हेलो दोस्तों आज जानेंगे की कहीं अगर जाते है काम से घूमने , तो उस रास्ते में पड़ने वाले टोल पर आने जाने का कितना चार्ज देना पड़ेगा । “Toll Tax Calculate Kaise kare” “Toll Tax Calculate India”
National Highway हो या स्टेट Highway दोनों के लिए Toll tax कैलकुलेशन करेंगे । लोगो के मन में सवाल होता है की tax क्यों दिया जाता है। हर प्रकार के वाहन के लिए toll tax अलग अलग होता है । भारत के सभी राज्य हाईवे , national हाईवे या फिर एक्सप्रेसवे सभी सड़को के निर्माण व रख रखाव के लिए एक tax लिया जाता है जिसे toll tax कहा जाता है ।
- ये भी पढ़े – E challan Vehicle Check kaise Karen?
किन आधार पर Toll वसूला जाता है ?
Toll का राशि तय बहुत सारी बाटो पर निर्भर करता है जैसे उस स्थान में कोई ब्रिज , नदी , टनल , बाईपास, इत्यादि के आधार पर तय होता है वैसे तो दो toll plaza के बीच की दूरी 60 किलोमीटर रखी जाती है । इससे कम या जायदा होने पर toll राशि भी कम ज़्यादा हो सकती है ।
आख़िर हर तरह के गाड़ी का toll tax अलग अलग क्यों ?
यह वाहन के द्वारा उठाये गए भारी वजन के अनुसार सड़क को हुए भारी नुक़सान के आधार पर Toll निर्धारित किया जाता है । भारी वाहन का टोल कार व हल्के वाहनो के अपेक्षा ज़्यादा रखा जाता है । वाहन के उपयोग के अनुसार भी टोल अलग अलग हो सकता है जैसे commercial के लिए तथा personal वाहन के लिए अलग होता है ।
NHAI के अनुसार टोल टैक्स कैलकुलेट होता है –
Toll Tax – तय की गई दूरी (किलोमीटर )x उस वाहन की श्रेणी| भारत सरकार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा हर वर्ष 1 अप्रैल को Rate Rivison किया जाता है । इसके साथ ही भविष्य में सैटेलाइट द्वारा Toll tax तय की गई दूरी (किलोमीटर) के अनुसार automatic toll tax काटने वाली सिस्टम लागू होने वाला है ।
Fastag वार्षिक प्लान पास क्या है?
यह प्लान पास को अगस्त 2025 में लागू किया गया था जिसमे राष्ट्रीय राजमार्ग पर आपको 1 वर्ष में कुल 200 Toll Cross free पास मिलता है ,यदि ये 200 आप 1 वर्ष या कुछ महीने पहले खत्म कर देते है तो Next 200 पास पाने के लिए दोबारा चार्ज देना होगा ।
एक तरफ़ा यात्रा व दोबारा वापसी यात्रा के toll में क्या अंतर है ?
अगर आप किसी टोल से गुजरते है तो आपसे सिंगल ट्रिप का चार्ज लिया जाता है जैसे मान लीजिए उदाहरण के लिए 100 रुपया , लेकिन जब आप उसी टोल से वापस आते है 24 घंटे के अंदर तो आपसे NHAI के नियम के अनुसार आपसे चार्ज Single Trip का 1.5X चार्ज किया जाता है । यानी आने जाने का मिलाकर कुल toll tax आपसे 100+50=150 चार्ज किया जाता है । अगर आप 24 घंटे के बाद आते है तो ये लागू नहीं होगा तब आपसे चार्ज 100+100=200 रुपए चार्ज किया जाएगा ।
Expressway पर toll टैक्स कितना है ?
दोस्तों expressway पर सुविधा स्पीड और Road Quality के अनुसार थोड़ा NH व अन्य मार्गो से ज़्यादा रहता है । जैसे उत्तर प्रदेश में बात करे जैसे यमुना एक्सप्रेसवे Rs.1.5-18.35/km दिल्ली से आगरा को जोड़ता है ,पूर्वांचल एक्सप्रेसवे Rs.2.15/km गाजीपुर लखनऊ जोड़ता है ,गंगा एक्सप्रेसवे Rs. 1.28-16.10/Km तथा आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे जो 310Km है जो लखनऊ से आगरा को जोड़ता है Rs. 2.10/km है । ये रेट समय समय पर बदलता रहता है।
Toll Tax कैसे कैलकुलेट करें ?
दोस्तों toll tax calculation के लिए सबसे अच्छी website toll guru dot com पर जाए, उसके बाद आपको आपको वहाँ पर प्रारंभिक बिंदु से लेकर गंतव्य स्थान को चुनना होगा ।
उसके बाद नेक्स्ट स्टेप में वाहन के प्रकार जैसे जीप, कार, बस, मोटरसाइकिल इत्यादि सेलेक्ट करना होगा और भुगतान तरीका fastag या कैश वो चुनें ।

सभी उपरोक्त डेटा दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करने पर कुल लागत जैसे ईंधन लागत , toll tax आपको screen पर दिख जायेगा ।
निष्कर्ष –
दोस्तो उमीद है कि आपको toll tax calculate kaise Kare पूरी जानकारी समझ में आ गई होगी. इसी तरह अन्य जानकारी के लिए follow करना न भूले धन्यवाद.
Toll Tax Calculation- LINK