बैंक मैनेजर कैसे बने”? Bank Manager Kaise Bane

नमस्कार दोस्तों आपका हमारे वेबसाइट में बहुत बहुत स्वागत है। दोस्तों जब भी आपको बैंक में किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या आती है तो आप सबसे पहले यह पूछते हो कि बैंक का मैनेजर कौन है? क्योंकि पूरे बैंक की जिम्मेदारी एक बैंक मैनेजर के कंधों पर होती है। आप में से बहुतों के मन में यह प्रश्न जरूर उत्पन्न होता होगा कि काश हम भी एक बैंक मैनेजर होते। पर क्या आपने कभी सोचा है कि बैंक मैनेजर कैसे बना जाए? या यूं कहें बैंक मैनेजर बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए? बैंक मैनेजर की सैलरी कितनी होती है? “बैंक मैनेजर कैसे बने”? Bank Manager Kaise Bane”? दोस्तों इस तरह के प्रश्न हर किसी के मन में जरूर उठता होगा।

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम लोग यही देखेंगे कि “बैंक मैनेजर कैसे बने”? Bank Manager Kaise Bane”? बैंक मैनेजर बनने के लिए आपको क्या-क्या करना होगा वह सब आप इस आर्टिकल को पढ़कर सीख जाएंगे। इस आर्टिकल में हमने बैंक मैनेजर बनने के लिए संपूर्ण जानकारी विस्तार रूप में दी है। हमें आप सभी से अनुरोध है कि इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें। ताकि आपके मन में इस विषय में किसी भी प्रकार का कोई भी संदेह ना रहे। तो चलिए दोस्तों देखते हैं, बैंक मैनेजर बनने के लिए आपको क्या-क्या करना होगा?

बैंक मैनेजर होता क्या है? What is bank manager?

तो दोस्तों सबसे पहले हम लोग बात करेंगे Bank Manager के बारे में कि बैंक मैनेजर क्या होता है? इसे अगर हम सीधे शब्दों में समझें तो Bank Manager एक ऐसा पोस्ट है। जो पूरे बैंक को कंट्रोल करता है। बैंक के सभी कार्य इस पोस्ट के देखरेख में होता है। इसे दूसरे भाषा में कहा जाए तो बैंक मैनेजर किसी भी बैंक का हेड होता है।

तो दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि जितने भी बैंक होते हैं उन सभी के अलग-अलग बैंक के ब्रांच होते हैं। यानी कि एक बैंक के कई सारे ब्रांचेस होते हैं। और हर एक बैंक के Branch में एक बैंक मैनेजर होता है। यानी कि जितने भी बैंक होते हैं और उनके Branch होते हैं।

उन सभी में Branch Manager होता है। जो कि उस बैंक के सभी काम को नियंत्रण में रखता है। इसे हम एक उदाहरण से समझते हैं। मान लीजिए किसी बैंक के ब्रांच में एक आदमी लोन लेने आता है। तो वह लोन तब तक Approved नहीं होगा जब तक उस बैंक के ब्रांच मैनेजर का Signature नहीं होगा।

बैंक मैनेजर कैसे बने पूरी जानकारी

इससे आप समझ सकते हैं कि किसी भी बैंक में एक बैंक मैनेजर की क्या भूमिका होती है। दूसरे रूप से कहा जाए तो Bank Manager किसी भी बैंक के ब्रांच का हेड माना जा सकता है।

बैंक मैनेजर बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

दोस्तों यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि सरकारी बैंक और निजी बैंकों के जो Bank Manager होते हैं उनकी योग्यता में थोड़ी सी भिन्नता आती है। दोनों की योग्यता एक बराबर बिल्कुल भी नहीं होती है। तो यहां पर हम सरकारी बैंकों में बैंक मैनेजर बनने की क्या योग्यता होनी चाहिए? वह देख लेते हैं।

तो दोस्तों सरकारी बैंक के Bank Manager बनने के लिए सबसे पहले आपको IBPS  का PO exam या SBI BANK PO EXAM Pass करना होगा। जोकि IBPS conduct कर दी है। इस एग्जाम को पास करने के लिए आपकी योग्यता Graduation होनी चाहिए।

तो अगर आप Graduation किए हुए हैं। तो आप इस एग्जाम को दे सकते हैं। जैसे ही आप बैंक PO Exam को पास कर लेते हैं। फिर आपको पूरे भारत में किसी भी सरकारी बैंक में मैनेजर के रूप में नियुक्त किया जाता है। SBI Bank manager बनने के लिए आपको SBI PO exam देना होगा।

Bank Manager Salary

अगर आपको IBPS PO exam देना है तो आपको ग्रेजुएशन कंप्लीट करना होगा। यहां पर आप किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन कर सकते हैं। Arts, Commerce या Science जो भी आपका स्ट्रीम रहे, आप इस Exam के लिए योग्य माने जाएंगे।

Private Bank में Bank manager बनने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए?

