महिला रोजगार योजना आवेदन कैसे करें -Mahila Rojgar Yojana Apply

आत्मनिर्भर महिलाओं को बनाने के लिए समय – समय पर योजनाओं का संचालन कर रही है, बिहार में राज्य सरकार ने Mahila Rojgar Yojana का शुभारंभ किया है, यह योजना भारत के सभी राज्य में शुरू की गई है,

अलग राज्य में अलग नाम से इस योजना को घोषित किया गया है महिला रोजगार योजना के तहत परिवार की एक महिला को इस योजना का लाभ मिलेगा पहले महिला को प्रशिक्षण दिया जाएगा उसके बाद अपना छोटा व्यापार शुरू करने के लिए 10000 की राशि दी जाएगी तथा बाद में व्यापार शुभारंभ होने के बाद आवश्यकता अनुसार ₹200000 तक की राशि सरकार देगी,

 

 

जिससे महिला अपना व्यापार अच्छे से चला सकती है महिला रोजगार योजना क्या है? mukhyamantri mahila rojgar yojana bihar online apply kaise kare?, mukhyamantri mahila rojgar yojana payment status check kaise kare?, mukhyamantri mahila rojgar yojana eligibility kya hai? mukhyamantri mahila rojgar yojana document required कौन कौन से हैं, यह सभी जानकारी चलिए विस्तार से इस लेख में जानते हैं।

Mahila Rojgar Yojana / महिला जीविका योजना क्या है?

महिला रोजगार योजना के नाम राज्य अनुसार अलग हो सकते हैं लेकिन लक्ष्य एक है महिलाओं को सशक्त आत्मनिर्भर बनाना जो महिलाएं सरकारी सेवा में नहीं है या जिसका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है जिसका खुद का व्यापार नहीं है रोजगार नहीं है उन लोगों की मदद करने के लिए सरकार ने महिला रोजगार योजना का शुभारंभ किया है इस योजना को परिवार की एक महिला आवेदन कर सकती है,

एक महिला को ही इस योजना का लाभ मिलेगा आवेदन करने के बाद सरकार Self Help Group स्वयं सहायता समूह से आपको जोड़ देता है उसके बाद आपको यह ग्रुप प्रशिक्षण देता है, प्रशिक्षण आप अपने रुचि अनुसार ले सकते हैं जिस व्यापार में आपकी रुचि है,

इस क्षेत्र में यह ग्रुप आपके व्यापार करना सिखाएगा काम करने का तरीका बताया प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सरकार प्रथम श्रेणी में आपको ₹10000 देगी व्यापार शुरू हो जाने के बाद आवश्यकता अनुसार सरकार ₹200000 तक आपको बाद में सरकार दे सकती है। योजना क्या है आप समझ चुके होंगे चलिए यह जानते हैं इस योजना के कौन-कौन से नाम है।

Bihar Website LInk Click Heare
Apply Link Click here
Payment Status Check Link Click here

Mahila Rojgar Yojana विपरीत नाम सूची

महिला रोजगार योजना के राज्य अनुसार अलग – अलग नाम है, यहां निम्नलिखित नाम की सूची दी गई है आप इनको पढ़ सकते हैं।

  • राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM),
  • महिला जीविका योजना,
  • महिला स्वावलंबन योजना,
  • महिला स्वरोजगार योजना,
  • महिला कौशल विकास योजना,
  • महिला श्रमिक रोजगार योजना,
  • महिला उद्यमिता योजना,
  • महिला स्वयं सहायता समूह योजना (SHG Scheme),
  • महिला आजीविका मिशन,
  • महिला सशक्तिकरण रोजगार योजना,
  • महिला आर्थिक सहायता योजना,
  • स्टार्ट अप फॉर वुमन / उद्यमिता विकास योजना,
  • मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (राज्य अनुसार नाम अलग),
  • बेटी आर्थिक सशक्तिकरण योजना,
  • गरीब महिला रोजगार योजना,
  • PM रोज़गार सृजन कार्यक्रम – महिलाओं के लिए (PMEGP Women Category),
  • महिला कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम,

योजना का उद्देश्य

  • परिवार के एक सदस्य महिला को आत्मनिर्भर बनाना
  • महिला को व्यापार का प्रशिक्षण देना
  • व्यापार शुरू करने के लिए सब्सिडी देना
  • व्यापार शुरू होने के बाद आवश्यकता अनुसार 2 लाख तक लोन देना

योजना का मुख्य उद्देश्य है महिलाओं को व्यापार शुरू करवाना तथा आत्मनिर्भर बनाना जिससे महिलाएं भी अपनी आर्थिक स्थिति सुधर सके। चलिए जानते हैं महिला रोजगार योजना में सरकार कौन-कौन से व्यवसाय का प्रशिक्षण महिला को देती है।

