Phone Storage Khali Kaise Kare ? – Tips & Tricks

क्या आपके मोबाइल का स्टोरेज फुल हो गया है जिसके कारण मोबाइल में वीडियो डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं या एप्लीकेशन डाउनलोड करने में समस्या हो रही है, तब यह लेख आपके लिए है यहां पर आपको Phone Storage Khali Kaise Kare ? यह जानने के लिए मिलेगा।

फोन का स्टोरेज फुल होने के बाद कुछ सेटिंग करके मोबाइल का स्टोरेज खाली कर सकते हैं, जिन लोगों को सेटिंग की जानकारी नहीं होती, वह मोबाइल खाली करने के लिए वीडियो फोटो डिलीट कर देते हैं, लेकिन इस लेख में बिना फोटो डिलीट किए बिना वीडियो डिलीट की है, मोबाइल की स्टोरेज को खाली करने का तरीका बताया जाएगा इस लेख को पढ़ाना शुरू कीजिए।

 

Play Store App से Not Installed App डिलीट करके स्टोरेज खाली करें?

मोबाइल में कुछ एप्लीकेशन हम इंस्टॉल करते हैं जब एप्लीकेशन का उपयोग हम नहीं करते उसके बाद उस एप्लीकेशन को डिलीट कर देते हैं, जिस एप्लीकेशन को मोबाइल से हम डिलीट करते हैं वह स्टोरेज में ही रहते हैं लेकिन मोबाइल स्क्रीन से हाइड हो जाते हैं लेकिन इन एप्लीकेशन को आप प्ले स्टोर के माध्यम से डिलीट कर सकते हैं उसके बाद आपका स्टोरेज कुछ परसेंट खाली हो जाएगा किस तरह से प्ले स्टोर से नॉट इंस्टॉल एप्लीकेशन को डिलीट करना है जानने के लिए स्टेप बाय स्टेप पड़े।

सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में इंटरनेट चालू करना है तथा प्ले स्टोर एप्लीकेशन को खोलना है प्ले स्टोर एप्लीकेशन सभी मोबाइल में होम स्क्रीन पर मिल जाएगा।

प्ले स्टोर एप्लीकेशन में आने के बाद यहां पर प्रोफाइल का आइकॉन दाएं तरफ ऊपर मिलेगा आपको प्रोफाइल आइकन पर एक बार क्लिक करना है उसके बाद नए सेटिंग्स देखने के लिए मिलेंगे।

प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करने के बाद कुछ इस तरह से आपको सेटिंग्स देखने के लिए मिलती हैं यहां सबसे ऊपर manage apps and device लिखा मिलेगा आपको इसी ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Manage apps and device पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा यहां पर आपको प्ले स्टोर में एप्लीकेशन अपडेट करने का ऑप्शंस मिलता है सबसे पहले आप सभी एप्लीकेशन को अपडेट कर लें अपडेट करने से मोबाइल की स्पीड तेज हो जाती है मोबाइल तेज काम करता है लेकिन स्टोरेज खाली करने के लिए आपको Manage ऑप्शन पर क्लिक करना है।

मैनेज पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल में जितने भी एप्लीकेशन डाउनलोड हुए हैं जो अभी आप इस्तेमाल कर रहे हैं सभी की लिस्ट में नाम यहां देखने के लिए मिलेंगे सबसे पहले जो एप्लीकेशन आप उपयोग नहीं करते हैं लेकिन मोबाइल में इंस्टॉल है उसको तुरंत डिलीट कर दें उसके बाद जो एप्लीकेशन आपने डिलीट कर दिए हैं उनको भी स्टोरेज से हटाए इसके लिए this device पर क्लिक करें।

This device पर क्लिक करने के बाद आपको नीचे दो सेटिंग्स देखने के लिए मिलेंगे यहां पर नीचे लिखा होगा not installed जिसका मतलब है जो एप्लीकेशन मोबाइल में इंस्टॉल नहीं है लेकिन बैकग्राउंड में स्टोरेज में भरी हुई है, आपको इसी ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Not installed पर क्लिक करने के बाद यहां वह एप्लीकेशन आपको देखने के लिए मिलेंगे जो आपने डिलीट कर दिए हैं लेकिन मोबाइल में अभी भी save है आपको इनका फिर से डिलीट करना है, डिलीट करने के लिए एप्लीकेशन के आगे जो बॉक्स दिख रहा है को ठीक करना है।

एप्लीकेशन सेलेक्ट करने के बाद डिलीट का बटन आपको देखने के लिए मिलेगा जैसे कि ऊपर फोटो में आप देख सकते हैं आपको डिलीट बटन पर क्लिक करके सभी नॉट इंस्टॉल एप्लीकेशन को डिलीट कर देना है।

इसके बाद आपके मोबाइल का स्टोरेज खाली हो जाएगा।

Play Store में Automatically Archive apps settings enable करके स्टोरेज खाली करें ?

