PVC Voter ID Card Order Online Kaise Karen

PVC वोटर आईडी कार्ड प्लास्टिक का होता है यह मजबूत और सुरक्षित होता है यह पानी में भी खराब नहीं होता और जल्दी टूटता भी नहीं है यह लम्बे समय तक चलता है अगर आपके पास Voter ID Card PVC का नहीं है तो आप घर बैठे अप्लाई कर सकते है और ऑनलाइन मंगा सकते हैं, ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपके पास वोटर आईडी का एपिक नंबर होना चाहिए और आधार कार्ड तथा लिंक मोबाइल नंबर होना चाहिए तो आप मुफ्त में आवेदन कर सकते है और अपने पते पर प्राप्त कर सकते हैं इस लेख में PVC Voter ID Card Order Online Kaise Karen? यह जानिए।

 

PVC Voter ID Card Order Online Kaise Karen ?

PVC Voter ID Card Order Online आप Voter helpline एप्लीकेशन से कर सकते है और वेबसाइट से भी कर सकते है पहले यहाँ पर एप्लीकेशन से PVC Voter ID Card Order Online कैसे करे चलिए जानते हैं,

  • सबसे पहले Play Store पर जाए
  • Voter Helpline Application को लिखकर सर्च करें
  • Install पर क्लिक करके एप्लीकेशन को डाउनलोड कर ले
  • एप्लीकेशन को डाउनलोड होने के बाद ओपन करें
  • अब मोबाइल नंबर लिखे और सबमिट कर दें उसके बाद OTP आएगा उसे दर्ज कर दें
  • अब आप इसे भी सबमिट कर दें
  • उसके बाद Form 8 लिंक पर क्लिक करें
  • Self ऑप्शन सेलेक्ट करके Issue of Replacement Epic Without Correction Option पर क्लिक करें
  • उसके बाद एपिक नंबर लिखे मोबाइल नंबर लिखे और otp आने के बाद सबमिट कर दें उसके बाद आप आधार कार्ड नंबर लिख दे आधार से जो मोबाइल नंबर लिंक है उसे लिखे
  • उसके बाद आप सबमिट कर दें आपका PVC कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई हो जाएगा,

यहाँ पर एप्लीकेशन से PVC Voter ID Card Order Online करने की प्रिक्रिया बताई हैं अब चलिए वेबसाइट से एक एक स्टेप्स करके जानते हैं,.

 

 

PVC Voter ID Card Order Online करने की प्रिक्रिया

PVC Voter ID Card Order Online करने की प्रिक्रिया पढ़ने से पहले अपने पास अपना पहचान पत्र का एपिक नंबर और आधार कार्ड उपलब्ध रखे और अप्लाई करने का तरीका पढ़ें तथा अप्लाई कर दें,

PVC Voter ID Card Order Online करने के लिए आपको सबसे पहले Google पर जाना है इसके बाद आपको Voter Id Card लिखकर Search करना हैं, उसके बाद Voter Services Portal की वेबसाइट दिखाई देगी आपको इसको क्लिक करके ओपन कर लेना हैं,

वेबसाइट ओपन होने के बाद कुछ इस तरह पहला पेज देखने को मिलेगा यही से आप वोटर आईडी कार्ड का कोई भी काम कर सकते हैं, आपको ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड अप्लाई करना है इसके लिए पहले वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा और लॉगिन आप तब कर सकेंगे जब आपका पहले से अकाउंट बना हुआ होगा, यदि पहले से अकाउंट नहीं बना हुआ है तो आप Sign पर क्लिक करें,

Sign In पर क्लिक करने के बाद आपको पहले मोबाइल नंबर लिखना हैं उसके बाद ईमेल आईडी को लिखना हैं फिर आप कॅप्टचा कोड लिखे और continue पर क्लिक कर दें, अगले पेज में आपको अपने नाम को लिखना हैं उसके बाद जो मोबाइल नंबर लिखा है उसपर otp प्राप्त होगा उसे लिखें इसके बाद सबमिट कर दें आपका अकाउंट बन जाएगा,

वेबसाइट पर अकाउंट बन जाने के बाद आप लॉगिन कर सकते है लॉगिन करने के लिए वेबसाइट पर जाकर लॉगिन लिंक क्लिक करें या अकाउंट बन जाने के बाद यही से लॉगिन पर क्लिक करें जैसे आप यहाँ पर फोटो में देख सकते हैं,

लॉगिन पर क्लिक करने के बाद अपना मोबाइल नंबर ईमेल आईडी या Epic नंबर लिखे तथा कॅप्टचा कोड लिख दें उसके बाद आपके वोटर कार्ड के लिंक नंबर पर OTP आएगा उसे दर्ज करें आप Login हो जाएंगे,

लॉगिन होने के बाद वोटर कार्ड की वेबसाइट पर आप काम कर सकते हैं सबसे पहले आपको पेज को स्क्रॉल करना है नीचे आना है नीचे आने के बाद form 8 आपको मिलेगा इसको क्लिक करें,

Fill Form 8 पर क्लिक करने के बाद यह बताना है आप अपना वोटर कार्ड अप्लाई करना चाहते है या दूसरे व्यक्ति का आपको अपना करना है तब Self क्लिक करना है,

Self पर क्लिक करने के बाद ऑटोमेटिक वोटर कार्ड नंबर यहाँ दर्ज हो जाएगा अगर नहीं होता है तब आपको Epic Number लिखना हैं, उसके बाद Submit बटन पर क्लिक कर देना हैं,

