Flipkart Axis Credit Card Apply Kaise Kare

क्या आप Credit Card लेना चाहते हैं तो आप अभी एक्सिस बैंक का Credit Card अप्लाई कर सकते हैं एक्सिस बैंक Credit Card बहुत जल्द अप्रूव कर रहा हैं, और मिनिमम फी पर आप घर बैठे Credit Card प्राप्त कर सकते हैं लेकिन आप ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका नहीं जानते है तब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है आप अभी इस लेख को अंत तक पढ़ें और सीखे Flipkart Axis Credit Card Apply Kaise Kare? इस लेख में क्रेडिट कार्ड अप्लाई करने की जानकारी पढ़ने को मिलेगी साथ में क्रेडिट कार्ड लेने के लिए आपका कितना सिबिल स्कोर होना चाहिए यह भी बताया है,

Credit Card क्या होता हैं ?

क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड की ही तरह प्लास्टिक कार्ड होता हैं लेकिन इसका काम अलग होता है क्रेडिट कार्ड का मतलब आप लोन समझ सकते हैं लेकिन यह लोन आपको बिना व्याज के बैंक कुछ दिन के लिए पैसे इस्तेमाल करने के लिए देती हैं और आसान भाषा में समझते हैं मान लेते हैं आपको बैंक ने क्रेडिट कार्ड दिया और आपको 50 हजार की लिमिट दी हैं तो आप क्रेडिट कार्ड से पैसे निकाल सकते हैं और 60 दिन इस्तेमाल कर सकते हैं आपको 60 दिन पुरे होने से पहले सभी पैसे जमा करना होंगे यदि आप पैसे जमा कर देते है तब बैंक को कोई ब्याज देना नहीं पढ़ेगा, चलिए जानते हैं क्रेडिट कार्ड बैंक किसको देती हैं,

Credit Card बैंक किसको देती हैं ?

Credit Card लेने के लिए आपको बैंक की कुछ शर्ते पूरी करनी होती हैं, जैसे आपकी उम्र 21 से 24 साल होनी चाहिए, आपका किसी भी एक बैंक में अकाउंट खुला हुआ होना चाहिए, आपके पास आधार कार्ड पैन कार्ड होना चाहिए आपके पास बैंक की पासबुक और बैंक अकाउंट से लिंक नंबर तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर आपके पास होना चाहिए, और आपका सही सिबिल स्कोर होना चाहिए तभी बैंक आपको क्रेडिट कार्ड देती हैं,

क्रेडिट कार्ड लेने के लिए सिबिल स्कोर कितना होना चाहिए ?

सबसे पहले सिबिल स्कोर क्या होता है यह जान लीजिए जब आप बैंक से लोन लेते हैं और आप लोन का पैसा चुका देते हैं तब बैंक एक 300 से 900 के बीच नंबर देती है इसी को सिबिल स्कोर कहा जाता हैं 700 से 900 के बीच सिबिल स्कोर अच्छा माना जाता हैं क्रेडिट कार्ड लेने के लिए आपका 750 से अधिक सिबिल स्कोर होना चाहिए।और पहले कही का लोन आपके पास बकाया नहीं होना चाहिए तभी आपको बैंक क्रेडिट कार्ड देगी, अब चलिए जानते हैं, Flipkart Axis Credit Card Apply Kaise Kare?

Flipkart Axis Credit Card Apply Kaise Kare

Flipkart Axis Credit Card Apply आप दो तरह से कर सकते हैं, बैंक में जाकर ऑफलाइन अप्लाई करवा सकते हैं या ऑनलाइन खुद एक्सिस बैंक की वेबसाइट से कर सकते हैं, इस लेख में एक्सिस बैंक की वेबसाइट पर ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कैसे करे यह पूरा समझाया हैं,

 

 

How To Apply Online Of Flipkart Axis Bank Credit Card Online Apply

एक्सिस बैंक की वेबसाइट पर Flipkart Axis Credit Card Apply करने के लिए पहले आप अपने पास आधार कार्ड पैन कार्ड और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर आदि सब रखे उसके बाद यहाँ पर दिए गए अप्लाई करने के सभी स्टेप्स को पढ़े और फॉलो करें,

