आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करने के अनेक तरीके हैं आप डिजिलॉकर वेबसाइट से या एप्लीकेशन से आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, आयुष्मान कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट से फैमली आईडी की मदद से आप आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, अगर आपको आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करना है तब यह लेख आपके लिए है इस लेख में Ayushman Card Download Kaise Kare विस्तार से लिखा हैं,
आयुष्मान कार्ड के मुख्य फायदा क्या हैं
Ayushman Card सरकार की स्वाथ्य बिमा योजना है जिसके तहत आप अस्पताल में 5 लाख का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं आपके इलाज का खर्च सरकार देगी इसके लिए आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा यदि बना हुआ हैं तब डाउनलोड करके अस्पताल में देना होगा तभी आप अपना फ्री में इलाज कर सकते हैं,
कौन आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हैं?
जो व्यक्ति भारत का नागरिक हैं आधार कार्ड पैन कार्ड राशन कार्ड बना हुआ हैं या फैमली कार्ड बना हुआ हैं और साल की कमाई 3 लाख से कम हैं वही व्यक्ति आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हैं, यदि आपका लाल राशन कार्ड बना हुआ हैं आपको 35 किलो राशन मिलता हैं तो आप आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हैं, यदि आपका यूनिट वाला राशन कार्ड हैं तब आपके राशन कार्ड में 6 यूनिट होने चाहिए तब आप आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हैं यदि आपका राशन कार्ड नहीं है तब आपको पहले फैमली कार्ड बनवाना होगा उसके बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता हैं,
Ayushman Card Download Kaise Kare
आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको नेशनल हेल्थ ऑथोर्टी की वेबसाइट पर जाना होगा वेबसाइट पर जाने के बाद अकाउंट लॉगिन करना होगा आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा राज्य का नाम जिले का नाम आदि जानकारी दर्ज करनी होगी उसके बाद Download पर क्लिक करके आप अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, Ayushman Card Download Kaise Kare विस्तार से पढ़ें,
Ayushman card kaise banaye mobile se apply online
Ayushman card डाउनलोड करने के लिए आप यहाँ आगे लिखे सभी स्टेप को ध्यान से पढ़ें,

आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आपको अपने मोबाइल के गूगल में या क्रोम में जाना है और सर्च ayushman card download लिखकर सर्च करना हैं, आपके सामने सबसे ऊपर नेशनल हेल्थ अथॉरिटी की वेबसाइट show होगी इसे ओपन कर लें,

वेबसाइट पर आने के बाद आपको होम पेज पर लॉगिन ऑप्शन दिखाई देगा आपको लॉगिन करना हैं लॉगिन करने के लिए आप सबसे पहले Operator और Beneficiary में से Beneficiary को सेलेक्ट कर लें,

Captcha कोड देखकर सही से दर्ज करें इसके बाद आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को लिखें मोबाइल नंबर लिखने के बाद आपको Verify पर क्लिक करना हैं,

Verify पर क्लिक करने के बाद जो नंबर आपने दर्ज किया है उस पर ओटीपी प्राप्त होगा ओटीपी आने पर दर्ज कर दें।

ओटीपी दर्ज करने के बाद लॉगिन बटन एक्टिव हो जाएगा अब लॉगिन बटन पर क्लिक करें

मोबाइल नंबर से लॉगिन होने के बाद आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का फॉर्म खुलेगा यहां पर आपको कुछ जानकारी दर्ज करनी है सबसे पहले स्कीम पहले से सिलेक्ट रहेगी इसको ऐसे ही रहने दें।

स्कीम के बाद State पर क्लिक करके भारत के सभी राज्य के नाम प्रस्तुत होंगे यहां पर आप अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करें।

राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद Sub स्कीम का ऑप्शन मिलेगा यहां पर बहुत सारी योजनाएं लिस्ट में लिखी रहेगी यहां पर क्लिक करके PMJAY को सेलेक्ट कर ले।

