Pm Aawas Yojana Survey List: प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार ने 2016 में शुरू की थी 2024 तक लक्ष्य रखा था कि भारत के ग्रामीण क्षेत्र में कच्चे मकान वाले लोगों को पक्के मकान बनाने के लिए सरकार सहायता करेगी लेकिन 2024 तक लक्ष्य पूरा ना हो सका और इसकी तिथि अभी बढ़ा दी गई है, जिन लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण घर कच्चे हैं, वह लोग प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं और नया घर बनाने के लिए सरकार से मदद ले सकते हैं, यदि आपने Pm Aawas Yojana में आवेदन किया था तो आपके लिए खुशखबरी है, भारत सरकार ने Pm Aawas Yojana Survey List जारी कर दी है इस लिस्ट में उन लोगों के नाम जारी हो चुके हैं, जिनको आवास योजना के लिए चयनित कर लिया गया है, यदि आप लिस्ट देखना चाहते हैं, तो चलिए हम इस लेख में आवास योजना लिस्ट कैसे देखें यह जानकारी पढ़ते हैं।
Pm Aawas Yojana Survey List Check Kaise Kare
प्रधानमंत्री आवास योजना की लिस्ट चेक करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा वहां पर आपको अपनी निजी जानकारी दर्ज करनी होगी उसके बाद आपकी लिस्ट प्रस्तुत होगी इस लिस्ट में आप अपना नाम देख सकते हैं, आवास योजना की नई सर्वे लिस्ट चेक करने की जानकारी एक एक चरण करके समझाई गई है इसको पढ़ें और फॉलो करें।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले PMAYG GOV IN वेबसाइट पर आ जाए,
- Awaassoft पर क्लिक करें: वेबसाइट पर आने के बाद manu bar से Awaassoft को क्लिक करें
- Report पर क्लिक करें: Awaassoft पर क्लिक करने पर Report ऑप्शन पर क्लिक करें
- Beneficiary details for verification पर क्लिक करें: H. Social Audit Reports में आकर Beneficiary details for verification पर क्लिक करें,
- जानकारी दर्ज करके Submit कर दें: सभी जानकारी दर्ज करें, राज्य का नाम, जिले का नाम, शहर का नाम, साल, आदि और सबमिट कर दें आपका सर्वे लिस्ट प्रस्तुत हो जाएगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट चेक करने का आसान तरीका
प्रधानमंत्री आवास योजना की लिस्ट चेक करने का तरीका आगे एक-एक स्टेप को फोटो के माध्यम से समझाया है ताकि आपको समझने में आसानी और आप आसानी से अपने लिस्ट को चेक कर सके और अपना नाम देख सके तो चलिए पढ़ना शुरू करते हैं।
Step 1 : आधिकारिक वेबसाइट pmayg.dord.gov.in पर जाए

प्रधानमंत्री आवास योजना की लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में या कंप्यूटर में गूगल को ओपन करना है और pmayg.dord.gov.in इस वेबसाइट का नाम सर्च करना है दूसरे नंबर पर यह वेबसाइट आपको दिखाई देगी वेबसाइट पर क्लिक करके इस वेबसाइट पर आ जाना है या आप सीधे लिंक पर क्लिक करके यहां से भी वेबसाइट पर जा सकते हैं वेबसाइट जब ओपन होगी सबसे पहले आपको कुछ इस तरह से पॉप दिखाई देगा जो यहां आप ऊपर फोटो में देख रहे हैं इसको स्किप कर दें।
Step 2 : Three Line पर क्लिक करें

अब आपके सामने वेबसाइट कुछ इस तरह से खुलेगी जो ऊपर फोटो में आप देख सकते हैं यहां पर आने के बाद आपको दाएं तरफ तीन लाइन दिखाई देंगे इन पर क्लिक करना है।
Step 3 : Awaassoft पर क्लिक करें

जब आप तीन लाइन पर क्लिक करेंगे उसके बाद बहुत सारे ऑप्शन खुलेंगे यहां पर आपको एक Awaassoft का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इसी ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Step 4 : Report पर क्लिक करें

Awaassoft पर क्लिक करने के बाद फिर से sub manu खुलेगा यहां पर नए ऑप्शन आपको दिखाई देंगे प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट चेक करने के लिए आपको Report वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Step 5 : H. Social Audit Reports पर आए

