आपका किसी भी बैंक में अकाउंट है और आपने अपने अकाउंट में पैसे जमा करे है या किसी दूसरे व्यक्ति से पैसे ट्रांसफर करवाए है लेकिन आप नहीं जानते आपके अकाउंट में पैसे आए है या नहीं तब आपको अपने खाते को चेक करना चाहिए Bank Account चेक करके आप देख सकते है आपके खाते में कितने पैसे हैं, लेकिन आपको पैसे चेक करना नहीं आता है तब आप इस लेख को पढ़िए इस आर्टिकल में all bank account balance check kaise kare यह जानकारी दी है, यहाँ पर पैसे चेक करने के अनेको तरीके बताए है जिसका इस्तेमाल करके आप पैसे चेक कर सकते हैं, जैसे Atm Card का इस्तेमाल करके आप पैसे चेक कर सकते हैं, Bank को मिस कॉल करके पैसे चेक कर सकते हैं, और एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके भी आप पैसे चेक कर सकते हैं चलिए सभी तरीको के बारे में विस्तार से पढ़ते हैं,
All bank account balance check kaise kare
आपका किसी भी बैंक में अकाउंट खुला हुआ है और पैसे चेक करना चाहते है तो आप इन 5 तरीको से पैसे चेक कर सकते हैं,
- ATM Card से पैसे चेक करें
- UPI Application से पैसे चेक कर सकते हैं
- मिस कॉल की मदद से पैसे चेक कर सकते हैं
- CSP (Customer Service Point) से भी पैसे चेक कर सकते हैं
- Bank Passbook Bank में Update करवा कर पैसे चेक कर सकते हैं
बैंक अकाउंट में पैसे चेक करने के पांच तरीके यहाँ पर मैंने बता दिए है अब चलिए एक एक करके सभी तरीको को विस्तार से समझते हैं,
ATM Card का इस्तेमाल करके पैसे कैसे चेक करें ?
किसी भी बैंक में हम और आप अकाउंट ओपन करवाते है तब अकाउंट ओपन होने के बाद Atm कार्ड बैंक देती है जिसका इस्तेमाल मशीन से पैसे निकालने के लिए हम कर सकते है उसी कार्ड का इस्तेमाल पैसे चेक करने के लिए भी क्या जा सकता हैं,
उदाहरण
आपके पास बैंक ऑफ़ बरोदा का एटीएम कार्ड है और आप पैसे चेक करना चाहते है, तब बैंक ऑफ़ बरोदा के एटीएम मशीन पर जाए उसके बाद कार्ड को स्लॉट में एंटर करें अपना एटीएम पिन दर्ज करे Balance inquiry पर क्लिक करें आपके सामने मशीन में पैसे जितने आपके अकाउंट में है show हो जाएंगे,
एटीएम मशीन का इस्तेमाल करके पैसे चेक करना बहुत आसान हैं अगर आपके यहाँ पर एटीएम मशीन नहीं है तब आप ऑनलाइन एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके घर से पैसे चेक कर सकते है जिसकी जानकारी आगे विस्तार से लिखी हैं,
UPI Application से पैसे चेक कैसे करें ?
सबसे पहले जान लीजिए जिस एप्लीकेशन का इस्तेमाल पैसे को ट्रांसफर करने के लिए करते है उसी को UPI Application कहाँ जाता हैं सभी बैंक का Netbanking सिस्टम उपलब्ध है आपका जिस बैंक में खाता खुला हुआ है उसी बैंक का आप एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकते है और अकाउंट नंबर दर्ज करके मोबाइल नंबर दर्ज करके अकाउंट बना सकते हैं अकाउंट बन जाने के बाद आप एप्लीकेशन से पैसे चेक कर सकते हैं, लेकिन आप बैंक का एप्लीकेशन किसी कारण से इस्तेमाल नहीं कर प् रहे हैं तब आप Other UPI Application का इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे की Paytm, Phonpe , Gpay , navi आदि इनमे से पहले किसी भी एक एप्लीकेशन को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें,
एप्लीकेशन डाउनलोड करने के बाद आप मोबाइल नंबर दर्ज करें OTP प्राप्त होगा उसे दर्ज कर दें, इसके बाद एप्लीकेशन के Home पेज पर आप आ जाएंगे, यहाँ पर PHONPE एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके इमेज के साथ जानकारी दी है इसे पढ़ें,

Applicaiotn के होम पर आपको आना है यहाँ पर फोनपे एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके जानकारी दी है तो मैं फोनपे एप्लीकेशन में आ चूका हूँ, यहाँ पर आने के बाद ऊपर Left Side में profile आइकॉन पर क्लिक करना हैं

Profile पर क्लिक करने के बाद यहाँ आपको अनेक ऑप्शन मिलेंगे आपको manage Payments पर क्लिक करना हैं

manage Payments पर क्लिक करने के बाद आप नेक्स्ट पेज पर आ जाएंगे यहाँ पर अनेक ऑप्शन देखने को मिलते है आपको UPI Bank Account पर क्लिक करना हैं,

UPI Bank Account पर क्लिक करने के बाद सभी बैंक यहाँ पर देखने के लिए मिलेंगे और कुछ का नाम और फोटो दिखेंगे आपको यहाँ पर अपनी बैंक सेलेक्ट करना हैं, जैसे मैंने Bank Of Baroda को चुन लिया हैं,

बैंक जैसे आप सेलेक्ट करेंगे आपके नंबर से यह एप्लीकेशन बैंक को सर्च करेगा और फेच करेगा यदि आपका मोबाइल नंबर लिंक हुआ तब बैंक Add हो जाएगी और इस Page पर आप आ जाएंगे यहाँ पर आने के बाद आपको Reset Pin पर क्लिक करना हैं,

