census 2027 self enumeration Form -जनगणना (Census) भारत में हर 10 साल में होने वाली जनसंख्या की एक व्यवस्थित गिनती है। यह देश की जनसांख्यिकीय, सामाजिक और आर्थिक स्थिति का डेटा collect करती है। वर्ष 1872 से शुरू होकर, यह गृह मंत्रालय के तहत होती है। आगामी 16वीं जनगणना 2027 में होगी, जो देश की पहली AI के दौर में डिजिटल जनगणना होगी। janganana registration online की पूरी जानकारी इस आर्टिकल में साँझा किया हूँ पूरी जानकारी ले ।
यह जनगणना दो चरणों में हो रही है ,पहले चरण में आवास listing(1 अप्रैल 2026 से शुरू) और दूसरे चरण में व्यक्तिगत जनसंख्या की गणना होगी । जनगणना का मुख्य बिंदु देश की विकास योजनाओं के लिए डेटा जुटाना, संसाधन का सही उपयोग, विश्लेषण व नीतियां बनाना ।
census 2027 self enumeration Form -जनगणना फ़ार्म 2026 (Census form -2026) आप घर बैठे अपने मोबाइल से se.census.gov.in पोर्टल के माध्यम से 1 मई – 15 मई 2026 (या संबंधित राज्य की अवधि) के दौरान ऑनलाइन भर सकते हैं। मोबाइल नंबर, परिवार के सदस्यों की जानकारी और घर के विवरण के साथ 6 चरणों में स्व-गणना (Self-Enumeration) प्रक्रिया पूरी करें और फाइनल सबमिशन के बाद SE ID नोट कर लें। census of india 2027 pdf का भी लिंक नीचे दिया हूँ । Census of india 2027 login प्रक्रिया को चलिए आसान स्टेप्स में समझते है ।

जनगणना फॉर्म (Self-Enumeration) कैसे भरें Online- census form 2027
- Website पर Visit करें : सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in खोलें।
- रजिस्ट्रेशन: अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP के जरिए लॉगिन करें।
- विवरण भरें: राज्य, जिला, और पता (Address) चुनें व 16 भाषाएँ हिंदी, इंग्लिश, उर्दू , बंगाली शामिल है इनमे से अपनी भाषा को चुनें ।
- लोकेशन मार्क करें: नक्शे (Map) पर अपने घर की सही लोकेशन longitude,latitude GPS मार्क करें।
- फैमिली जानकारी: परिवार के सदस्यों की संख्या , किचन, मकान की स्थिति, कमरों की संख्या व अन्य विवरण भरें।
- फॉर्म सबमिट करें: सारी जानकारी को Cross चेक करके फॉर्म सबमिट करें और SE ID/Reference Number नोट कर लें ।
ध्यान देने योग्य बातें:
- यह प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल है।
- फॉर्म 10-20 मिनट में भरा जा सकता है।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद एक SE ID/ Reference Number मिलेगा, जिसे संभाल कर अपने पास रख लें । यह 16 मई से 14 जून 2026 के बीच घर-घर सर्वे करने आने वाले आधिकारिक अधिकारियों को देना होगा।
- ध्यान दे जनगणना आधिकारिक अधिकारियों को ही दे वरना आपके साथ scam हो सकता है , किसी के साथ आप OTP, bank details साझा न करें ।
- रजिस्ट्रेशन के समय पर परिवार के मुख्य मुखिया का मोबाइल नंबर व नाम दर्ज किया हुआ , बाद में नहीं बदला जा सकता है , इसलिए सभी जानकारी को सोच समझ कर भरें ।
Google Map पर अपने घर का Location मार्क करना क्यों जरूरी है ?
अपने घर का लोकेशन मार्क करने से जनगणना अधिकारी आपके दिए हुए लोकेशन से आपके घर तक पहुँच पाएंगे । इसके बाद आपसे आपके घर से संबंधित जानकारी लेंगे जैसे बिजली , पानी, गैस, वाहन , घर की बनावट, स्वामित्व, किचन, इंटरनेट व अन्य सुविधाएं से जुड़ी लगभग 33 सवाल पूछेंगे , सोच समझकर जवाब दें ।
Census of india 2027 pdf-
मकानसूचीकरण एवं मकान गणना अनुसूची 2027 स्व – गणना (SE) के लिए pdf आप आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है । जिसका pdf लिंक नीचे दे दिया हूँ ।
Census of india 2027 pdf – Link
जनगणना की गाइडलाइंस व शर्तें-
census 2027 self enumeration Form – Self Enumeration की सुविधा सिर्फ 15 मई 2026 तक है उसके बाद 14 जून 2026 तक घर घर जाकर अधिकारी डेटा इकट्ठा करने का काम करेंगे । ध्यान से एक परिवार का सिर्फ एक ही मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन होगा , अधूरा फॉर्म भरने पर मान्य नहीं किया जाएगा । जनगणना से जुड़ी सटीक जानकारी के लिए हमेशा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट और दिशा निर्देशों का पालन करें।