दोस्तों क्या आप जानते हो आप घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल से पासपोर्ट अप्लाई कर सकते हैं पासपोर्ट ऑनलाइन अप्लाई करवाने के लिए आपको जन सेवा केंद्र जाने की आवश्यकता नहीं है और जन सेवा केंद्र पर आवेदन प्रक्रिया की भुगतान करने की भी आवश्यकता नहीं है, अब आप ऑनलाइन अपने मोबाइल से पासपोर्ट सेवा एप्लीकेशन डाउनलोड करके अप्लाई कर सकते हैं यदि आप नया पासपोर्ट अप्लाई करना चाहते हो तब Passport Apply Online Kaise Kare यह लेख अंत तक पढ़ें, passport seva. Passport registration process in hindi.
इस लेख में पासपोर्ट अप्लाई करने के लिए कौन सा एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा एप्लीकेशन में अकाउंट किस तरह बनाना है तथा पासपोर्ट ऑनलाइन अप्लाई कैसे करना है और पासपोर्ट फीस का भुगतान कैसे करना है सभी जानकारी स्टेप बाय स्टेप लिखी है।
Passport क्या होता हैं ?
पासपोर्ट एक ऐसा दस्तावेज है जो हमारी नागरिकता को दर्शाता है और यह बताता है हमारी नागरिकता किस देश की मिली हुई है हम किस देश के नागरिक हैं पासपोर्ट दस्तावेज से आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा कर सकते हैं पासपोर्ट दस्तावेज एक बुक की तरह होता है यहां पर व्यक्ति का नाम जन्मतिथि जन्म स्थान माता-पिता का नाम शिक्षा आदि सभी जानकारी लिखी होती है। Passport Apply Online Kaise Kare?
पासपोर्ट बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए
पासपोर्ट बनवाने के लिए मुख्य रूप से तीन दस्तावेज चाहिए आधार कार्ड पैन कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी कार्ड यदि आपके पास यह तीन दस्तावेज हैं आप ऑनलाइन पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं और अपना पासपोर्ट बनवा सकते हैं। Passport apply kaise kiya jata hai।
पासपोर्ट बनवाने के लिए आयु कितनी होनी चाहिए
पासपोर्ट बनवाने के लिए आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए तभी आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा कर सकेंगे यदि आपकी उम्र 18 वर्ष से कम है तब माता-पिता के दस्तावेज के साथ आप अपना पासपोर्ट बनवा सकते हैं।
Passport Online Apply App Download
Passport Online Apply करने के लिए Passport Seva App डाउनलोड करना होगा आप पासपोर्ट अप्लाई करने के लिए एप्लीकेशन या वेबसाइट दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं इस लेख में एप्लीकेशन के माध्यम से Passport Apply Online Kaise Kare? विस्तार से बताया हैं,
Passport Apply Online Kaise Kare ?
पासपोर्ट अप्लाई करने से पहले पैन कार्ड आधार कार्ड वोटर आईडी कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस अपने पास उपस्थित रखें सभी दस्तावेज उपस्थित होने के बाद पासपोर्ट ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया शुरू करें।
सबसे पहले पासपोर्ट ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको अपने मोबाइल में passport seva app डाउनलोड करना होगा यह एप्लीकेशन प्ले स्टोर पर आसानी से मिल जाएगा आप प्ले स्टोर पर जाकर नाम सर्च करें तथा Install पर क्लिक कर दें।

पासपोर्ट सेवा 24 Mb का एप्लीकेशन है इस एप्लीकेशन को डाउनलोड होने में अधिक समय नहीं लगेगा तुरंत डाउनलोड हो जाएगा डाउनलोड होने के बाद Open करें।

पासपोर्ट सेवा एप्लीकेशन ओपन करने के बाद आपको पहले पेज एप्लीकेशन में कुछ इस तरह से देखने के लिए मिलेगा जहां पर बहुत से ऑप्शंस होंगे अप्लाई फॉर पासपोर्ट सर्विस स्टेटस ट्रैकर अप्वाइंटमेंट अवेलेबिलिटी यहां पर पहले आपके अकाउंट क्रिएट करना होगा अकाउंट क्रिएट करने के लिए apply for passport service पर क्लिक करें।

Apply for passport service पर क्लिक करने के बाद Login पेज पर आप आ जाएंगे यहां आने के बाद आपके अकाउंट क्रिएट करना है इसके लिए Sign Up लिंक पर क्लिक करें।

