आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो चुकी है तब आप वोटर कार्ड के लिए पात्र हैं आप आवेदन कर सकते हैं आवेदन प्रकिया ऑनलाइन , ऑफलाइन दोनों माध्यम से पूरी की जा सकती हैं, अगर आप New Voter Id Card Apply Kaise Kare जानना चाहते हैं तब आप इस लेख को पढ़ें, इस लेख में New Voter Id Card Apply Kaise Kare, वोटर कार्ड बनवाने के लिए क्या क्या दस्तावेज चाहिए पूरी जानकारी मिलेगी।
New Voter Id Card Apply Kaise Kare
आपका नया वोटर आईडी कार्ड अप्लाई नहीं हुआ है तब ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन किया जा सकता है पहले ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पड़े।
नया वोटर कार्ड अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आप अपने नजदीकी BLO ऑफिसर से मिलें उनसे कहे मुझे नया वोटर कार्ड आवेदन करना है फॉर्म 6 दीजिए
आपको BLO से आसानी से ऑफलाइन फॉर्म 6 प्राप्त हो जाएगा अब इसे भरें, फार्म 6 में 3 पेज आपको मिलेंगे चलिए जानते हैं इसको कैसे भरना है।

पहला पेज आपको इस तरह से मिलेगा जो आपके यहां दिख रहा है यहां आपको यही जानकारी लिखनी है जो यहां लिस्ट में बताई है।
- निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण ऑफिसर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या और नाम यहां आपको कुछ नहीं लिखना है
- संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की संख्या और नाम यहां पर भी आपको खाली छोड़ना है
- नाम राज्य की राज्य भाषा में प्रथम नाम उसके पश्चात मध्य नाम
- यहां आपको अपना नाम हिंदी या इंग्लिश में पूरा लिखना है
- उपनाम यदि है तो लिखें नहीं है खाली छोड़ दें
- नाम अंग्रेजी में बड़े अक्षरों में यहां आधार कार्ड से देखकर इंग्लिश में नाम लिखें
- यदि आपका कोई दूसरा नाम भी है उसे भी इंग्लिश में लिख दें
- नातेदार में से किसी एक का नाम और उपनाम राज्य की भाषा में यहां पर आपको उसे व्यक्ति के बॉक्स को टिक करना है इसके दस्तावेज आप दे सकते हैं जैसे पिता या माता
- माता-पिता में से किसी एक के टिक लगाने के बाद नाम लिखें
- उपरोक्त उल्लेखित नातेदार का नाम और उपनाम अंग्रेजी में बड़े अक्षरों में यहां पर इसके दस्तावेज आप अपने पिताजी के या माता जी के दे रहे हैं उसी का नाम इंग्लिश में लिखें
- स्वयं का मोबाइल नंबर लिखे ईमेल आईडी है उसे भी लिख दें या खाली भी छोड़ सकते हैं
- आधार संख्या का बाला बॉक्स ठीक करें तथा आधार नंबर दर्ज करें
- लिंग में आप अपना पुरुष या महिला में से एक टिक कर दें
- जन्म तारीख आधार कार्ड से देखकर लिखें
- जन्म तारीख के सबूत के प्रमुख दस्तावेज इनमें से कोई एक सेलेक्ट करें जैसे कि आधार कार्ड
- वर्तमान साधारण निवास पूरा पता इसको खाली छोड़ दें

- पहला पेज भरने के बाद दूसरे पेज पर आपको कुछ जानकारी दर्ज करनी है
- निवास के सबूत के रूप में प्रमुख दस्तावेज इनमें से कोई एक यहां पर आप आधार कार्ड बॉक्स ठीक करें और आधार कार्ड की फोटो कॉपी इन दस्तावेज के साथ मिला दें
तीसरी पेज पर कुछ नहीं लिखना है सभी जानकारी दर्ज करने के बाद अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी आपके परिवार के किसी सदस्य का वोटर आईडी कार्ड है उसकी फोटो कॉपी फार्म 6 के साथ मिले और फोटो चिपका दें और यह पेपर BLO के पास जमा कर दें।
आपका बाकी काम बूथ लेवल ऑफिसर स्वयं करेंगे और आपका वोटर आईडी कार्ड बन जाएगा।
यहां पर ऑफलाइन वोटर आईडी कार्ड अप्लाई करने की जानकारी पड़ी है चलिए ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड अप्लाई कैसे करें जानते हैं।
Voter Id Card Online Apply Kaise Kare Mobile Se
वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन अप्लाई मोबाइल से किया जा सकता है पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप पढ़िए।

सबसे पहले आप अपने मोबाइल में गूगल एप्लीकेशन पर जाएं और voter eci login लिखकर सर्च करें वोटर सर्विस पोर्टल सबसे ऊपर वेबसाइट दिखेगी पर क्लिक करें वेबसाइट ओपन कर लें।

वोटर सर्विस पोर्टल पर आने के बाद पहले आपको अपना अकाउंट क्रिएट करना होगा यदि अकाउंट पहले से बना हुआ है तब Login करना है Login करने के लिए मोबाइल नंबर तथा कैप्चा कोड दर्ज करें और Request OTP पर क्लिक कर दें आपके दिए मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा दर्ज करें और सबमिट कर दें।

ऑनलाइन पोर्टल पर लोगिन करने के बाद आपको Form 6 भरकर सबमिट करना होगा होम पेज पर जो आपको Fill Form 6 लिखा मिल रहा है इसी बटन पर क्लिक करें।