मोबाइल में कुछ ऐसा एप्लीकेशन होते हैं, जिसका उपयोग कभी-कभी किया जाता है लेकिन यह एप्लीकेशन बैकग्राउंड में हमेशा चालू रहते हैं जिसके कारण मोबाइल का स्टोरेज भरता है यदि आप प्ले स्टोर से ऑटोमेटेकली आर्काइव एप्स सेटिंग को बंद रखते हैं और चालू कर देंगे उसके बाद बैकग्राउंड में चलने वाले एप्लीकेशन रुक जाएंगे जिसके कारण स्टोरेज खाली होगा चलिए प्ले स्टोर से, Play Store में Automatically Archive apps settings enable कैसे करें सीखते हैं।

सबसे पहले मोबाइल के प्ले स्टोर एप्लीकेशन में आ जाएं एप्लीकेशन के अंदर प्रोफाइल आइकॉन देखने के लिए मिलेगा पर क्लिक करें।

प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करने के बाद प्ले स्टोर की सभी सेटिंग्स देखने के लिए मिलेंगे यहां सभी ऑप्शंस को आपको स्क्रॉल करके नीचे आना है यहां पर आपको Settings लिखा हुआ मिलेगा इसी पर क्लिक करें।

सेटिंग्स पर क्लिक करने के बाद कुछ इस तरह से आपको ऑप्शंस मिलेंगे आप सबसे पहले general सेटिंग पर क्लिक करें।

General पर क्लिक करने के बाद कुछ ऑप्शंस खुलेंगे यहां नीचे automatically archive apps ऑप्शन बंद मिलेगा आपको इसको क्लिक करके इनेबल कर दे रहा है।

इस सेटिंग को करने से भी आपके मोबाइल का स्टोरेज खाली हो जाएगा।

Whatsapp App में फोटो ,वीडियो Automatically Download Settings को बंद करके Storage खाली करें?

यदि व्हाट्सएप एप्लीकेशन में वीडियो फोटो या ऑडियो कोई आपके पास शेयर करता है और ऑटोमेटेकली आपके मोबाइल में इंस्टॉल हो जाती हैं ऐसे में आपके मोबाइल का स्टोरेज ऑटोमेटेकली भरता रहता है जिसके कारण हमेशा मोबाइल में स्टोरेज फुल का मैसेज आपको देखने के लिए मिलेगा इसके लिए आप व्हाट्सएप एप्लीकेशन से ऑटोमेटेकली स्टोरेज ऑप्शंस को बंद कर सकते हैं उसके बाद आपका मोबाइल का स्टोरेज खाली रहेगा व्हाट्सएप में ऑटोमेटेकली डाउनलोड ऑप्शंस को कैसे बंद करना है स्टेप बाय स्टेप पड़े।

सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में प्ले स्टोर एप्लीकेशन को खोलना होगा प्ले स्टोर में आने के बाद दाएं तरफ 3 डॉट देखने के लिए मिलेंगे पर क्लिक करें।

3 डॉट पर क्लिक करने के बाद एप्लीकेशन की सेटिंग देखने के लिए मिलेंगे यहां पर नीचे Settings लिखा है पर क्लिक करें।

Settings पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा बहुत से ऑप्शंस देखने के लिए मिलेंगे यहां आपको स्क्रॉल करके थोड़ा नीचे आना है नीचे आने पर storage and data लिखा मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।

स्टोरेज एंड डाटा पर क्लिक करने के बाद यहां आप इस पेज पर आ जाओगे नीचे स्क्रॉल करके आना है.

When using mobile data पर आपको क्लिक करना होगा यहां पर और भी ऑप्शंस है जैसे की when connect on Wi-Fi, when roaming, तीनों पर एक-एक करके क्लिक करना है।

When using data पर क्लिक करने के बाद वीडियो फोटो ऑडियोज डॉक्यूमेंट आदि सभी को untick कर देना है इसी तरह से दूसरे ऑप्शन से मैं भी untick करके सेव कर देना है।

अब आपके मोबाइल में कोई भी ऑटोमेटेकली डाक्यूमेंट्स फोटो वीडियो या ऑडियो डाउनलोड नहीं होगा जिसके कारण आपके मोबाइल का स्टोरेज नहीं भरेगा।

 

Mobile Hang करें तो क्या करें ?

यहां पर बताई गई सभी सेटिंग्स करने के बाद भी मोबाइल आपका फूल स्टोरेज दिख रहा है या मोबाइल हैंग हो रहा है तब मोबाइल को फुल रिसेट करें उसके बाद आपका मोबाइल सही से काम करेगा।

अंतिम शब्द

इस आर्टिकल में मोबाइल स्टोरेज खाली करने के तरीके बताए हैं आपने इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक पड़ा है तब आप मोबाइल स्टोरेज खाली करने के तरीके समझ चुके होंगे यदि कोई सवाल है कमेंट करके पूछ सकते हैं यह आर्टिकल पूरा पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

"Hey, Guys I'm K. M, A Full Time Blogger, YouTuber, Founder of technorashi.in And Engineer.

Leave a Comment