एपिक नंबर लिखने के बाद सबमिट करेंगे आपको वोटर कार्ड सर्च होगा आपका नाम आपके पिता का नाम सब मिलेगा उसको पढ़ें अगर सही है तब Ok पर क्लिक कर दें,

अब आपको यहाँ कुछ ऑप्शन मिलेंगे इसमें आपको Issue of Replacement Epic Without Correction ऑप्शन का चयन करना हैं, और OK पर क्लिक कर देना हैं,

यहाँ पर आपको अपने आधार नंबर को लिखना हैं और Next पर क्लिक कर देना हैं,

Next पर क्लिक करने के बाद Mobile नंबर के ऑप्शन में आपको Self ऑप्शन का चयन करना हैं उसके बाद आपको मोबाइल नंबर लिख देना हैं उसके बाद ईमेल आईडी को लिख देना है फिर आप next पर क्लिक कर दें ,

Next पर क्लिक करने के बाद एक बार फिर आपको Mobile Number के बॉक्स को टिक करना हैं उसके बाद मोबाइल नंबर को लिख देना हैं और next पर क्लिक कर देना हैं,

अब आपके सामने कुछ इस तरह से विकल्प दिखाई देंगे आपको सभी को पढ़ना हैं और दूसरे ऑप्शन Destroyed due to reason beyond control like floods, fire, other natural disaster etc पर क्लिक करें और Next पर क्लिक कर दें,

यहाँ पर आने के बाद सबसे पहले तारिख दिखाई देगी आगे place में जिला का नाम आपको लिखना है और नेक्स्ट कर देना हैं,

अब आपको अगले पेज पर कॅप्टचा कोड लिखना है और Send otp पर क्लिक कर देना हैं OTP आने के बाद आपको दर्ज करके सबमिट कर देना हैं,

अब आप Preview And Submit पर क्लिक कर दें उसके बाद आपने जितनी जानकारी दर्ज की हैं सभी पेज पर दिखेगी आपको इसको पढ़ना हैं,

पढ़ने के बाद स्क्रॉल करके सबसे नीचे आ जाना हैं नीचे आने के बाद आपको Esign Submit पर क्लिक कर देना हैं,

Esign Submit पर क्लिक करेंगे Are You Sure Form सुब्मिशन के लिए कहा जाएगा आपको yes पर क्लिक कर देना हैं,

अब आखिर में आपको पेमेंट करना होगा उससे पहले आपको आधार नंबर पर क्लिक करके आधार नंबर लिखना होगा उसके बाद Send OTP पर क्लिक करना हो जो आधार से लिंक नंबर है उसपर OTP प्राप्त होगा उसे दर्ज कर दें और सबमिट कर दें, सबमिट करने के बाद पेमेंट मेथड को सेलेक्ट करें और पेमेंट कर दें,

पेमेंट आप ऑनलाइन अपने मोबाइल से कर सकते हैं पेमेंट सक्सेसफुल हो जाने के बाद आपको इस तरह का मैसेज देखने के लिए मिलेगा जिसको आप ऊपर देख सकते हैं यहां पर आपके रिफरेंस नंबर भी दिया जाएगा जिसके माध्यम से आप अपने पीवीसी वोटर आईडी कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं चाहे तो आप इसको यहीं छोड़ सकते हैं या डाउनलोड एंडलांचमेंट पर क्लिक करके आवेदन स्लिप को अपने पास रख सकते हैं।

 

निष्कर्ष

पीवीसी वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने का तरीका यहां पर बताया है यदि आपका वोटर आईडी कार्ड बन चुका है तो आप अपना ऑनलाइन करके अवश्य मांगा दिन यह बिना आवेदन किया नहीं आता है पीवीसी वोटर आईडी कार्ड की आवश्यकता पासपोर्ट बनवाने के लिए पड़ती है यदि वोटर आईडी कार्ड से संबंधित और जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को आगे पड़े।

Voter Id Card Apply Karne Ke Liye Documents Kya Kya Chahiye

Voter ID card अप्लाई करने के लिए आपके पास आधार कार्ड तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर होना चाहिए वोटर आईडी कार्ड का एपिक नंबर आपके पास मौजूद होना चाहिए किसी भी बैंक अकाउंट में आपका खाता खुला हुआ होना चाहिए और ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा चालू होनी चाहिए तभी आप वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

PVC Voter Card Apply Website कौन सी हैं ?

पूरे भारत में सभी राज्यों के लोग https://voters.eci.gov.in/ इस वेबसाइट की मदद से पीवीसी वोटर आईडी कार्ड अप्लाई कर सकते हैं यह वोटर आईडी कार्ड की वेबसाइट है।

 

 

वोटर आईडी कार्ड अप्लाई करने के बाद घर पर कितने दिन में आता है?

आवेदन सफलतापूर्वक हो जाने के बाद आमतौर पर 7 से 14 दिन में वोटर आईडी कार्ड डिलीवर हो जाता है तकनीकी समस्या के कारण अधिक समय लग सकता है अधिक समय लगने पर आप अपने नजदीकी डाकघर जाकर संपर्क करें।

 

"Hey, Guys I'm K. M, A Full Time Blogger, YouTuber, Founder of technorashi.in And Engineer.

Leave a Comment