तो दोस्तों Private Bank में Bank Manager बनने के लिए आपकी ग्रेजुएशन कंप्लीट होनी चाहिए। यहां पर कुछ Private Banks के नाम में दर्ज करना चाहूंगा। जैसे: Axis Bank, ICICI Bank, HDFC BANK, आदि प्राइवेट बैंक्स में यही अभी सबसे ज्यादा प्रचलित है।

दोस्तों सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि Private Banks की नियम और कानून एक दूसरे से बहुत ही अलग होते हैं। किसी भी बैंक का एक जैसा बिल्कुल भी नहीं होता है। प्राइवेट बैंक्स में Bank Manager बनने के लिए आपको उन बैंक्स के निजी वेबसाइट्स में जाना होगा।

वहीं पर आपको इसके विषय में जानकारी प्राप्त होगी। सभी प्राइवेट बैंक्स अपने अपनी अपनी वेबसाइट होते हैं और वहां पर आप बैंक मैनेजर बनने के लिए आवेदन दे सकते हैं। उसके बाद हो सकता है कि आपको इंटरव्यू भी देना पड़े जैसे ही आप एग्जाम या इंटरव्यू को कंप्लीट कर लेते हैं और पास कर जाते हैं।

तब आपको प्राइवेट बैंक्स में Bank Manager की पदवी मिलेगी। उसके बाद आपको उसी बैंक में प्रशिक्षण भी दी जाती है। प्रशिक्षण में आपको सब कुछ सिखाया जाता है कि एक Bank Manager का क्या काम होता है? और उसे अपने बैंक को कैसे संभालना है? उसके बाद आप की पोस्टिंग किसी भी ब्रांच की Bank Manager के रूप में कर दी जाती है। तो इस तरह से आप प्राइवेट बैंक में बैंक मैनेजर बन सकते हैं।

Bank manager की Salary कितनी होती है?

दोस्तों किसी भी जॉब को करने से पहले हमें यह जानने की बहुत इच्छा होती है कि उस नौकरी में हमें कितनी सैलरी मिलने वाली है। बिल्कुल उसी तरह से आप भी यही सोच रहे होंगे कि Bank Manager की कितनी सैलरी होती होगी? इसे दूसरे शब्दों में कहा जाए तो एक बैंक मैनेजर 1 महीने में कितने पैसे कमाता है? तो दोस्तों बैंक मैनेजर की पोस्ट पर बहुत सारे पोस्ट होते हैं। और सभी पोस्ट की Salary अलग-अलग होती है।

Bank Manager Exam Salary

तो यहां पर अगर हम बात करें एक मैनेजर की तो उनकी जो सैलरी होती है यह ₹31000 से ₹45000 तक हो सकती है। यहां पर अगर हम बात करें Senior Manager की तो उनकी सैलरी ₹42000 से लेकर ₹51000 तक होती है। फिर अगर हम चीफ मैनेजर की बात करें तो उनकी सैलरी ₹50000 से लेकर ₹59000 तक हो सकती है।

इसी तरह से कई सारे मैनेजर्स के पोस्ट होते हैं और सभी की सैलरी बिल्कुल अलग-अलग होती हैं।तो दोस्तों इसी तरह से अगर आप भी एक बैंक मैनेजर बनना चाहते हैं तो आप भी बैंक मैनेजर बन सकते हैं।

तो दोस्तों हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपको कैसी लगी आप हमें नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। आशा करता हूं “बैंक मैनेजर कैसे बने”? “Bank Manager Kaise Bane” इस प्रश्न का उत्तर में दे चुका हूं। फिर भी अगर आपके मन में किसी भी प्रकार का कोई भी संदेह है, तो आप हमें बेझिझक नीचे कमेंट सेक्शन में प्रश्न कर सकते हैं। अगर आपको हमारा आज का यह आर्टिकल पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

 

"Hey, Guys I'm K. M, A Full Time Blogger, YouTuber, Founder of technorashi.in And Engineer.

Leave a Comment