SUB Sceme सिलेक्ट करने के बाद जिले का नाम सेलेक्ट करें आप जिस जिले में रहते हैं उस जिले के नाम को सेलेक्ट कर लें

जिले का नाम सेलेक्ट कर लेने के बाद Search By ऑप्शन पर आना है यहां पर क्लिक करके आपको आधार नंबर सेलेक्ट करना है।

आधार नंबर सेलेक्ट करने के बाद आधार नंबर दर्ज करने का ऑप्शन खुलेगा यहां पर आपको आधार नंबर देखकर दर्ज कर देना है आधार नंबर लिखने के बाद कैप्चा कोड लिखना है।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में सभी जानकारी दर्ज करने के बाद सर्च ऑप्शन इनेबल होगा इस पर क्लिक करें।

सर्च करने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड यदि बना हुआ है तुरंत स्टेटस प्रस्तुत हो जाएगा और यहां पर आपको ग्रीन कलर में Download Card बटन मिल जाएगा आपको डाउनलोड कार्ड पर क्लिक करना है उसके बाद Face के माध्यम से मोबाइल का कैमरा इस्तेमाल करके वेरिफिकेशन करना है उसके बाद आपका आयुष्मान कार्ड डाउनलोड हो जाएगा। आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करने के बाद आप अस्पताल में इस्तेमाल कर सकते हैं।
Ayushman Card Status Check कैसे करें
आयुष्मान कार्ड के लिए अपने आवेदन किया था आपका आयुष्मान कार्ड बना है या नहीं रिजेक्ट हुआ है या अप्रूव्ड आप नहीं जानते तब स्टेटस चेक करके पता कर सकते हैं Ayushman Card Status Check कैसे करें जानिए।

Ayushman Card Status Check करने के लिए आपको अपने मोबाइल में सबसे पहले Play स्टोर एप्लीकेशन में जाना हैं Ayushman Card लिखना है और Ayushman एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लेना हैं एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के बाद ओपन करें, ओपन करने पर beneficiary ऑप्शन को सेलेक्ट करें,

beneficiary ऑप्शन को सेलेक्ट करने के बाद मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक है जो आयुष्मान कार्ड से लिंक है उसको लिखे मोबाइल नंबर लिखने के बाद verify पर क्लिक करें,
Mobile नंबर लिखने के बाद Verify पर आप क्लिक करेंगे तुरंत आपको OTP प्राप्त होगा आपको otp प्राप्त होने के बाद दर्ज कर देना हैं OTP दर्ज करने के बाद वेरीफाई करें,

OTP Verify होने के बाद आपको कॅप्टचा कोड भरने के लिए ऑप्शन मिलेगा आपको कॅप्टचा कोड देखकर सही से दर्ज करना हैं,

मोबाइल नंबर लिखने के बाद OTP दर्ज करना हैं OTP दर्ज करने के बाद Captcha कोड दर्ज करें कॅप्टचा कोड दर्ज करने के बाद Login पर क्लिक करें,

Login पर क्लिक करने के बाद आपको Search For Beneficiary का फॉर्म खुलेगा आपको यहाँ पर सभी जानकारी को दर्ज करना हैं सबसे पहले Scheme में PMJAY सेलेक्ट करना हैं State लिस्ट में से अपने राज्य का नाम चुने, Sub Scheme में PMJAY को सेलेक्ट करें उसके बाद Search By में Aadhar Number को चुने, district में आप अपने जिले का नाम सेलेक्ट करें इसके बाद आधार नंबर को लिखें और Search पर क्लिक कर दें,