महिला जीविका योजना प्रशिक्षण सूची

महिला रोजगार योजना में आवेदन करने के बाद महिला की रुचि अनुसार तथा क्षेत्र ग्रामीण या शहर के अनुसार प्रशिक्षण रोजगार का दिया जाता है जैसे की अगर महिला की रुचि सिलाई कढ़ाई या फैशन डिजाइनिंग में है तब महिला को सिलाई तथा कढ़ाई और फैशन डिजाइनिंग सिखाई जाएगी,

लेकिन महिला की रुचि बकरी एवं खाद्य प्रसंस्करण बनाने में है जैसे की नमकीन के बिस्किट पापड़ अचार बनाना तब महिला को यही काम सिखाया जाएगा यदि महिला ग्रामीण क्षेत्र की है तब महिला को कृषि व पशुपालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें महिला को दूध की देरी बकरी पालन मुर्गी पालन तथा मछली पालन का काम सिखाया जाएगा,

प्रशिक्षण की अवधि दो माह से तीन माह तक होगी।

उसके बाद महिला को अपना व्यापार शुरू करने के लिए सरकार₹10000 से ₹50000 तक मदद करेगी अब चलिए जानते हैं इस योजना के लिए कौन पात्र हो सकता है और दस्तावेज क्या चाहिए।

पात्रता (Eligibility Criteria)

  • आवेदन करने वाली महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक तथा 60 वर्ष से कम होनी चाहिए
  • महिला भारत की नागरिक होनी चाहिए
  • लाभार्थी तथा लाभार्थी के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में नहीं होना चाहिए
  • आवेदन करता बेरोजगार होना चाहिए
  • महिला आर्थिक वर्ग की होनी चाहिए
  • महिला का बैंक खाता तथा जरूरी दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए

आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents)

  • आवेदन करने वाली महिला का आधार कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र,
  • पासपोर्ट साइज फोटो, किसी एक बैंक में सक्रिय खाता,
  • मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी,
  • निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, तथा आय प्रमाण पत्र होना चाहिए
  • यदि किसी प्रशिक्षण संस्थान से सर्टिफिकेट प्राप्त किया है यह भी उपलब्ध होना चाहिए।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना कैसे अप्लाई करें?

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है।

  • महिला रोजगार योजना वेबसाइट पर जाएं – राज्य सरकार के अनुसार अलग-अलग महिला रोजगार की योजना वेबसाइट है आप अपने राज्य अनुसार वेबसाइट पर जाएं वेबसाइट लिस्ट आगे दी है वहां से आप अपना राज्य सेलेक्ट कर सकते हैं।
  • SHG – member registration पर क्लिक करें – वेबसाइट पर आने के बाद मेंबर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन मिलेगा पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म फिल करें – रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा इस फॉर्म को पूरा भर जैसे कि अपना नाम ब्लॉक का नाम जिले का नाम राज्य का नाम ग्राम पंचायत का नाम आधार कार्ड तथा जरूरी दस्तावेज की सभी जानकारी दर्ज करें तथा फॉर्म सबमिट कर दें।
  • SHG Member ID प्राप्त करें – सफलतापूर्वक आवेदन होने के बाद SHG member Id generate होगी यह आपको आपके समूह के माध्यम से मिल जाएगी।
  • Training पूरी करें – समूह सहायता ग्रुप आईडी प्राप्त होने के बाद आपको प्रशिक्षण प्राप्त करना है प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए अपने नजदीकी सेंटर पर जाएं वहां से प्रशिक्षण पूरा करें प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सर्टिफिकेट प्राप्त करें।
  • 10000 की राशि प्राप्त करें – सर्टिफिकेट मिल जाने के बाद में आपको 10000 की राशि अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए आपके सीधे बैंक अकाउंट में सरकार दे देगी।

अभी एक सवाल आपके मन में अवश्य आता होगा प्रशिक्षण पूरा होने के बाद व्यवसाय शुरू करने के लिए 10000 की राशि प्राप्त करने के लिए क्या दोबारा ऑनलाइन आवेदन करवाना होगा, इसका जवाब है ना आपको अब आवेदन करवाने की आवश्यकता नहीं है, ट्रेनिंग पूरी हो जाने के बाद सेल्फ हेल्प ग्रुप के मेंबर मीटिंग में यह निश्चित करेंगे, कि आपको आपका वेबसाइट शुरू करने के लिए कितना राशि देना चाहिए उसके बाद लोन सहायता के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप लीडर आपका नाम के लिए आवेदन करेगा और आपके बैंक अकाउंट में सरकार सीधे पैसे भेज देगी।