- Sign Up लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन के लिए जो जानकारी मांगी है दर्ज करें सबसे पहले पासपोर्ट ऑफिस सेलेक्ट करें जो आपका नजदीकी पासपोर्ट ऑफिस है वही सेलेक्ट करें
- पासपोर्ट ऑफिस सेलेक्ट करने के बाद Full Name में अपना पूरा नाम लिखें
- नाम लिखने के बाद Email Id लिखे।
- ईमेल आईडी लिखने के बाद आपसे पूछा जाएगा क्या आप यही ईमेल आईडी एप्लीकेशन में Login Id रखना चाहते हैं आप Yes पर क्लिक कर दें।

- Yes पर क्लिक करने के बाद जो अपने ईमेल आईडी दर्ज की है वही ईमेल आईडी ऑटोमेटेकली दर्ज हो जाएगी
- ईमेल आईडी दर्ज करने के बाद check availability पर क्लिक करके देखें ईमेल आईडी पहले से इस्तेमाल की गई है या नहीं यदि ईमेल आईडी पहले से इस्तेमाल नहीं की गई है तब पासवर्ड लिखें
- Password स्ट्रांग होना चाहिए जिसमें अक्षर शब्द तथा कुछ सिंबल्स इस्तेमाल करें।
- पासवर्ड दर्ज करने के बाद Register पर क्लिक कर दे

रजिस्टर पर क्लिक करने के बाद जो अपने ईमेल आईडी दर्ज की है इस पर तुरंत ओटीपी भेजा जाएगा ईमेल आईडी पर ओटीपी देखने के बाद तुरंत दर्ज करके रजिस्टर पर क्लिक कर दें।

- रजिस्टर पर क्लिक करने के बाद आपका पासपोर्ट सेवा एप्लीकेशन में अकाउंट क्रिएट हो जाएगा आपको अब एप्लीकेशन को Login करना है
- आप Back To Login पर क्लिक कर दें।

Back to login पर क्लिक करने के बाद आपको Login पेज मिलेगा यहां पर आपके लॉगिन आईडी तथा पासवर्ड दर्ज करके Login कर लेना है।

- Login आईडी तथा पासवर्ड दर्ज करने के बाद पासपोर्ट सेवा एप्लीकेशन में आ जाएंगे
- आपको पासपोर्ट ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया शुरू करनी है
- एप्लीकेशन से पासपोर्ट अप्लाई करने के लिए Check Now लिंक पर क्लिक करें।

- यहां पर हमें नया पासपोर्ट अप्लाई करना है पहले से पासपोर्ट नहीं है तो हमें पासपोर्ट नंबर या डेट ऑफ बर्थ नहीं लिखनी है Skip For Now पर क्लिक करें।

- Skip For Now पर क्लिक करने के बाद पासपोर्ट टाइप Section खुलेगा।
- सबसे पहले आप Applying For में Fresh Passport ऑप्शन सेलेक्ट करें
- Type Of Application मैं Normal ऑप्शन सेलेक्ट करें
- Number Of Pages In Booklet में 36 Pages सेलेक्ट करें और Save And Next पर क्लिक कर दें,

- Passport Type फील करने के बाद Applicant Details दर्ज करनी हैं यहाँ पर वही जानकारी दर्ज करें जो आप पासपोर्ट पर प्रिंट करना चाहते हैं,
- Given Name ऑप्शन में सबसे पहले अपना पूरा नाम लिखे
- नाम लिखने के बाद Surname दर्ज करें इसके बाद Gender सेलेक्ट करें
- जेंडर के बाद आपसे पूछा जाएगा क्या आपका कोई दूसरा नाम भी है इसे No कर दें
- Have you ever changed your name इसका मतलब आपसे पूछा जाएगा क्या आपने कभी अपना नाम चेंज किया है इसको भी No सेलेक्ट करें
- Date of birth Section में आधार कार्ड से देखकर जन्मतिथि लिखें। यह सभी जानकारी दर्ज करने के बाद पेज स्क्रोलकरें।

- जन्मतिथि दर्ज करने के बाद आपसे पूछा जाएगा क्या आपका जन्म भारत में हुआ है या दूसरे देश में हुआ है आपका जन्म भारत देश में हुआ है तो No ऑप्शन सेलेक्ट करें यदि भारत में नहीं हुआ दूसरे देश में जन्म हुआ है तब Yes पर क्लिक करें
- Place of birth village town city यहां पर आप अपने शहर का या गांव का नाम लिखें
- विलेज का नाम लिखने के बाद स्टेट पर क्लिक करके राज्य का नाम सेलेक्ट कर दें जिला पर सेलेक्ट करके जिले का नाम सेलेक्ट करें।
- Marital status पर क्लिक करके आप शादी कर चुके हैं तो मैरिड ऑप्शन चुने आपकी शादी नहीं हुई तब अनमैरिड ऑप्शन सेलेक्ट करें। यह सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको पेज स्क्रोल करना है।

