Amazon Seller Kaise Bane – अमेज़ॉन पर अपना सामान कैसे sell करें?

दोस्तो नमस्कार आज बात करेंगे कि “Amazon Seller Kaise Bane – अमेज़ॉन पर अपना सामान कैसे sell करें?” पहले के समय में हमें पैसा कमाने के लिए मार्केट में उतरना पड़ता था, परंतु वर्तमान समय में टेक्नोलॉजी एडवांस हो गई है और एडवांस टेक्नोलॉजी होने के कारण अन्य फायदे होने के साथ-साथ हम अब घर बैठे भी पैसे कमा सकते हैं|

जी हां, वर्तमान के समय में घर बैठे पैसे कमाना संभव है और इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की आवश्यकता भी नहीं है| बस आपको थोड़ा सा अपना दिमाग लगाना है और फिर देखिए किस प्रकार आपकी घर बैठे ही online earning होती है|

हम सभी Amazon के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं, यह दुनिया की top shopping website मानी जाती है| अमेजॉन के अलावा भी हमारे इंडिया में फ्लिपकार्ट, ShopClues और Snapdeal जैसी शॉपिंग वेबसाइट है, परंतु इन सभी में से flipkart और amazon हमारे इंडिया में अधिकतर online shopping के लिए इस्तेमाल की जाती हैं|

अमेजॉन पर अपना सामान बेचकर हम घर बैठे ही ऑनलाइन अच्छे पैसे कमा सकते हैं| हालांकि जिन्हें यह पता है वही यह काम कर रहे हैं| कई लोगों को अभी भी यह पता नहीं है कि वह ऐमेज़ॉन से पैसे कमा सकते हैं|

Amazon se Paise kamane Ke Liye आप Amazon Seller बन सकते हैं और अपने प्रोडक्ट को पूरे इंडिया भर में कहीं पर भी ऑनलाइन selling करके Online Earning कर सकते हैं| इस आर्टिकल में हम आपको Amazon seller account kaise create Kare और Amazon seller kaise bane, और पैसे कैसे कमाए? इसकी जानकारी देंगे|

अमेजॉन क्या है? – What is Amazon?

amazon एक शॉपिंग वेबसाइट है, जहां से हम अपने मनपसंद सामान को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं और ऑनलाइन बुक होने के बाद वह सामान एक निश्चित दिन में हमारे घर पर होम डिलीवरी हो जाता है| अमेजॉन से हम किसी भी प्रकार के सामान की शॉपिंग कर सकते हैं|

अमेजॉन पर सेलर अकाउंट कैसे बनाएं?

अगर आप अमेजॉन पर seller account बनाने की प्रोसेस के बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके बारे में हम आपको नीचे step by step जानकारी दे रहे हैं| इन स्टेप्स को फॉलो करके आप Amazon seller account create कर सकते हैं|

1: अमेजॉन पर सेलर अकाउंट क्रिएट करने के लिए आपको सबसे पहले अपने लैपटॉप या फिर स्मार्टफोन में किसी भी Browser को ओपन करना है|

और उसके बाद आपको नीचे दिए गए लिंक को कॉपी करके ओपन करना है या फिर आप इस लिंक पर क्लिक करके भी Amazon seller account registration के पेज पर जा सकते हैं|

अमेजॉन सेलर रजिस्ट्रेशन लिंक:

2: अमेजॉन सेलर रजिस्ट्रेशन पेज पर पहुंचने के बाद आपको start selling वाले ऑप्शन पर click करना है, यह आपको पीले रंग में दिखाई देगी|

3: Start selling वाले ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुल जाएगा, जिसमें अगर आपका पहले से ही अमेजॉन पर लोकल अकाउंट है| तो आपको अपनी email id/phone number और password को डालकर Login कर लेना है या फिर नीचे दिए गए create new account पर क्लिक करके आप अमेजॉन पर अपना नया अकाउंट बना सकते हैं|

3: नया अकाउंट बना लेने के बाद या फिर ऐमेज़ॉन में लॉगिन हो जाने के बाद आपको company name/business name वाले बॉक्स में आपको अपना कंपनी नेम या बिजनेस नेम Enter करना है| और उसके बाद नीचे दिखाई दे रहे seller agreement वाले बॉक्स को Tick Mark करना है, फिर नीचे दी गई continue वाली बटन पर क्लिक करना है|

