Bina EPIC Number Ke Voter ID Card Download Kaise Kare?

Without EPIC Number Voter ID Card Download: यदि आप पहचान पत्र डाउनलोड करना चाहते हैं तो पहले जान लीजिए पहचान पत्र डाउनलोड करने के लिए Epic number का होना बहुत जरूरी है यह नंबर नहीं है तो आप reference number के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं, जब voter ID card को बनवाने के लिए आवेदन किया जाता है, तभी reference number मिलता है इस नंबर का इस्तेमाल करके आसानी से वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है,

लेकिन आपके पास voter ID card का Epic number भी मौजूद नहीं है और reference number भी आपके पास उपलब्ध नहीं है, ऐसे में आप दो तरह से अपना वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, मोबाइल नंबर के माध्यम से तथा अपने नाम के माध्यम से यदि आपने वोटर आईडी कार्ड बन बातें समय मोबाइल नंबर लिंक करवाया था और वही नंबर आपके पास मौजूद है तो चलिए में आपको Bina EPIC Number Ke Voter ID Card Download Kaise Kare इस लेख में बताता हूं।

Bina EPIC Number Ke Voter ID Card Download Kaise Kare?

दोस्तों सबसे पहले आप जान लीजिए की बिना EPIC नंबर के आप अपना वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते है इसके लिए आपके पास EPIC नंबर या रेफ़्रेन्स होना चाहिए अगर आपके पास दोनों नहीं है तो आपको पहले अपने EPIC को पता करना होगा उसके बाद आप अपने वोटर आईडी कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे। तो चलिए सबसे पहले जानते है EPIC नंबर कैसे पता करें,

 

EPIC Number Kaise Pata Kare ?

EPIC नंबर पता करने के लिए आपको कही जाने की जरूरत नहीं है आपको अपने मोबाइल में एक एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होगा और उस नंबर से अकाउंट बनाना होगा जिससे आपने वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन क्या था, एप्लीकेशन का नाम क्या है डाउनलोड करने के बाद क्या करना है जानने के लिए पढ़ना शुरू कीजिए,

सबसे पहले आप प्ले स्टोर में आ जाए, यहाँ पर आने के बाद आपको सबसे पहले लिखना हैं ECINET लिखकर सर्च करना है इसके बाद यह एप्लीकेशन आपको सबसे ऊपर देखने के लिए मिलेगा जो आप ऊपर फोटो में देख रहे है इसको Install पर क्लिक करके डाउनलोड कर लेना हैं,

डाउनलोड करने के बाद आपको इस एप्लीकेशन को ओपन करना है, एप्लीकेशन open करने के लिए आप Open बटन पर क्लिक करें,

एप्लीकेशन ओपन होने के बाद आपको Profile Logo पर क्लिक करना है जो आप ऊपर फोटो में देख सकते है, यह आपको बाय तरफ देखने के लिए मिलेगा,

Profile Logo पर क्लिक करने के बाद आपको यह पेज देखने के लिए मेलगा जो आप ऊपर फोटो में देख रहे है यहाँ पर आने के बाद आपको New User पर क्लिक कर देना हैं,

New User पर क्लिक करने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर लिखना है और Send Otp पर क्लिक करना है उसके बाद आपने जो नंबर लिखा है इस नंबर पर OTP प्राप्त होगा इसे दर्ज कर देना है इसको दर्ज करने के बाद आपको अपने नाम को लिखना है और थोड़ी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको अपना अकाउंट बना लेना है,

अकाउंट इस एप्लीकेशन में बन जाने के बाद आपको इस एप्प के होम पेज पर आ जाना है यहाँ पर आने के बाद सबसे पहले बाय तरफ Profile लोगो पर क्लिक करना है, और लॉगिन करना है,

लॉगिन करने के लिए आपको अपने नंबर को दर्ज करना है और Send OTP पर क्लिक कर देना है इसके बाद आपको otp प्राप्त होगा उसे दर्ज कर देना है इसके बाद आपका अकाउंट यहाँ पर बन जाएगा, अकाउंट बन जाने के बाद आपको पहले Epic नंबर को पता करना है इसके लिए आगे पढ़ें,

Epic नंबर पता करने के लिए आपको होम पेज पर बहुत से ऑप्शन दिख रहे होंगे यहाँ पर आपको Search Your Name In Voter List पर क्लिक करना हैं,

Search Your Name In Voter List पर क्लिक करने के बाद आपके सामने यहाँ पर बहुत से ऑप्शन देखने के लिए मिलेंगे अब आपको search By Details पर क्लिक करना हैं,

search By Details पर क्लिक करने के बाद एक फॉर्म खुलेगा यहाँ पर आपको सबसे पहले अपना नाम लिखना है और दूसरा कोई नाम है उसे भी लिखना है इसके बाद Relatives का नाम लिखना है

