आंधी बारिश कब होगी मोबाइल से कैसे पता करें? – सबसे पहले जाने

फिलहाल देश में बरसात का मौसम जोर पकड़ रहा है, क्योंकि बरसात का सीजन काफी नजदीक आ गया है| किसान बरसात का काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं| कई लोगों के लिए बरसात खुशहाली लेकर आती है तो कई लोग बरसात से परेशान भी हो जाते हैं, क्योंकि सभी की अलग-अलग प्रकार की समस्या होती है| आज हम जानेंगे कि “आंधी बारिश कब होगी मोबाइल से कैसे पता करें?” – सबसे पहले जाने.

 

जैसे ही किसी भी क्षेत्र में या फिर किसी भी राज्य में भारी बारिश की संभावना होती है, वैसे ही Bhartiya Mausam Vibhag भारी Barish की या फिर आंधी की चेतावनी रेडियो के द्वारा या फिर टेलीविजन के माध्यम से दे देते हैं, ताकि लोग यह जान जाए कि उनके क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है या फिर आंधी आने की संभावना है|

 

कई लोग यह सोचते हैं कि काश कोई ऐसा उपाय हो, जिसका इस्तेमाल करके हम खुद भी यह पता कर सके की Aandhi ya Barish kab Aane Wali Hai. हम आपको बता दें कि, आप खुद भी यह पता कर सकते हैं कि आंधी या बारिश कब आएगी, ताकि आप उसके हिसाब से अपने काम को मैनेज कर सकें|

 

इस आर्टिकल में हम आपको “आंधी बारिश कब होगी मोबाइल से कैसे पता करें?” इसके बारे में पता करने के लिए कई तरीके बताने वाले हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप सबसे पहले आंधी और बारिश कब आएगी, इसका पता लगा सकते हैं|

बारिश या आंधी कब आएगी, कैसे पता करें ?

Barish Kab Aayegi इसके बारे में पता करने के कई उपाय हैं जिसके बारे में नीचे हम आपको बता रहे हैं| नीचे बताए गए उपाय का इस्तेमाल करके आप सबसे पहले यह जान सकते हैं कि, आपके Area में बरसात कब आएगी या फिर आंधी कब आएगी

 

1: The weather channel

एप्लीकेशन की सहायता से बारिश या आंधी कब आएगी इसका पता लगाने के लिए आप “द वेदर चैनल” एप्लीकेशन को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर सकते हैं और इसकी सहायता से यह पता कर सकते हैं कि आपके एरिया में आंधी या फिर बारिश कब होगी| “The Weather channel” एप्लीकेशन अपने user तक सही मौसम की जानकारी पहुंचाने के लिए “Truepoint Technology” का इस्तेमाल करती है| 

 

अगर आप कहीं यात्रा पर जाने वाले हैं तो आप इसके अंदर दिए गए मैप की सहायता से अपने Root के मौसम के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उसके हिसाब से आप अपनी प्लानिंग कर सकते हैं| इस एप्लीकेशन को आप बड़ी ही आसानी से गूगल प्ले स्टोर से अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर सकते हैं| इस प्रकार आप इंटरनेट के जरिये पता कर सकते है आपके क्षेत्र कब आंधी या बारिश आयेगी।

 

2: MSN Weather – forcast&maps

MSN Weather सॉफ्टवेयर को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने Create किया है जिसका इस्तेमाल करके आप यह पता कर सकते हैं कि आपके क्षेत्र में आंधी या फिर बरसात कब होगी| यह एप्लीकेशन आपको रोजाना, हर घंटे और 10 दिन के अंदर मौसम की जानकारी प्रदान करती हैं| Simple Navigation के लिए इस एप्लीकेशन में आपको model swipe interface की सुविधा मिलती है| इसके साथ ही इस एप्लीकेशन में आपको image, ऐतिहासिक जगह, Maps, की जानकारी भी मिल जाती है|

 

3: Yahoo Weather

Yahoo Weather एप्लीकेशन का निर्माण Yahoo कंपनी ने किया है और आपको बता दें कि, आप इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल Android तथा iOS दोनों प्लेटफार्म पर कर सकते हैं| इस एप्लीकेशन की सहायता से आप अपने एरिया में बारिश कब होगी या फिर आंधी कब होगी, इसके बारे में सबसे पहले जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| 

 

“याहू वेदर” एप्लीकेशन आपको हर घंटे, 5 दिन और 10 दिनों के मौसम के बारे में जानकारी देती है, जिसके कारण आप यह पता कर सकते हैं कि आपके एरिया में बरसात कब आएगी| इस एप्लीकेशन को आप बड़ी ही आसानी से गूगल प्ले स्टोर से अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर सकते हैं|

 

4: IMD (इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट)

आपको बता दें कि, यह कोई एंड्राइड एप्लीकेशन नहीं है बल्कि यह हमारी भारतीय सरकार की वेबसाइट है और इस वेबसाइट पर आपको हर घंटे पर मौसम से संबंधित अपडेटेड जानकारी को जानने का मौका मिलता है,क्योंकि इस वेबसाइट को “Weather Forecast Department authority” ऑपरेट करती है| इस वेबसाइट पर जाकर आप यह पता कर सकते हैं कि आपके एरिया में मौसम का क्या हाल है और आपके एरिया में आंधी या फिर बारिश आने की संभावना कितनी है या फिर आंधी और बारिश कब हो सकती है|