4: इतना करने के बाद आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी, जिसे आपको ठीक नीचे बताए अनुसार भरना है|

Store Name: इसमें आपको अपने अमेजॉन स्टोर का नाम Enter करना है|

Product catogry: आप अमेजॉन पर किस कैटेगरी से संबंधित प्रोडक्ट बेचेंगे, वह select करना है|

Pincode: आपके Area का पिन कोड डालना है|

Address line 1: आपके घर का एड्रेस डालना है|

Address line 2: आपके ऑफिस का एड्रेस डाल सकते हैं या फिर इसमें भी अपने घर का एड्रेस डाल सकते हैं|

City: आप जिस city में रहते हैं उसका नाम डालना है|

State: जिस राज्य में आप रहते हैं उसका नाम डालना है|

Country/Region: आप जिस देश में रहते हैं उसका सिलेक्शन करना है|

इतना सब करने के बाद आपको नीचे दिखाई दे रहे continue वाली बटन पर क्लिक करना है|

5: इतना करने के बाद आपके सामने दो विकल्प आएंगे, जो इस प्रकार होंगे|

Amazon easy ship: अगर आप ऐमेज़ॉन की कोरियर सर्विस का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसे सिलेक्ट करें|

Ship using your own Courier: अगर आप अपनी खुद की कोरियर सर्विस इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसे सिलेक्ट करें| कोरियर सर्विस का सिलेक्शन करने के बाद आपको next वाली बटन पर क्लिक करना है|

6: इसके बाद आपको Enable two step verification दिखाई देगा| आपको इसके ऊपर क्लिक करना है, फिर जहां पर मोबाइल नंबर मांगा जा रहा है, वहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है| मोबाइल नंबर डालने के बाद continue वाली बटन क्लिक करें|

7: Continue वाली बटन पर क्लिक करने के बाद आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा,उसे आपको Enter otp वाले खाली बॉक्स में डालना है और फिर से आपको continue वाली बटन पर क्लिक करना है|

8: इसके बाद आपको अपनी स्क्रीन पर अकाउंट में लॉगिन करने का ऑप्शन दिखाई देगा| आप चाहे तो अपना अमेजॉन पासवर्ड डालकर लॉगइन कर सकते हैं या फिर अपने मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त करके भी लॉगिन कर सकते हैं| इतना करने के बाद आपका two step verification Enable हो जाएगा|

 

image 3

 

9: इसके बाद आपको अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन पर या फिर कंप्यूटर की स्क्रीन पर ऊपर की तरफ लेफ्ट साइड में तीर का निशान दिखाई देगा, आपको उसके ऊपर क्लिक करना है| इतना करने के बाद आपके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है|

नोट: हम आपको बता दें कि, रजिस्ट्रेशन पूरे होने के बाद भी आपका account Limited रहेगा| इसके लिए आपको अपने अकाउंट में bank details, GST information ऐड करनी होगी| इन सभी जानकारियों को भरने के लिए आपको अपने अमेजॉन सेलर अकाउंट में ऑप्शन मिल जाएंगे| इसके अलावा आप अमेजॉन के अकाउंट में अपना कैटलॉग तथा अन्य जानकारियां भी देख सकते हैं|

अमेजॉन सेलर बनने के फायदे

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि, amazon एक शॉपिंग वेबसाइट है और अगर आप इस पर अपना सेलर अकाउंट बना कर सामान बेचते हैं, तो आपको कई फायदे होते हैं जो निम्नानुसार हैं|

करोड़ों ग्राहक

मार्केट में किसी बिजनेस को खोलने के बाद आपको ग्राहकों का इंतजार करना पड़ता है या फिर ग्राहक ढूंढने पड़ते हैं, परंतु अगर आप अमेजॉन पर अपना सेलर अकाउंट बनाकर प्रोडक्ट सेलिंग चालू करते हैं, तो आपको ग्राहक ढूंढने की आवश्यकता नहीं होती है, बल्कि खुद ग्राहक प्रोडक्ट को ढूंढते हुए आपके ऑनलाइन सेलर अकाउंट पर आता है, क्योंकि अमेजॉन पर पहले से ही करोड़ों ग्राहक रजिस्टर्ड है|

