IRCTC क्या है? – पूरी जानकारी

हेलो दोस्तों! ट्रेन पर तो आप सभी ने सफर किया होगा। पर क्या आपने IRCTC का नाम सुना है। IRCTC क्या है? इसी विषय में आज के आर्टिकल में हम लोग पढ़ेंगे। और मैं कोशिश करूंगा कि IRCTC के बारे में संपूर्ण जानकारी आपके साथ साझा कर सकूं। IRCTC क्या है? – IRCTC full form जाने।

IRCTC क्या है? IRCTC का full form क्या होता है?

IRCTC का full form “Indian Railway Centering and Tourism Corporation” होता है। IRCTC एक public sector undertaking company है, जो पूरी तरह से भारत सरकार के अधिकार में आती है। यह ticketing, catering and tourism service जैसी सेवाएं प्रदान करती है। IRCTC की स्थापना 27 सितंबर 1999 में हुआ था। दोस्तों अब हम लोग IRCTC के कुछ महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में जानेंगे।

IRCTC के कुछ महत्वपूर्ण सेवाएं

1. खान पान

IRCTC की रेलगाड़ियां पूरे भारतवर्ष में चलती हैं। छोटे रास्तों के लिए तो ठीक है। लेकिन अगर एक लंबी दूरी तय करना हो और यात्रा 2 दिन या 3 दिन का हो, फिर खाने की जरूरत तो सबको पड़ती है। यात्रा की दूरी और यात्रियों का ख्याल रखते हुए IRCTC ने खान पान की पूरा जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है। सहज रूप से सभी यात्रियों को खाना पहुंचाने का व्यवस्था किया है। रेलवेज द्वारा या तो गाड़ी में पैंट्री कार की व्यवस्था की जाती है या फिर चुनिंदा स्टेशनों पर भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इसी प्रकार से यात्रियों तक भोजन पहुंचता है।

2. Online Ticket Booking

लंबी कतार पर खड़े होना किसे पसंद है। आज की दुनिया में सभी को आराम पसंद है और सभी लोग यही चाहते हैं कि उनका काम बहुत ही जल्दी हो जाए। किसी को भी इंतजार करना या कतार पर घंटों खड़े रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। क्या हो अगर घर बैठे ही टिकट बुक हो जाए। इसी मानसिकता को मध्य नजर रखते हुए IRCTC ने Online Ticket Booking की सुविधा शुरू किए हैं। दोस्तों आईआरसीटीसी के मदद से आप अपने लिए घर बैठे किसी भी ट्रेन की टिकट को बुक कर सकते हैं। आज के दिन में टिकट बुक करना बहुत ही आसान हो गया है।

IRCTC क्या है?
Train Ticket Booking

भारतीय रेलवे के टिकट को बुक करने के लिए आपको घर की चौखट को पार करने की कोई आवश्यकता नहीं है। आप चाहे तो इन्हें IRCTC की website से तुरंत book कर सकते हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए और भी कई ऐसे एप्लीकेशंस प्ले स्टोर में आपको मिल जाएंगे जहां से आप अपने टिकट को बहुत ही आसानी से बुक कर पाएंगे। यहां पर कुछ ऐसे एप्लीकेशंस के नाम मैं आपको बता दे रहा हूं। जिनकी मदद से आप आईआरसीटीसी (IRCTC) के टिकट्स को बड़े ही आसानी से बुक कर पाएंगे। और साथ ही साथ आपको बहुत सारे कैशबैक और ऑफर मिलते रहेंगे।

वैसे तो दोस्तों बहुत सारी एप्लीकेशन आपको प्ले स्टोर में मिल जाएंगी। लेकिन उनमें से जो बेहतर सेवाएं प्रदान करते हैं। उनके नाम मैं आपको बताने जा रहा हूं। इन एप्लीकेशंस का इस्तेमाल करके आप बड़े ही आसानी से अपने ट्रेन की टिकट बुक कर पाएंगे। इन एप्लीकेशन में आपको कई प्रकार के कैशबैक्स और ऑफर्स भी मिल जाएंगे।

निम्नलिखित कुछ ऐसे Applications है जिनकी मदद से आप IRCTC की टिकट book कर पाएंगे।

  • IRCTC application
  • Paytm
  • Amazon
  • Ixigo
  • Rail yatri
  • Goibibo
  • Yatra
  • Cleartrip
  • MakeMyTrip

वैसे तो दोस्तों यह सभी एप्लीकेशंस कमाल के हैं। और इनमें आपको कई प्रकार के ऑफर्स भी मिलते हैं। लेकिन मैं Amazon application को इस्तेमाल करने का सुझाव दूंगा। क्योंकि यह एक ऐसा एप्लीकेशन है जहां पर आपको आकर्षित ऑफर्स मिलेंगे। और आप गेटवे चार्जेस से बच जाएंगे। दोस्तों आप चाहें तो Paytm एप्लीकेशन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन दोस्तों मैं आपको जानकारी के लिए बता दूं Paytm एप्लीकेशन में आपको हमेशा ऑफर देखने को नहीं मिलेगा। यह आपको किसी विशेष अवसर पर ही ऑफर देता है।