अपना और अपने रिश्तेदार जैसे माता पिता का नाम लिखने के बाद Age लिखनी है, और अपना लिंग को सेलेक्ट करना है, यदि आप परुष है तब male चुने महिला है तब Female चुने,

अब आपको स्क्रॉल करके नीचे आना है नीचे आने के बाद आपको State या राज्य के नाम को सेलेक्ट करना हैं, उसके बाद अपने जिले के नाम को सेलेक्ट करना हैं, और उसके बाद Select Constituency का चयन करके Search पर क्लिक कर देना हैं, उसके बाद आपका नाम और Epic नंबर यही पर Show हो जाएगा आपको इसको लिख लेना है या फोटो में save कर लेना है उसके बाद Voter आईडी कार्ड अब आप Epic नंबर से डाउनलोड कर सकते है चलिए Epic नंबर से वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करना सीखते हैं,

Epic Number से Voter आईडी कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

Epic Number मिल जाने के बाद आपको फिरसे Play Store पर आना है इसके बाद आपको दूसरे एप्लीकेशन को सर्च करना है इसका नाम है Voter Helpline इस एप्लीकेशन को सर्च करके डाउनलोड कर लेना है डाउनलोड करने के बाद इसको Open करें ,

ओपन करने के बाद आपको यह पेज देखने के लिए मिलेगा जो आप यहाँ पर देख रहे है इस पेज पर आने के बाद आपको मोबाइल नंबर लिखना हैं उसके बाद Send OTP पर क्लिक करना हैं, उसके बाद OTP आने के बाद दर्ज करें और अकाउंट को लॉगिन कर लें,

Account Login होने के बाद आपको वोटर हेल्पलाइन Application में यह सब ऑप्शन देखने के लिए मिलेंगे आपको यहाँ पर Download e – Epic पर क्लिक करना है, इसके बाद अपना Epic Number जो पता क्या था, उसको दर्ज कर देना है, उसके बाद Download बटन Show होगा डाउनलोड पर क्लिक करके आप डाउनलोड कर सकते हैं,

Voter ID Card Download : Important Links

Official website Voter Id card Click Here
Application Download Voter Helpline Click Here
ECINET Application Downlaod Click Here

Voter Id card Download Karne Ka Tarika

आपको वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करना है तो आप इस प्रिक्रिया को पढ़ें,

  • एप्लीकेशन डाउनलोड करें – सबसे पहले अपने मोबाइल में Voter Helpline एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लें,
  • मोबाइल नंबर से लॉगिन करें – एप्लीकेशन डाउनलोड होने के बाद मोबाइल नंबर दर्ज करें OTP प्राप्त होगा उससे सत्यापन करें,
  • Epic नंबर दर्ज करें – एप्लीकेशन में लॉगिन हो जाने के बाद आप Epic Number दर्ज करें सर्च करें
  • डाउनलोड पर क्लिक करें – Epic Number दर्ज करने के बाद आपको डाउनलोड बटन देखने को मिलेगा इस बटन पर क्लिक कर दें,

इस तरह से आप अपना वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने के लिए एपिक नंबर का होना बहुत जरुरी है अगर यह आपके पास नहीं है तो आप अपने नाम से या मोबाइल नंबर से पता कर सकते हैं,

निष्कर्ष

वोटर आईडी कार्ड जिसको पहचान पत्र भी कहा जाता है भारतीय नागरिक के लिए बहुत ही अहम दस्तावेज है यह दस्तावेज होने के बाद ही नागरिक मतदान कर सकता है यदि आपने वोटर आईडी कार्ड अप्लाई कर दिया है लेकिन आपको प्राप्त नहीं हुआ है तो इन एप्लीकेशन की मदद से जो इस एप्लीकेशन लेख में बताए हैं पता कर सकते हैं आपका वोटर आईडी कार्ड बना है या नहीं बन जाने के बाद आप डाउनलोड भी कर सकते हैं इस लेख में Bina EPIC Number Ke Voter ID Card Download Kaise Kare? यह जानकारी विस्तार से दी गई है यदि आपका कोई सवाल है तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं लेख पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

 

Important Information- 

 

  • पुराना Voter ID Card का Epic Number कैसे निकाले? – CLICK HERE
  • PVC वाला Voter ID Card ऑर्डर कैसे करे Online- CLICK HERE

 

"Hey, Guys I'm K. M, A Full Time Blogger, YouTuber, Founder of technorashi.in And Engineer.

Leave a Comment