जब कोई ग्राहक किसी सामान को अमेजॉन पर सर्च करता है और वह सामान अगर आपके सेलर अकाउंट में होता है, तो वह आपके सेलर अकाउंट पर आता है और पसंद आने पर सामान खरीदता है|

ज्यादा इनकम

हो सकता है कि, शुरुआत में आपको अमेजॉन से कम कमाई हो परंतु जैसे-जैसे आप अमेजॉन पर समान बेचने की कला को सीखते जाएंगे, वैसे वैसे ही आपके प्रोडक्ट की सेलिंग भी ज्यादा होने लगेगी और प्रोडक्ट की ज्यादा सेलिंग होने से आपकी इनकम भी ज्यादा होगी| कई लोग तो अमेजॉन से महीने में 2000000 से भी अधिक रुपए कमा रहे हैं| इसके बारे में चाहे तो आप इंटरनेट से पता भी कर सकते हैं|

ज्यादा इन्वेस्टमेंट नहीं

मार्केट में दुकान चालू करने के लिए या बिजनेस करने के लिए आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट करने की आवश्यकता होती है, परंतु अमेजॉन पर प्रोडक्ट सेलिंग का काम आप घर बैठे ही कर सकते हैं|इसीलिए आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट करने की आवश्यकता नहीं होती है|

आपको सिर्फ अपने सामान को खरीदने पर ही अपने पैसे लगाने होते हैं| आप अपने खरीदे गए सामान को अपने घर पर भी स्टोर कर सकते हैं, क्योंकि घर से भी अमेजॉन पर प्रोडक्ट सेलिंग का काम किया जा सकता है|

डिलीवरी की चिंता नहीं

अमेजॉन पर प्रोडक्ट सेलिंग चालू करने के बाद आपको प्रोडक्ट की बुकिंग होने पर उसकी डिलीवरी होने की चिंता नहीं करनी पड़ती है|आपको सिर्फ प्रोडक्ट पैक करके अमेजॉन की कोरियर सर्विस या फिर प्राइवेट कोरियर सर्विस को दे देना होता है| इसके बाद सारा जिम्मा उस कुरियर कंपनी का होता है|

ज्यादा मेहनत नहीं

यह काम आप घर से भी कर सकते हैं| इसीलिए आपको ज्यादा भाग दौड़ करने की आवश्यकता नहीं होती है, ना ही आपको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता होती है| बस आपको अपने सामान को अपने अमेजॉन सेलर अकाउंट पर लिस्ट करना होता है,उसके बाद ग्राहक खुद ही अपनी पसंद का सामान ढूंढते हुए आपके सेलर अकाउंट पर आएगा|

फ्रॉड होने की चिंता नहीं

अमेजॉन एक trusted ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट और कंपनी है,इसीलिए इसमें किसी भी प्रकार का घोटाला होने की संभावना नहीं होती है| आपको आपके द्वारा बेचे गए सामान की पेमेंट निश्चित तौर पर मिलती है, वह भी सिर्फ 7 दिनों के अंदर|आपको पता चल गया होगा “amazon seller kaise bane?”

अमेजॉन सेलर अकाउंट बनाने के लिए आवश्यक चीजें

– बिजनेस की इंफॉर्मेशन, जैसे बिजनेस का नाम, बिजनेस का एड्रेस और बिजनेस की पूरी जानकारी

– आपकी वर्किंग ईमेल

– आईडी आपका चालू मोबाइल नंबर

– GSTIN no/Tax no

बैंक डिटेल्स

Conclusion:

इस पोस्ट में हमने आपको बताया कि, Amazon Seller Kaise Bane – अमेज़ॉन पर अपना सामान कैसे sell करें? आप अमेजॉन पर अपना सेलर अकाउंट ऑनलाइन कैसे क्रिएट कर सकते हैं और अमेजॉन पर अपना प्रोडक्ट कैसे सेल कर सकते हैं| अगर आपको इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल पूछना है, तो आप अपना सवाल कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते हैं| हम जल्दी ही आपका रिप्लाई करेंगे|

"Hey, Guys I'm K. M, A Full Time Blogger, YouTuber, Founder of technorashi.in And Engineer.

Leave a Comment