आपके सामने पूरा फॉर्म 6 ऑनलाइन खुल जाएगा यहां पर आपको सभी जानकारी को एक-एक करके दर्ज करनी है।

यहां आपको लिस्ट में जितने ऑप्शन दिख रहे हैं सभी को एक-एक करके भरना होगा उसके बाद इस फॉर्म को सबमिट करना होगा चलिए सभी ऑप्शंस में क्या-क्या जानकारी भरनी है एक-एक करके जानते हैं।

सबसे पहले A. Select State, District & AC में आपको अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करना हैं और अपने असेम्ब्ली का नाम सेलेक्ट करना है और next पर क्लिक कर देना हैं

पर्सनल डिटेल्स में आपको अपना नाम लिखना है पूरा नाम लिखें और अपना फोटो ग्राफ अपलोड करें फोटोग्राफ पहले कॉपी के पेज पर सिग्नेचर कर ले फोटो को पीडीएफ में बदलकर अपलोड कर दें।

Name and Surname of any one of the relatives यहाँ पर आपको अपने माता पिता में से एक की जानकारी को दर्ज करना हैं पहले जिसका जानकारी आप देना चाहते हैं नाम सेलेक्ट करें उसका नाम लिखें Next कर दें,

Contact Details में आकर आपको अपना मोबाइल नंबर लिखना हैं और ईमेल आईडी को लिखना हैं तथा Next पर क्लिक कर देना हैं,

Adhaar details में आने पर आपको आधार का ऑप्शन सेलेक्ट करना हैं और अपना आधार नंबर लिखना हैं तथा Next पर क्लिक कर देना हैं,

Gender ऑप्शन में आने के बाद आपको अपना लिंग सेलेक्ट करना हैं मेल या Femal और Next पर क्लिक कर दें,

Gender सेलेक्ट करने के बाद Date Of Birth Details भरनी हैं, सबसे पहले आप Date Of barth आधार कार्ड से देखकर जानकारी को भरें, उसके बाद Self attested copy of document supporting age proof attached ऑप्शन सेलेक्ट कर दें और दस्तावेज upload कर दें

Present Address Details में आने पर आपको वर्तमान जहा आप रहते है यहाँ की पूरी जानकारी लिखनी हैं पूरी जानकारी आप दर्ज कर दें और next पर क्लिक करें,

Present Address Details भरने के बाद आपको केटेगरी की जानकारी को दर्ज करना हैं और सबमिट कर देना है

Family Member को सेलेक्ट करना हैं आपके परिवार में जिसका पहले से वोटर आईडी कार्ड बना हुआ है उसका नाम लिखना है उस व्यक्ति से आपका क्या रिलेशन है सेलेक्ट करना है और उसके वोटर आईडी कार्ड का एपिक नंबर लिखना है।

Declaration Form में आपको अपने माता पिता का नाम लिखना हैं यदि दोनों का वोटर आईडी कार्ड बना हुआ है तो उनका एपिक नंबर लिखना है नहीं है तब आप खाली छोड़ सकते हैं।

Declaration में आने के बाद आपको अपने राज्य का जिला और शहर का नाम भरना हैं और कब से आप यहाँ पर है यह बताना है सभी जानकारी दर्ज करने के बाद Next करें,

सभी जानकारी दर्ज करने के बाद एक बार पूरा फॉर्म चेक करें यदि सभी जानकारी ठीक है तब कैप्चा कोड लिखें और वोटर आईडी कार्ड के लिए अप्लाई कर दें।
वोटर कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज कौन से हैं?
वोटर कार्ड बनवाने के लिए आपका आधार कार्ड आपकी जन्मतिथि आपके पास उपलब्ध होनी चाहिए या आपके पास मार्कशीट भी होनी चाहिए वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए आपके फैमिली में से पहले से किसी का वोटर आईडी कार्ड बना हुआ होना चाहिए तभी आपका वोटर आईडी कार्ड बनेगा।
निष्कर्ष
यहां पर वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन करने का तरीका समझाया है कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए यह भी बताया है आपने यह लेख शुरू से अंत तक पढ़ा है तो आपको समझ आ गया होगा कोई सवाल है कमेंट में पूछ सकते हैं यह लेख पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद।
FAQ – Frequently Asked Question
प्रश्न 1 – क्या मोबाइल से वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं?
उत्तर : जी हां आप मोबाइल से वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं आपको वॉटर eci की वेबसाइट पर जाना होगा मोबाइल नंबर तथा ओटीपी के माध्यम से Login करना होगा उसके बाद form 6 भरकर आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न 2 – वोटर कार्ड बनवाने के लिए न्यूनतम उम्र कितनी चाहिए?
उत्तर : वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
प्रश्न 3 – क्या आधार कार्ड के बिना वोटर आईडी बन सकती है?
उत्तर : जी हां बिना आधार कार्ड के आप वोटर आईडी कार्ड बनवा सकते हैं।
प्रश्न 4 – वोटर कार्ड के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद क्या करना होता है?
उत्तर : वोटर कार्ड के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद आपको कुछ नहीं करना होता है आपका ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड बन जाता है।
प्रश्न 5 – वोटर आईडी कार्ड बनने में कितने दिन लगते हैं?
उत्तर : आवेदन करने के बाद 15 से 20 दिन का समय वोटर आईडी कार्ड बनने में लगता है।
Voter ID Card Apply Here – LINK