 

5:  Sky Weather

Sky Weather एप्लीकेशन देश में निर्मित की गई पहली मौसम की जानकारी देने वाली एप्लीकेशन है| Sky Weather हमारे भारत देश में 7500 लोकेशन का Weather Forecast प्रदान करती है और इस एप्लीकेशन की सबसे खास बात यह है कि इसमें यूजर अपनी Local Language में मौसम के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है और यह जान सकता है कि, उसके एरिया में आंधी कब आएगी या फिर बरसात कब आएगी| इस एप्लीकेशन में आप हिंदी,मराठी, बंगाली, पंजाबी, उड़िया, tamil,english और तेलुगू भाषा में से अपनी भाषा की पसंदगी कर सकते हैं और उसी भाषा में मौसम का हाल-चाल जान सकते हैं|

 

6: डार्क स्पाई

यह भी मौसम का हाल-चाल बताने वाली एप्लीकेशन है| यह आपको हर 15 मिनट के अंदर मौसम में होने वाले बदलाव के बारे में जानकारी देती है और इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके भी आप यह जान सकते हैं कि आपके एरिया में बारिश या फिर आंधी आने वाली है या नहीं और अगर बारिश या आंधी आने वाली है तो उसे आने में कितना समय है|

 

यह एप्लीकेशन आपको नोटिफिकेशन भेजकर यह जानकारी देती है कि बारिश कब चालू होगी और बारिश कितनी देर तक होगी| इसके अलावा आप चाहे तो इस एप्लीकेशन की सहायता से किसी खास जगह के मौसम के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, फिर चाहे वह जगह आपकी खुद की हो या फिर कोई अन्य जगह हो| आप सभी प्रकार की जगहों के मौसम के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|

GPS से आंधी बारिश कब होगी मोबाइल से कैसे पता करें?

अगर बारिश या आंधी होगी या नहीं इसके बारे में जानने के लिए किसी भी एप्लीकेशन को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल नहीं करना चाहते हैं और आप बिना एप्लीकेशन के ही बारिश या आंधी होगी या नहीं, इसके बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए भी हम आपको नीचे एक तरीका बता रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप किसी भी एप्लीकेशन को डाउनलोड किए बिना यह जान सकते हैं कि जलवायु में परिवर्तन के कारण आपके क्षेत्र में बारिश या आंधी कब आएगी|

 

1: सबसे पहले बारिश या आंधी होगी या नहीं इसके बारे में पता करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन में GPS को open करना है| जीपीएस ओपन होने के बाद यह ऑटोमेटिक ही आप की location को Trace कर लेता है|

 

2: इसके बाद आपको अपने स्मार्टफोन में Google application को ओपन करना है| यह एप्लीकेशन अधिकतर स्मार्टफोन में पहले से ही inbuilt होकर आती है| एप्लीकेशन ओपन होने के बाद आपको कुछ नहीं करना है| आपको सिर्फ सर्च बार में क्लिक करना है और आपको नीचे दिया गया शब्द लिखना है|

 

What Is The Weather”

 

3: इस शब्द को लिखने के बाद आपको search वाली बटन दबानी है| ऐसा करने के बाद तुरंत ही आपके सामने आपके आपके एरिया में जो मौसम है,उसके बारे में आपको सभी प्रकार की जानकारी आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन पर दिखाई देने लगती है,साथ ही गूगल आपको यह भी बताता है कि आपके एरिया में आंधी आएगी या नहीं और अगर आंधी आने वाली है तो उसकी स्पीड क्या हो सकती है|

 

आंधी या बारिश का पता लगाने के लिए ग्रामीण तरीका

 

देश में ग्रामीण इलाकों में ऐसे कई लोग होते हैं,जो आकाश की तरफ देख कर ही यह बता देते हैं कि बारिश होने वाली है या फिर आंधी आने वाली है, जिसमें सामान्य तौर पर यह देखा जाता है कि अगर मोर अपने पंख खोल लेता है तो ऐसा माना जाता है कि जल्दी ही बारिश होने वाली है| इसके अलावा टिटिहरी नाम की एक पक्षी जब अंडे देती है, तो ऐसा माना जाता है कि बारिश होने वाली है|

 

ये भी पढ़ेInternet पर अपना घर लाइव देखें?

conclusion

तो साथियों हमें उम्मीद है अब आपको “बारिश या आंधी कब आएगी, कैसे पता करें ? “आंधी बारिश कब होगी मोबाइल से कैसे पता करें?” जान चुके होंगे! पोस्ट में दी गई जानकारी से संतुष्ट हैं तो शेयर करके अन्य लोगों तक भी पहुंचाएं|

"Hey, Guys I'm K. M, A Full Time Blogger, YouTuber, Founder of technorashi.in And Engineer.

Leave a Comment