 

 

महिला रोजगार योजना आवेदन लिंक राज्य अनुसार

राज्य आधिकारिक वेबसाइट लिंक
बिहार https://brlps.in
उत्तर प्रदेश https://upsrlm.org
मध्य प्रदेश https://aajeevika.mp.gov.in
राजस्थान https://rajvivaan.in
झारखंड https://jharkhandlivelihoods.in
छत्तीसगढ़ https://bihan.gov.in
उड़ीसा / ओडिशा https://odishalivelihoodsmission.org
पश्चिम बंगाल https://wbnrlm.gov.in
महाराष्ट्र https://umed.in
गुजरात https://ssg.gujarat.gov.in
हरियाणा https://hsrlm.gov.in
पंजाब https://prd.punjab.gov.in/en/psrlm
हिमाचल प्रदेश https://hpsrlm.gov.in
उत्तराखंड https://uksrlm.in
आंध्र प्रदेश https://serp.ap.gov.in
तेलंगाना https://serp.telangana.gov.in
कर्नाटक https://ksrlm.org
केरल https://www.kudumbashree.org
तमिलनाडु https://tamilnadururaltransformation.org
गोवा https://goa.gov.in/departments/rural-development
असम https://asrlms.assam.gov.in
मेघालय https://msrls.nic.in
नागालैंड https://nsrlm.nagaland.gov.in
मणिपुर https://manipursrlm.gov.in
त्रिपुरा https://tsrlm.tripura.gov.in
मिजोरम https://msrlm.mizoram.gov.in
अरुणाचल प्रदेश https://ard.arunachal.gov.in
सिक्किम https://srlm.sikkim.gov.in
दिल्ली https://delhishelterboard.in
जम्मू-कश्मीर https://jkumeed.in
लद्दाख https://ladakh.gov.in

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Bihar Online Apply Kaise Kare?

आप भारत के किसी भी राज्य से है ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं यहाँ पर बिहार राज्य की साइट से आवेदन करने की जानकारी दी हैं इसी तरह से आप दूसरे राज्य के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं अप्लाई करने की जानकारी विस्तार से आगे फोटो को देखकर जाने,

बिहार में मुख्यमंत्री रोजगार योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप https://mmry.brlps.in/ इस वेबसाइट पर आ जाए वेबसाइट पर आप इसी लेख में दी गई लिंक पर क्लिक करके भी आ सकते हैं,

वेबसाइट पर आने के बाद आपको स्क्रॉल करके नीचे आना है नीचे आने के बाद मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से सम्बंधित प्रपत्र भरने के लिए लिखा मिलेगा और आगे क्लिक करें लिंक दिखाई देगा आपको क्लिक करें लिंक पर क्लिक करना हैं,

क्लिक करें पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुलेगा अगले पेज में आपको यह लिखा हुआ मिलेगा

अगर आप शहरी स्वंय सहायता समूह (SHG) की सदस्य हैं , तो आपको यहाँ फार्म भरने की आवश्यकता नहीं है, आप अपने क्षेत्र स्‍तरीय संगठन (ALO)/CRP से सम्पर्क करें | ALO/CRP के द्वारा आपके स्वयं सहायता समूह की बैठक बुलायी जायेगी एवं आपके समूह से जुडे सभी सदस्यों का आवेदन समेकित रूप से प्राप्त किया जायेगा ।

आपको इसको पढ़ने के बाद लिंक पर क्लिक कर देना है,

अब अगला पेज खुलेगा इस पेज पर आपसे पूछा जाएगा क्या आप स्वंय सहायता समूह की सदस्य हैं ? अगर है तब हाँ पर क्लिक करें नहीं है तब नहीं पर क्लिक कर दें,

नहीं पर क्लिक करने के बाद इसको पढ़ना हैं “मुझे व्‍यवसाय करने हेतु मुख्‍यमंत्री महिला रोजगार योजना से लाभान्वित किया जाय एवं प्राथमिक निवेश निधि के रूप में 10,000 रूपये की राशि प्रदान की जाय । मैं यह घोषणा करती हूँ कि मेरा बैंक बचत खाता मेरे आधार से जुड़ा है और बैंक खाता क्रियाशील है | मैं यह भी आश्वस्त करती हूँ कि मेरे द्वारा योजना से प्राप्त राशि का उपयोग जीविकोपार्जन गतिविधियों में किया जायेगा । मैं इस योजना का लाभ प्राप्‍त करने हेतु अपने आधार से संबंधित सूचनाओं का उपयोग करने की सहमति देती हूँ।” और Check Box टिक कर देना हैं,