सभी जानकारी सही से दर्ज करने के बाद आप search पर क्लिक करेंगे आपको तुरंत स्टेटस दिखेगा जिसमे आप देख सकते हैं आपका आयुष्मान कार्ड एप्रूव्ड हुआ हैं या नहीं यह आप देख सकते हैं, अगर एप्रूव्ड हो जाता हैं तो आप यही से वेरिफिकेशन करके डाउनलोड कर सकते हैं,
Ayushman card download kaise kare by adhar card
आप आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं तब आपको अपने मोबाइल में ayushman एप्लीकेशन को डाउनलोड करना हैं एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के बाद एप्प को ओपन करें एप्प ओपन करने के बाद आपको Beneficiary ऑप्शन को सेलेक्ट करें मोबाइल नंबर लिखे OTP दर्ज करें इसके बाद कॅप्टचा कोड दर्ज करके लॉगिन करें अब फॉर्म की जानकारी दर्ज करें सबसे पहले PMJAY ऑप्शन को सेलेक्ट करें स्टेट का नाम सेलेक्ट करें जिले का नाम सेलेक्ट करें, Search By पर क्लिक करके आधार कार्ड ऑप्शन सेलेक्ट करें अब आधार नंबर को लिखे और search पर क्लिक करें इसके बाद आपका आयुष्मान कार्ड स्टेटस Show होगा अगर approve है तो आप डाउनलोड बटन पर क्लिक करके face वेरिफिकेशन करके आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं,
आयुष्मान कार्ड PDF में कैसे डाउनलोड करें
आयुष्मान कार्ड के एप्लीकेशन को डाउनलोड करे मोबाइल नंबर से लॉगिन करें उसके बाद स्कीम जानकारी को दर्ज करें, इसके बाद आपको आयुष्मान कार्ड का डाउनलोड बटन दिखाई देगा आपको डाउनलोड बटन पर क्लिक करना हैं डाउनलोड बटन पर क्लिक करने के बाद वेरिफिकेशन करना होगा यह आप फिंगर से कर सकते हैं फेस से कर सकते हैं वेरिफिकेशन करने के बाद आपको डाउनलोड बटन मिलेगा डाउनलोड बटन पर क्लिक करने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड PDF में डाउनलोड हो जाएगा।
आयुष्मान कार्ड DigiLocker से डाउनलोड कैसे करें
आयुष्मान कार्ड DigiLocker से डाउनलोड करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें,
- सबसे पहले मोबाइल में प्ले स्टोर से डिजिलॉकर एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लें
- डिजिलॉकर एप्लीकेशन डाउनलोड करने के बाद अकाउंट बना लें
- अकाउंट बन जाने के बाद सर्च पर क्लिक करें Ayushman लिखें
- आयुष्मान ऑप्शन पर क्लिक करें अब आयुष्मान कार्ड नंबर और जन्म तिथि लिखे
- आपके डिजिलॉकर एप्लीकेशन में आयुष्मान कार्ड डाउनलोड हो जाएगा,
Ayushman App से आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कैसे करें
Ayushman App से आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करने के लिए पहले अपने मोबाइल में Ayushman App को डाउनलोड करें डाउनलोड करने के बाद आपको बेनिफिशरी ऑप्शन को सेलेक्ट करना है इसके बाद मोबाइल नंबर लिखना है उसके बाद मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा आपको otp दर्ज करके कॅप्टचा कोड दर्ज करना है और लॉगिन पर क्लिक करना है Login पर क्लिक करने के बाद स्कीम लिस्ट में सभी जानकारी को दर्ज करना हैं जैसे राज्य का नाम जिले का नाम आधार कार्ड ऑप्शन सेलेक्ट करना है आधार नंबर को लिखना हैं Sub Scheme में PMJAY को सेलेक्ट करना हैं इसके बाद आपको Search पर क्लिक करना हैं Search पर क्लिक करने के बाद Download बटन मिलेगा डाउनलोड बटन पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल में आयुष्मान कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।
Ayushman Card किस अस्पताल में लगा सकते हैं?
