवार के सदस्यों का
  • राशन कार्ड
  • चालू मोबाइल नंबर (aadhar card से लिंक हो तो और अच्छा है)
  •  निवास प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड
  • मौजूदा घर की वर्तमान GPS फोटोग्राफ
  • बैंक पासबुक (DBT Active हो आधार से लिंक)
  • जमीन से संबंधित दस्तावेज (यदि लागू हो)
  • जॉब कार्ड मनरेगा
  • पक्का मकान पहले से नहीं है उसका घोषणा पत्र

PM Awas Yojana Gramin (PMAY-G) आवेदन कैसे करें।

दोस्तो शहरी आवास योजना की तरह कोई आवेदक ऑनलाइन फॉर्म भर कर आवास स्वीकृत नहीं करा सकता है। ग्रामीण आवास योजन का आवेदन में सर्वेक्षण, पात्रता, योग्यता तथा सत्यापन के आधार पर होती है।

 

 

पीएम आवास योजना ग्रामीण आवेदन के मुख्यतः 2 तरीके है।

1. Awaas Plus 2024 Self Survey

अगर अभी तक आपके परिवार का आवास योजना हेतु सर्वे नहीं हुआ है तो आप Awaas+2024 App के जरिए Self Survey की सुविधा के माध्यम से Survey कर सकते है।

Process Steps —

Pm Awaas plus App Download Apk

  • App को ओपन करे सभी permisson allow करें उसमें Self survey का विकल्प चुने उसके बाद Aadhar से face kyc करें।
  • उसके बाद में परिवार के सदस्यों का विवरण, मौजूदा मकान की जानकारी तथा मकान की Geo Tag फोटो अपलोड करें सर्वे submit करें। इस प्रकार Survey के लिए आवेदन हो जाएगा,अब सत्यापन होगा।

2. ग्राम पंचायत स्तर पर Assited Survey से

  • ग्राम पंचायत सचिव से संपर्क करें
  • ग्राम मुखिया से मिलें।
  • Block Development Officer से Block में जाकर मिलें।
  • सर्वे और सत्यापन के लिए उन्हें आवेदन दें। Assited Survey सिर्फ Registerd ऑफिसर्स ही कर सकते है।

PM आवास योजना ग्रामीण लिस्ट में नाम कैसे जुड़वाएं?

  • सर्वप्रथम अपने ग्राम प्रधान या मुखिया से संपर्क करें
  • ग्राम पंचायत सचिव से सम्पर्क करें।
  •  ब्लॉक कार्यालय में जाकर BDO को लिखित आवेदन दें या फिर सभी Document तथा Aaplication को Mail करें।
  • आवेदन देने के बाद रिसीविंग जरूर ले।
  • 1 या 2 week के बाद सत्यापन होगा सब कुछ सही पाए जाने पर PM Awas Yojana का सहायता राशि मिलेगा।

अपने Block के BDO का नंबर निकालें तथा शिकायत दर्ज कैसे करें ?

  • सबसे पहले pmayg का आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें ।
  • वेबसाइट के Home page के Right side ऊपर three lines पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद Contact के Option पर क्लिक करें।

 

Pm awas yojana gramin contact us

  • यहां क्लिक करने के बाद pmayg support का Email दिखेगा [email protected] इस ईमेल पर आप आवेदन से संबंधित समस्या हेतु ईमेल कर सकते है।
  • उसके बाद आपको Just नीचे PFMS Support E-mail ID: [email protected] इस ईमेल आईडी पर आप PM Awaas Yojana FTO Paymnet se सम्बन्धित समस्या का समाधान पा सकते है।

pmayg & pfms support email

 

  • उसके नीचे आपको State & Disctrict Officials तथा Housing Wing (Department of Rural Development) के ऑप्शंस मिलेंगे जहाँ पर सम्बन्धित अधिकारियों के पद, नाम, मोबाइल नंबर व उनके email ID देखने को मिलेंगे जहाँ से उनसे Contact कर सकते है।

Pm awas yojana gramin support email id

 

  • दोस्तो अगर आप ये सभी Email ID, नंबर से बात नहीं बनती है आपकी नहीं सुनी जाती है तब आप अपने Block स्तर के अधिकारियों जैसे Accountant, Assistant Engineer & Block Development Officer का नंबर, Email ID निकाल कर सीधा बात कर सकते है। उसके लिए State & District Officials विकल्प के Just नीचे View Official Directory का विकल्प दिखाई दे रहा होगा उसके क्लिक कर देना है।

 

pm awas yojana gramin BDO number kaise nikale

 

  • Click करने के बाद आपको तीन option दिखेंगे States, District & Block का, आपको Block वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • Block पर क्लिक करने के बाद आपको अपना राज्य (state) और जिला (District) का चुनाव करना होगा। चुनाव करते है जिला के सभी ब्लाक का लिस्ट दिखाई देगा आपको अपने Block के सामने सम्बन्धित अधिकारियों जैसे BDO , Engineer, Accountant सभी का नाम , मोबाइल नंबर तथा उनका Email ID दिखाई देगा। जिसके माध्यम से आप सीधा उनसे डिजिटली संपर्क कर सकते है। यहां से संपर्क करने पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची में नाम जोड़ने की कार्यवाही तुरंत होगा।
  • आपको BDO को Email करने के लिए आपको एक आवेदन मांग पत्र लिखना होगा आवेदन पत्र का कॉपी Text मैने नीचे लिखा है वैसे ही लिखना है लेटर में आपको अपना ब्लॉक राज्य ग्राम मोबाइल नंबर व अन्य जानकारी भर देना है। उसके बाद ऊपर बताए गए सभी दस्तावेज का एक Scan PdF तैयार कर लेना है। उसके बाद आपको BDO   तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को Email कर देना है। उसके बाद आपको जल्द से जल्द reply जवाब मिलेगा तथा अगला सत्यापन का कार्यवाही होगा फिर सहायता राशि मिलने का काम होगा।