यहाँ से फॉर्म भरने की प्रकिया शुरू होगी अब आपको Self Authentication का फॉर्म दिखेगा सबसे पहले आपको अपने आधार कार्ड का नंबर दर्ज करना हैं, इसके बाद आधार कार्ड पर जो नाम लिखा है उस नाम को लिखना हैं, फिर आपको अपने पिता का नाम या पति का नाम लिखना हैं और अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करके Send OTP पर क्लिक करना हैं, आपने जो मोबाइल नंबर लिखा है इसपर OTP आएगा उसे दर्ज करना है और वेरीफाई कर देना हैं,

अब आपके सामने अगला फॉर्म खुलेगा यहाँ पर आपको और जानकारी को दर्ज करना है जैसे की सबसे पहले राज्य का नाम चुने, ब्लॉक का नाम, गांव का नाम Ward नंबर, और Category का चयन करना हैं और House नंबर दर्ज करना है उसके बाद Sreet Name या नंबर को दर्ज करना है और मोहल्ले का नाम और लैंडमार्क लिखना हैं, सबमिट कर देना है,

Browse & Upload Each Photo One By One में आकर यहाँ पर आपको अपने दस्तावेज अपलोड करना है, सभी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको सबमिट कर देना हैं,

आखिर में आपको अपने बैंक अकाउंट की जानकारी देनी है और कौन सा आप व्यवसाय करना चाहते है लिस्ट से चयन करना है और फॉर्म को सबमिट कर देना है, इस तरह से आपका मुख्यमंत्री रोजगार योजना में आवेदन हो जाएगा,

आवेदन करने के बाद आपको ट्रैंनिंग लेनी होगी उसके बाद आपका पेमेंट लिस्ट में नाम जारी होगा उसके बाद राशि प्राप्त होगी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद पेमेंट लिस्ट कैसे चेक कर सकते है चलिए जानते हैं,

Payment List Check कैसे चेक करें?

  • अपने राज्य की वेबसाइट पर जाए जहाँ से आवेदन किया था जैसे बिहार की वेबसाइट पर https://mmry.brlps.in/ आ जाए
  • अब Payment / Beneficiary / DBT Status पर क्लिक करें उसके बाद अपने राज्य का नाम जिले का नाम गांव या शहर का नाम चयन करें
  • अपने नाम से लिस्ट खोजे यही से आपको आपकी Payment की जानकारी प्राप्त हो जाएगी

महिला रोजगार योजना में आवेदन करने के बाद ट्रेनिंग पूरी हो जाने के बाद राज्य सरकार डायरेक्ट आपके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करती है, यदि आप देखना चाहते हैं, कि आपको इस योजना का लाभ मिला है या नहीं तो आप बैंक में जाकर अपनी पासबुक चेक करवा सकते हैं।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

प्रश्न – महिला रोजगार योजना में सरकार कितने रुपए देती है ?

उत्तर : जो महिलाएं जीविका योजना के लिए पात्र हैं उनको सरकार शुरू में ₹10000 व्यवसाय शुरू करने के लिए देती है व्यवसाय शुरू हो जाने के बाद आवश्यकता के अनुसार सरकार लोन की राशि निर्धारित करके देती है।

प्रश्न – महिला रोजगार योजना के पैसे कब मिलते हैं ?

उत्तर : महिला रोजगार योजना के पैसे आवेदन करने के बाद प्रशिक्षण पूरा हो जाने के बाद मिलते हैं।

प्रश्न – महिला रोजगार योजना में कौन आवेदन कर सकता है ?

उत्तर : जिस महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं है आर्थिक रूप से कमजोर हैं भारतीय नागरिक हैं तो वह महिला आवेदन कर सकती है।

Conclusion (निष्कर्ष)

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की अंतिम तिथि जारी नहीं हुई है अभी आवेदन जारी हैं अपने आवेदन नहीं किया है तो जल्द आवेदन कर सकते हैं, आवेदन करने के बाद प्रशिक्षण प्राप्त करके सरकार से पैसों की मदद लेकर अपना खुद का व्यवसाय आप शुरू कर सकते हैं, योजना की पूरी जानकारी इस लेख में देने की कोशिश की है यदि योजना से संबंधित कोई भी सवाल आप हमसे पूछना चाहते हैं तो कमेंट में आप लिख सकते हैं लेख पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यवाद।

 

"Hey, Guys I'm K. M, A Full Time Blogger, YouTuber, Founder of technorashi.in And Engineer.

Leave a Comment