आयुष्मान कार्ड का इस्तेमाल करके आप सरकारी अस्पताल से इलाज करा सकते हैं, जिला हॉस्पिटल से आप अपना इलाज करा सकते हैं कुछ ऐसे हॉस्पिटल होते हैं जो सरकारी तथा प्राइवेट दोनों होते हैं ऐसे अस्पताल में आप आयुष्मान कार्ड लगा सकते हैं,
निष्कर्ष
इस लेख में आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करने के लिए जानकारी दी हैं आपने इस लेख को शुरू से पढ़ा है आपको समझ आ गया होगा, आयुष्मान कार्ड आप वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं एप्लीकेशन से डाउनलोड कर सकते हैं डिजिलॉकर एप्लीकेशन से या वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं, सभी तरीके इस लेख में बताए है, अगर इस लेख को पढ़ने के बाद कोई समस्या आ रही हैं तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं,
FAQ – Frequently Asked Question
प्रश्न 1 – आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए क्या क्या दस्तावेज चाहिए ?
उत्तर : आयुष्मान कार्ड को बनवाने के लिए आपका आधार कार्ड बना होना चाहिए आपकी फॅमिली आईडी बानी होनी चाहिए या आपका राशन कार्ड में नाम जुड़ा होना चाहिए,
प्रश्न 2 – जिसका राशन कार्ड है क्या उसका आयुष्मान कार्ड नहीं बनेगा
उत्तर : जिसका राशन कार्ड हैं उसका आयुष्मान कार्ड बन सकता है एक शर्त पर आपके राशन कार्ड में 6 यूनिट होने चाहिए या लाल वाला राशन कार्ड होना चाहिए,
प्रश्न 3 – जिसके राशन कार्ड में 6 यूनाइट से कम नाम है क्या उनका आयुष्मान कार्ड बन सकता हैं
उत्तर : जिसका 6 यूनिट से कम है राशन कार्ड भी बना है तब आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता हैं आपको 6 यूनिट करने होंगे यदि 6 परिवार सदस्य नहीं है तब राशन कार्ड को कटवाने के बाद फॅमिली आईडी को बनवाना होगा उसके बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता हैं,
प्रश्न 4 – आयुष्मान कार्ड क्या है?
उत्तर : आयुष्मान कार्ड एक सरकारी दस्तावेज है जिसका इस्तेमाल करके सरकार से एक साल में आप 5 लाख तक का इलाज ले सकते हैं,
प्रश्न 5 – क्या आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज मिलता है?
उत्तर : जी हाँ, आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज मिलता है,
प्रश्न 6 – आयुष्मान कार्ड हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
उत्तर : 14555 , 1800-111-565 यह दोनों नंबर आयुष्मान कार्ड के नंबर हैं,
प्रश्न 7 – आयुष्मान कार्ड के लिए कौन पात्र है?
उत्तर : जिसका राशन कार्ड बना हुआ हैं और राशन कार्ड में 6 यूनिट है यह व्यक्ति आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हैं,
प्रश्न 8 – क्या आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए शुल्क देना होता है?
उत्तर : नहीं, आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए शुल्क देना नहीं होता है, लेकिन जान सेवा केंद्र से आयुष्मान कार्ड बनवाने पर 100 से 200 रूपए देने पढ़ सकते हैं,
प्रश्न 9 – आयुष्मान कार्ड से क्या सिर्फ सरकारी अस्पतालों में ही इलाज करवा सकते है?
उत्तर : नहीं आयुष्मान कार्ड से आप सरकारी तथा प्राइवेट दोनों हॉस्पिटल में इलाज करा सकते हैं,
प्रश्न 10 – मेरे परिवार में कितने सदस्य आयुष्मान कार्ड से फ्री में इलाज करवा सकते है?
उत्तर : आपके परिवार में जितने लोगो का आयुष्मान कार्ड बना हुआ हैं यह सभी लोग अपना फ्री में इलाज करा सकते हैं लेकिन एक आयुष्मान कार्ड से दूसरा परिवार का सदस्य इलाज नहीं करा सकता हैं,