Reset Pin पर क्लिक करने के बाद आपको अपने एटीएम कार्ड के आखरी के 6 अंक लिखना हैं और expiry date लिखना है तथा Continue पर क्लिक कर देना हैं,

अब आपको Phonpe Application के Home पेज पर आना हैं यहाँ पर Check Balance पर आपको क्लिक करना हैं,

अब आपका जो बैंक है दिखाई देगी इसके ऊपर क्लिक करें और पिन दर्ज करें जो अकाउंट बनाते समय बनाया था उसके बाद आपके खाते के पैसे चेक हो जाएंगे, अगर आप एप्लीकेशन से पैसे चेक नहीं कर प् रहे है तब कॉल करके भी पैसे चेक कर सकते हैं,
मिस कॉल की मदद से पैसे चेक कैसे करें?
सभी बैंक के मिस कॉल नंबर होते है जिसपर मिस कॉल करके आप अपने खाते के पैसे पता कर सकते है यह नंबर आप बैंक से ले सकते है बैंक की वेबसाइट से ले सकते हैं और प्ले स्टोर पर एक एप्लीकेशन है उसको डाउनलोड करके भी ले सकते है नंबर लेने के बाद आपको उस नंबर से कॉल करनी है, जिस नंबर को आपने बैंक से लिंक करवाया था, उसके बाद आपको SMS तुरंत प्राप्त होगा उसमे आपके खाते में कितने पैसे यह बता दिया जाएगा,
चलिए एप्लीकेशन को डाउनलोड करने से लेकर बैंक का मोबाइल नंबर पता करने तक आपको स्टेप बाय स्टेप गाइड कर देता है,
- सबसे पहले Play Store पर जाए
- Search में bank Balance check app लिखे
- अब जो फोटो में एप्लीकेशन दिख रहा है इसपर क्लिक करे और इनस्टॉल पर क्लिक करके डाउनलोड कर लें

- एप्लीकेशन का नाम Check balance All bank balanc है इस नाम को सीधे आप सर्च कर सकते है और एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं,
- एप्लीकेशन डाउनलोड होने के बाद इसे ओपन कर लें

- सबसे पहले एप्लीकेशन में आने के बाद आप भाषा का चयन करें और सबमिट पर क्लिक करें

- अब आपके सामने सभी बैंक की लिस्ट प्रस्तुत हो जाएगी यहां पर उस बैंक का चयन करें जिस बैंक में आपका खाता खुला है और जिस बैंक के आप पैसे चेक करना चाहते हैं। बैंक पर क्लिक करने के बाद आपको Ads एप्लीकेशन में दिख सकता है इसे देखने के बाद स्किप कर दें

- बैंक पर जब आप क्लिक करेंगे तब एप्लीकेशन में अगला पेज लोड होगा और कुछ ही सेकंड में प्रस्तुत हो जाएगा यहां पर आने के बाद आपको बहुत से ऑप्शन देखने के लिए मिलेंगे लेकिन सबसे ऊपर Check Balance Link मिलेगा इसी पर क्लिक करें

- फिर से आपके सामने एक नया पेज लोड होगा यहां पर आने के बाद check bank balance के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है।

- check bank balance पर क्लिक करने के बाद सीधे बैंक को नंबर लग जाएगा ओर आपको नंबर भी दिख जाएगा यह नंबर लगने के बाद खुद कट हो जाएगा उसके 30 सेकंड बाद आपको सन्देश प्राप्त होगा ओर उसी में पैसे लिखे होंगे आपके खाते में कितने पैसे है इस तरह से आपको पता चल जाएगा,
यहाँ पर आपको एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके बैंक को कॉल करके पैसे कैसे चेक करना है यह तरीका बता दिया है इसी तरह से आप किसी भी बैंक का बैलेंस चेक कर सकते हैं।
CSP (Customer Service Point) से पैसे चेक कैसे करें ?
Customer service point उस स्थान को कहा जाता है जहां पर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध होती हैं आज के समय में सभी जगह आपको आधार कार्ड के माध्यम से पैसे जमा करने तथा पैसे निकालने की सुविधा आसानी से मिल जाएगी उसी स्थान को CSP सेंटर कहा जाता है। तो आप कस्टमर सर्विस पॉइंट पर जाकर भी आधार कार्ड के माध्यम से अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं इसके लिए।
- नजदीकी CSP केंद्र VISIT करें
- आधार कार्ड साथ लेकर जाएं
- पैसे चेक करने के लिए कहें
- उसके बाद Finger लगाने के लिए आपसे कहा जाएगा
- यदि आपका फिंगर मैच हो जाता है तो आपके पैसे आपको बता दिए जाएंगे।
Bank Passbook Bank में Update करवा कर पैसे चेक कैसे करें ?
बैंक अकाउंट में कितना बैलेंस है यह पता करने का सबसे अच्छा तरीका और सबसे आसान तरीका यह है कि आप अपने पासबुक को लेकर अपनी बैंक विजिट करें और अपने पासबुक में एंट्री करवा ले इस तरह से पासबुक से ही आप अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकेंगे।
sbi whatsapp banking activation process link
निष्कर्ष
इस लेख में बैंक अकाउंट में पैसे चेक करने का तरीका बताया है all bank account balance check kaise kare. किसी भी बैंक में आपका अकाउंट है इस लेख में बताया तरीकों से पैसे चेक कर सकते हैं यदि आपको इस लेख को पढ़ने के बाद मदद मिली है तो कमेंट में अवश्य बताएं यदि कोई सवाल है तो कमेंट में लेकर हमसे पूछ सकते हैं आर्टिकल पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यवाद।