आप गूगल ओपन करें या क्रोम पर भी जा सकते हैं सर्च में जाकर Axis Bank Flipkart Axis Credit Card Apply लिखकर सर्च करें एक्सिस बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट सबसे ऊपर दिखाई देगी लिंक क्लिक करें वेबसाइट पर आ जाएं,

वेबसाइट पर आने के बाद आपको अनेक ऑप्शन दिखाई देंगे आप इस वेबसाइट के पेज को थोड़ा स्क्रॉल करें और नीचे आने पर आपको your flipkart axis bank credit card Apply Now का बटन मिलेगा इसपर क्लिक कर दें

your flipkart axis bank credit card Apply Now पर क्लिक करने के बाद आपको यह पेज देखने के लिए मिलेगा अब आप इस पेज पर आने के बाद सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर लिखे उसके बाद Annual Inocme लिखें यहाँ पुरे साल की कमाई लिखें, Date Of Birth लिखे अपने एरिया का पिन कॉड लिखे उसके बाद कॅप्टचा कोड दर्ज करके Next करें

नेक्स्ट करने के बाद आपको Pan कार्ड नंबर लिखना हैं उसके बाद टर्म्स एंड कंडीशंस को एक्सेप्ट करना है और Next पर क्लिक कर देना हैं,

सभी जानकारी भरने के बाद आप नेक्स्ट पर क्लिक करेंगे तब आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा उसे दर्ज कर दें OTP दर्ज करने के बाद आपको Submit बटन पर क्लिक करना हैं,

Submit बटन पर क्लिक करने के बाद आपको एक्सिस बैंक के अलग अलग प्रकार के क्रेडिट कार्ड दिखाई देंगे यहाँ पर हमे फ्लिपकार्ट क्रेडट कार्ड अप्लाई करना हैं तो आप मास्टरकार्ड केटेगरी को चुने

Mastercard केटेगरी को सेलेक्ट करने के बाद आपको फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक मास्टरकार्ड क्रेडिट कार्ड मिलेगा इसको सेलेक्ट कर लें और Next बटन पर क्लिक करें,

Next पर क्लिक करने के बाद आपके आधार से लिंक नंबर पर OTP प्राप्त होगा इसे दर्ज करें और बाकी सभी कंडीशन को एक्सेप्ट पढ़कर करें तथा submit पर क्लिक कर दें,

Submit बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने फॉर्म खुलेगा इसमें आपको अपना पैन कार्ड नंबर जो पहले लिखा था बही लिखा मिलेगा आपको मोबाइल नंबर एनुअल इनकम नाम पिन कोड सभी दर्ज मिलेगा यहाँ पर आप Employment को सेलेक्ट करें और अपना जेंडर सेलेक्ट करें तथा एजुकेशन को भी दर्ज करें रेसिडेंस type को भी सेलेक्ट कर लें,

उसके बाद आप ईमेल आईडी को लिखे ठाठ Verify पर क्लिक करें,

Verify पर क्लिक करने के बाद आपके दिए गए ईमेल आईडी पर OTP प्राप्त होगा इसे दर्ज कर दें OTP लिखने के बाद आप Submit OTP पर क्लिक कर दें और Check Eligibility पर क्लिक कर दें,

Check Eligibility पर ;क्लिक करने के बाद अपनी जन्म तिथि लिखे जो आधार कार्ड पर है और मोबाइल नंबर दर्ज करके प्रोसेस पर क्लिक कर दें,

प्रोसेस पर क्लिक करने के बाद पैन कार्ड नंबर दर्ज करे और Proceed पर क्लिक कर दें,

Proceed पर क्लिक करने के बाद यह पेज पर आप आ जाएंगे यहाँ पर आप Continue पर क्लिक कर दें,

Continue करने पर अलग अलग टाइप के क्रेडिट कार्ड आपको दिखाई देंगे आप यहाँ पर अपने टाइप का क्रेडिट कार्ड को चुने और सेलेक्ट पर क्लिक करें,

क्रेडिट कार्ड सेलेक्ट करने के बाद अप्लाई करना है अब आप लोकेशन कैमरा वीडियो आदि सभी परमिशन को दें इसके लिए आपको Continue पर क्लिक करना है और सभी परमिशन को allow कर देना हैं

सभी परमिशन को Allow करने के बाद पैन कार्ड नंबर मोबाइल नंबर आदि सभी दर्ज दिखेंगे आप Proceed पर क्लिक कर दें,