सेवा में,
खंड विकास अधिकारी (BDO),
विकास खंड —विकास खंड का नाम __________
जनपद — जनपद का नाम, उत्तर प्रदेश।

  • विषय: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की पात्रता सूची में नाम शामिल कराने तथा सहायता राशि प्रदान कराने के संबंध में।

महोदय,

  • सविनय निवेदन है कि मैं ग्राम __________, पोस्ट __________, विकास खंड __________ का निवासी हूं। मेरा नाम PM Awas Yojana Gramin की लाभार्थी सूची में अभी तक शामिल नहीं किया गया है, जबकि मैं योजना की पात्रता की शर्तें पूरी करता/करती हूं।

अतः आपसे अनुरोध है कि मेरे परिवार का सर्वेक्षण एवं पात्रता सत्यापन करवाकर नियमानुसार Awaas Plus सर्वे/प्रतीक्षा सूची में नाम शामिल करने की कार्रवाई करें।

धन्यवाद।

नाम: __________
पिता/पति का नाम: __________
ग्राम पंचायत: __________
मोबाइल नंबर: __________
दिनांक: __________
हस्ताक्षर: __________

PM Awaas Yojana Gramin Apporved List Beneficiary कैसे देखें।

  • सबसे पहले PMAY-G का Official Website होम पेज ओपन करें।
  • उसके बाद Stakeholder पर क्लिक करें।
  • उसके बाद IAY/PMAYG वाला ऑप्शन का चयन करें। उसके बाद आप अपना Registration Number या beneficiary ID तथा Captcha दर्ज करके अपना Approval Status चेक कर सकते है।
  • यदि पूरा ग्राम पंचायत का Approvel List देखना चाहते है तो आपको Pmayg के official वेबसाइट के home page पर दोबारा आना होगा उसके बाद Right side me ऊपर three line पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद Awaassoft पर click करके Report Section को ओपन करें।

 

Pm aawas yojana approved list

  • Report Option को Open करने के बाद D. GIS Report पर Click करने पर Abstract Mobile Inspection Report को Open करें।
  • अब दोस्तो Selection Filters में जाकर Scheme का नाम , Construction Level, State, District, Block, पंचायत तथा Record को Select करें उसके बाद View Details पर क्लिक करें। आपके सामने उस ग्राम पंचायत की पूरी लिस्ट व GPS Latitude Longitude आ जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिये गये वीडियो को देखें।

Pm awaas yojana gramin list

 

Watch Full Video 👇👇 for More Information About Awas Yojana Gramin List 

 

 

 

PM Awaas Yojana Gramin Verified Rejected & Pending List देखें

  • दोस्तो यदि आप प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की Verified List में नाम देखना चाहते है तो आपको सबसे पहले Pmayg की Official Website को ओपन करें।
  • वेबसाइट के Home page पर दाएं साइड Three lines पर क्लिक करके Awaassoft उसके बाद रिपोर्ट पर क्लिक करें।
  • Report पर क्लिक करने के बाद F. FMS Reports वाले ऑप्शन पर Click करें उसके बाद Beneficiaries Registered, accounts frozen and verified पर क्लिक करें।

Pm awas yojana gramin verified list

  • उसके बाद आप योजना का नाम, राज्य, जिला, ब्लॉक तथा ग्राम पंचायत का नाम दर्ज करके submit वाले बटन पर क्लिक करें।
  • Submit वाले बटन पर क्लिक करने के उपरांत Verified, Rejected & pending List आ जाएगा। जिसमें आपको Serial No, Registration No, Beneficiary Name, Bank Name, Status & Reject Reason का कॉलम दिखाई देगा। सभी Beneficiary name के आगे आप अपना Status चेक कर सकते है यदि Reject है तो उसका Reason भी पढ़ सकते है।

Pm awas yojana list verified dekhen

  • Reject Reasons जैसे Bank Account Number is invalid, Rejected by bank as the account number does not exist & UID never enable for DBT.
  • दोस्तो इस तरह के Reason दिखाई देगा उसके लिए आपको बैंक अकाउंट का KYC करवाना होगा तथा आधार कार्ड से बैंक अकाउंट को जोड़ के DBT Status Active करना होगा तभी सहायता राशि आपके बैंक खाता में पहुंचेगा।

PM Awaas Yojana Gramin Survey List Kaise Dekhen?

 

निष्कर्ष –

दोस्तो उम्मीद करता हूँ आपको मेरे वेबसाइट “टेक्नो राशि” पर PM Awaas Yojana Gramin List में नाम कैसे जोड़े? पूरी जानकारी अच्छे से समझ में आ गई होगी। अगर आपको पोस्ट अच्छा लगे तो इसे जरूर अपने साथी के साथ शेयर करें आपका धन्यवाद।

"Hey, Guys I'm K. M, A Full Time Blogger, YouTuber, Founder of technorashi.in And Engineer.

Leave a Comment