रिपोर्ट के ऑप्शन पर जब आप क्लिक करेंगे एक नया पेज खुलेगा नए पेज पर आने के बाद आपको बहुत सारे ऑप्शन मिलेंगे बहुत सारा कंटेंट लिखा रहेगा यहां पर आपको स्क्रॉल करके नीचे आना है सबसे नीचे आने पर आपको H. Social Audit Reports लिखा हुआ मिलेगा और इसके नीचे beneficiary details for verification का लिंक मिलेगा आपको इसी लिंक पर क्लिक करना है।
Step 6: State का नाम सेलेक्ट करें

अब आपके सामने प्रधानमंत्री आवास योजना सूची चेक करने का Form खुलेगा यहां पर आपको अपनी जानकारी दर्ज करनी है, सबसे पहले आपको अपने राज्य को सेलेक्ट करना है, भारत के सभी राज्य के नाम यहां पर आपको देखने के लिए मिलेंगे आप जिस राज्य की सूची देखना चाहते हैं इस राज्य पर क्लिक करें मैं यहां पर उत्तर प्रदेश का चयन कर लिया है।
Step 7: District का नाम Select करें

राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद आपको अपने जिले का चयन करना है जिस जिले में आप रहते हैं या जिस जिले की सूची आप देखना चाहते हैं उस जिले का नाम लिस्ट में से चुने मैंने यहां पर रामपुर का चयन कर लिया है।
Step 8 : तहसील को सेलेक्ट करें

जिले का चयन करने के बाद अब आपको अपनी तहसील का नाम सेलेक्ट करना है तहसील का नाम सही से सेलेक्ट करें यदि आपको पता नहीं है तो किसी से पता कर ले।
Step 9: City या गांव का नाम सेलेक्ट करें

जिले का चयन करने के बाद अब आपको अपने गांव या शहर की सूची मिलेगी यदि आप शहर में रहते हैं तो शहर का चयन करें यदि आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं तो आप अपने गांव के नाम को सेलेक्ट कर लें।
Step 10 : List Year Select करें

अब आपको लिस्ट का साल सेलेक्ट करना है जिस साल की आप लिस्ट की सूची देखना चाहते हैं वही साल का चयन करें जैसे कि आपको 2024 2025 की लिस्ट देखनी है तो आप 2024 से 25 को सेलेक्ट करें मैं यहां पर 2022 से 2023 को सेलेक्ट कर लिया है।
Step 11: Pradhanmantri Aawas Yojana Select करें

साल का चयन कर लेने के बाद अब आपको योजना का नाम सेलेक्ट करना है इस प्रधानमंत्री आवास योजना की लिस्ट चेक करने के लिए लिस्ट में से Pradhanmantri aawas Yojana scheme select करें।
Step 12: Answer Type करें

सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको एक प्रश्न का उत्तर देना होगा यह प्रश्न गणित का होगा जैसे कि आप ऊपर फोटो में देख सकते हैं पहले इस प्रश्न का उत्तर पता कर ले उसके बाद इस प्रश्न के उत्तर को कहां लिखना है चलिए आगे बताते हैं।
Step 13: Submit करें

प्रश्न का उत्तर आपको the answer is type captcha के स्थान पर लिखना है उसके बाद सबमिट पर क्लिक कर देना है।
सभी जानकारी सही से दर्ज करने के बाद जब आप सबमिट पर क्लिक कर देंगे उसके सामने आपके शहर की या आपके गांव की प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची प्रस्तुत हो जाएगी अब यहां पर आप उन सभी लोगों के नाम देख सकते हैं जिनका आवास योजना लिस्ट में नाम जुड़ा है आप अपना नाम भी यहीं से देख सकते हैं अगर चाहे तो पीडीएफ डाउनलोड भी कर सकते हैं।
निष्कर्ष
प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट में नाम अपना कैसे देखें यह जानकारी इस लेख में विस्तार से लिखी है यदि आपने इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक पढ़ा है तो आपको आवास योजना लिस्ट देखने की प्रक्रिया समझ आ गई होगी यदि कोई जानकारी चाहिए या कोई सवाल आप पूछना चाहते हैं तो कमेंट में लिख सकते हैं आर्टिकल पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।