Proceed पर क्लिक करने के बाद आपको Pan कार्ड का कंसेंट देना होगा इसके लिए I Agree पर क्लिक करना होगा,

I Agree क्लिक करने के बाद पैन कार्ड लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा इसे दर्ज करना हैं, OTP दर्ज करने के बाद आपको Confirm OTP पर क्लिक करें,

उसके बाद आधार नंबर दर्ज करें और टर्म्स एंड कंडीशन को एक्सेप्ट कर लें और Proceed पर क्लिक करें,

दूसरे स्टेप में आपको आधार कार्ड का कंसेंट देना होगा इसके लिए आप I Agree पर क्लिक कर दें,

आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा उसे दर्ज कर दें, उसके बाद Confirm OTP पर क्लिक करें, इसके बाद आपका एक्सिस बैंक औटोमाटिकली सिबिल चेक करेगी, सिबिल सही होने पर आपसे केडिट कार्ड जोइनिंग फीस pay करने को कहा जाएगा आप ऑनलाइन फीस pay कर सकते है उसके बाद आपका क्रेडिट कार्ड ऑनलाइन अप्लाई हो जाएगा ऑनलाइन अप्लाई होने के बाद 24 से 48 घंटे का समय लगेगा और एक्सिस बैंक से मोबाइल नंबर पर सन्देश प्राप्त होगा उसमे लिखा रहेगा आपका क्रेडिट कार्ड अप्रूव हुआ है या नहीं अप्रूव होने के बाद आपको आपके घर पर 15 से 20 दिन में क्रेडिट कार्ड डिलीवर हो जाएगा।

Eligibility of Flipkart Axis Bank Credit Card

  • Flipkart Axis Bank Credit Card लेने के लिए आपका सिबिल स्कोर 750 से अधिक होना चाहिए
  • आपका आधार कार्ड पैन कार्ड लिंक तथा मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए
  • आपकी आयु 21 से 24 वर्ष होनी चाहिए

 

 

Flipkart Axis Bank Credit Card लेने के लिए सिबिल स्कोर कितना होना चाहिए ?

Flipkart Axis Bank का क्रेडिट कार्ड लेने के लिए आपका सिबिल स्कोर 750 से अधिक होना चाहिए,

निष्कर्ष

क्रेडिट कार्ड जिसका सिबिल स्कोर ठीक होता है बैंक उसको ऑफर करती है यदि आपको ऑफर नहीं मिला है सिविल स्कोर ठीक है तब ऑनलाइन एक्सिस बैंक का फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं इस लेख में flipkart axis credit card apply kaise kare यह विस्तार से बताया है यदि कोई सवाल है कमेंट में आप पूछ सकते हैं यह लेख पूरा पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

FAQ – Frequently Asked Question

प्रश्न 1 – क्या एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड दुनिया भर में स्वीकार किए जाते हैं?

उत्तर : शॉपिंग करने के लिए आप कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन सभी एटीएम पर एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल नहीं कर सकते।

प्रश्न 2 – एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का कस्टमर केयर नंबर क्या है?

उत्तर : 1800-209-5577 या 1800-103-5577

प्रश्न 3 – अगर मैं अपनी क्रेडिट लिमिट पार कर लूं तो क्या होगा?

उत्तर : आप समय के अनुसार क्रेडिट लिमिट पर कर लेते हैं तब आप क्रेडिट कार्ड से पैसे का लेनदेन नहीं कर सकेंगे पहले आपको पैसे जमा करने होंगे उसके बाद दोबारा आपका क्रेडिट कार्ड लिमिट शुरू होगा

प्रश्न 4 – Flipkart Axis Bank Credit Card के लिए न्यूनतम आय कितनी होनी चाहिए?

उत्तर : फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के लिए न्यूनतम आय 300000 से 4 लाख होनी चाहिए लेकिन आए महत्वपूर्ण नहीं है सिबिल स्कोर अधिक महत्वपूर्ण है।

प्रश्न 5 – क्या Flipkart Axis Bank Credit Card पर वार्षिक शुल्क लगता है?

उत्तर : जी हां फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर वार्षिक शुल्क 500 से 1000 रुपए तक लग सकता है।

 

"Hey, Guys I'm K. M, A Full Time Blogger, YouTuber, Founder of technorashi.in And Engineer.

Leave a Comment