- Citizenship of India Section में Birth ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
- उसके बाद पैन कार्ड नंबर तथा वोटर आईडी कार्ड नंबर दर्ज करें
- Employment type पर क्लिक करके अपना employment टाइप चुने यदि आप सरकारी कर्मचारी हैं तो government सेलेक्ट करें।
- बाकी के सभी ऑप्शन No सेलेक्ट करें और अपना qualification दर्ज करें।

पेज स्क्रोल करने पर आपसे आपका आधार नंबर पूछा जाएगा आधार नंबर दर्ज करके I Agree पर क्लिक करें और Save And Next पर क्लिक कर दें।

Save And Next पर क्लिक करने के बाद माता-पिता की जानकारी दर्ज करें जैसे की माता का नाम पिता का नाम अपने दस्तावेज से देख कर लिख दे और Save And Next पर क्लिक कर दें,

- Save And Next पर क्लिक करने के बाद present address में NO सेलेक्ट करें,
- House नंबर लिखे, Village लिखे और PIN Code दर्ज करें सभी जानकारी दर्ज करने के बाद राज्य का नाम और जिले का नाम सेलेक्ट करें
- Police Station ऑप्शन में आप अपने नजदीकी थाना सेलेक्ट कर लें,

Police station सिलेक्ट कर लेने के बाद मोबाइल नंबर दर्ज करें टेलीफोन नंबर खाली छोड़ सकते हैं ईमेल आईडी लिखे तथा परमानेंट एड्रेस अवेलेबल No करके सेव एंड नेक्स्ट पर क्लिक कर दें।

आपसे इमरजेंसी कांटेक्ट डिटेल्स मांगी जाएगी यहां पर आप अपने भाई माता या पिता की इमरजेंसी कांटेक्ट डिटेल्स दर्ज कर सकते हैं जैसे कि नाम तथा एड्रेस मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके Save And Next पर क्लिक कर दें
Previews passport option में आकर आपको यहां पर सभी ऑप्शन No सिलेक्ट कर लेना है और Save And Next पर क्लिक करें।

अपने पासपोर्ट अप्लाई करने के लिए अभी जो जानकारी दर्ज की है सभी यहां पर दिखाई देगी पहले सभी जानकारी सही से चेक करें तथा I Agree पर क्लिक करके save and next पर क्लिककर दें

- Proof of birth ऑप्शन में आधार कार्ड वोटर आईडी कार्ड या मार्कशीट आदि सेलेक्ट करें
- Proof of present president address section में Aadhar Card select करना है।

सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको पासपोर्ट अप्लाई कब भुगतान करना होगा भुगतान करने के लिए pay and schedule appointment tab करें

- अभी आप यह पेज पर आ जाएंगे यहां पर आने के बाद PSK ऑप्शन पर क्लिक करना है जिसका मतलब है पासपोर्ट सेवा केंद्र यहां पर अपना नजदीकी पासपोर्ट ऑफिस सेलेक्ट करें।
- पासपोर्ट ऑफिस सेलेक्ट करने के बाद अपॉइंटमेंट तारीख सेलेक्ट करें और नेट बैंकिंग के माध्यम से फीस का भुगतान कर दें।

पासपोर्ट अप्लाई फीस सफलतापूर्वक होने के बाद आपको स्लिप डाउनलोड कर लेना है उसके बाद जो आपने अपॉइंटमेंट तारीख दी है इस तारीख में पासपोर्ट सेवा केंद्र पर यही स्लिप साथ लेकर जाएं वहां अपना वेरिफिकेशन कारण उसके बाद आपको अपने पुलिस स्टेशन जाकर दस्तावेज वेरीफाई करने होंगे थाने से वेरिफिकेशन होने के बाद आपका पासपोर्ट बनाकर आपको डाकघर के माध्यम से प्राप्त हो जाएगा।
पासपोर्ट को बनने में कितने दिन लगते हैं
पासपोर्ट को अप्लाई करने के बाद बनकर आने में 20 से 25 दिन का समय लगता है।
अंतिम शब्द
पासपोर्ट अप्लाई करने के लिए आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना है आपके पास आधार कार्ड पैन कार्ड तथा वोटर आईडी कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए पासपोर्ट ऑनलाइन अप्लाई करते वक्त सभी जानकारी ध्यान से दर्ज करें पासपोर्ट ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको ₹1500 का भुगतान करना होगा आवेदन करने के बाद आपको पासपोर्ट ऑफिस जाकर सत्यापन करवाना होगा उसके बाद पुलिस स्टेशन में जाकर सत्यापन करवाना होगा उसके बाद पासपोर्ट प्राप्त होगा।