3. तत्काल योजना

IRCTC कंपनी ने यात्रियों के सुविधा के लिए तत्काल योजना की स्थापना की है। यह योजना उन यात्रियों के लिए कारीगर साबित होती हैं जिन्हें तुरंत टिकट की जरूरत हो। मान लीजिए आपको किसी कारणवश कहीं जाना हो और आपके पास पहले से टिकट बुक नहीं किया गया हो। तो आप इस योजना के तहत अपनी टिकट्स बुक कर सकते हैं। यहां पर आपको टिकट मिलने की संभावना रहती हैं। दोस्तों तत्काल में टिकट बुक करना तो ठीक है लेकिन यह बहुत ही जल्द खत्म हो जाता है। तत्काल में बुकिंग करने के लिए आपको बहुत ही कम समय मिलता है। और इनकी टिकट्स बहुत ही जल्दी खत्म हो जाते हैं। अगर आप तत्काल में बुकिंग करना चाहते हैं तो आपको स्टेशन से ट्रेन के प्रस्थान से 1 दिन पहले सुबह के 10:00am बजे एयर कंडीशंड कोचेस (AC Coach) और सुबह के 11:00am बजे साधारण कोचेस की बुकिंग कर सकते हैं। दोस्तों और लास्ट में मैं आपको फिर से बता दूं कि यह एक इमरजेंसी सेवा होती हैं। यहां पर टिकट मिलना बहुत ही मुश्किल होता है। अगर आपका कोई इमरजेंसी ना हो तो आप पहले से ही टिकट बुक करके रखें।

IRCTC train enquiry
Train Ticket Reservation Online

4. पर्यटन

इस सेवा के तहत IRCTC विभिन्न देश विदेश से आए यात्रियों को भारत भ्रमण कराने के लिए डीलक्स पैकेज और लग्जरी गाड़ियों का प्रबंध कराती हैं। भारत दर्शन नामक लोकप्रिय पर्यटन पैकेज द्वारा बहुत ही कम बजट में यात्रियों को भारत के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाती है।

IRCTC ने ऐसी ही बहुत सारी पर्यटन पैकेज बनाई गई हैं। जिनके द्वारा आप भारत के पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं। उनमें से कुछ विशेष लग्जरी गाड़ियों में यात्रा कराई जाती हैं। जिनके नाम कुछ इस प्रकार हैं:

  • पैलेस ऑन व्हील्स
  • रॉयल ओरिएंट एक्सप्रेस
  • गोल्डन चैरियट (स्वर्ण रथ)
  • डेक्कन ओडिसी
  • रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स
  • बुद्धिस्ट (बौद्ध) सर्किट ट्रेन

5. हवाई यात्रा टिकट ( Air ticket )

IRCTC railways में ही नहीं अपितु हवाई यात्रा के टिकट बुकिंग की भी सुविधा प्रदान करती हैं। IRCTC website के माध्यम से आप घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा टिकट बुक कर सकते हैं। IRCTC LTC ticket booking करने के लिए एक अधिकृत एजेंसी भी है।

IRCTC flight ticket booking
IRCTC flight ticket

6. Credit card सेवाएं

वैसे तो दोस्तों, क्रेडिट कार्ड सेवाएं आईआरसीटीसी के अंतर्गत नहीं आती हैं। लेकिन आईआरसीटीसी कंपनी ने बहुत सारे Banks के साथ साझा करके कुछ क्रेडिट कार्ड्स बनाए हैं। तो दोस्तों निम्नलिखित क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल के माध्यम से आपको तरह-तरह के कैशबैक्स और रीवार्ड प्वाइंट्स मिलेंगे। जिनका इस्तेमाल आप अपने अगले यात्रा की बुकिंग में कर सकते हैं। इन क्रेडिट कार्ड्स को आप साधारण क्रेडिट कार्ड के तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

कुछ क्रेडिट कार्ड्स के लिस्ट में आपको दे रहा हूं। आप चाहें तो इसे अपने लिए apply कर सकते हैं। अगर आपको यह क्रेडिट कार्ड मिल जाता है। तो आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। तरह-तरह के offers और रीवार्ड प्वाइंट्स के लाभ भी प्राप्त सकते हैं।

  • IRCTC Rupay SBI Card
  • MakeMyTrip ICICI Bank Platinum Credit Card
  • HDFC Bank Diners Club Rewardz Credit Card
  • Air India SBI Platinum Credit Card

तो दोस्तों IRCTC क्या है? के ऊपर आज की यह आर्टिकल आपको कैसी लगी? आशा करता हूं IRCTC के संदर्भ में मैंने आपको जो भी जानकारियां प्रदान की हैं, उससे आप संतुष्ट होंगे। फिर भी अगर आपके मन में कोई भी प्रश्न उत्पन्न होता है, तो आप हमें नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। और इसी तरह के ज्ञानवर्धक आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारे वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

 

"Hey, Guys I'm K. M, A Full Time Blogger, YouTuber, Founder of technorashi.in And Engineer.

Leave a Comment