मोबाइल के Lock Screen पे आप अपना नाम लिखना चाहते है, लेकिन आप नहीं जानते Phone Lock Screen Pe apna naam kaise Likhe तब यह लेख आपके लिए है इस लेख में मोबाइल के लॉक स्क्रीन पर नाम लिखने की जानकारी दी हैं, सबसे पहले आपको बता दें की सभी मोबाइल में नाम लॉक स्क्रीन पर लिखने का तरीका अलग अलग होता है लेकिन इस लेख में जिस तरह से सेटिंग बताई है इस तरह से आप किसी भी मोबाइल में आसानी से लॉक स्क्रीन पर नाम लिख सकते हैं, मोबाइल के लॉक स्क्रीन पर नाम लिखने की प्रक्रिया सीखने के लिए आप इस लेख को पढ़ना शुरू कीजिए।
Phone Lock Screen Pe apna naam kaise Likhe
मेरे पास टेक्नो कंपनी का मोबाइल है इसी मोबाइल में नाम लिखने का तरीका आपको प्रैक्टिकल करके दिखा रहा हूँ, आप यहाँ बताए गए तरीके से आसानी से अपने मोबाइल के लॉक स्क्रीन पर नाम लिख सकेंगे,
सबसे पहले आप अपने मोबाइल में सेटिंग में जाए, setting में जाने के दो तरीके हैं आप मोबाइल होम से application में से सेटिंग में जा सकते है या नोटिफिकेशन bar में से आप सेटिंग पर क्लिक करके सीधे मोबाइल की सेटिंग में जा सकते हैं,

- मोबाइल की सेटिंग में आने के बाद आपको search bar मिलेगा आपको यहाँ पर आने के बाद सर्च पर क्लिक करना है और अपने मोबाइल कीबोर्ड से Lock लिखना हैं,

- Lock लिखने के बाद आपको Keyboard में दिख रहे enter या सर्च बटन पर क्लिक करना हैं,

- Lock लिखने के बाद आपको बहुत से ऑप्शन देखने के लिए मिलेंगे यहाँ पर आपको Lock Screen Massage Option सबसे ऊपर देखने के लिए मिलेगा आपको इसी पर क्लिक करना हैं,

- Lock Screen Massage Option पर क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा नए पेज पर आने के बाद आपको यहाँ पर दो ऑप्शन देखने के लिए मिलेंगे आपको Lock Screen Massage दूसरे Option पर क्लिक करना हैं,

- Lock Screen Massage Option पर क्लिक करने के बाद Box खुलेगा यहाँ पर आप टाइपिंग कर सकते हैं, अब आप यहाँ पर अपने नाम को लिख दे जो नाम या जो text लॉक स्क्रीन पर आप दिखाना चाहते है उसको लिख दें,

- text लिखने के बाद आपको इसको सेव कर देना है सेव करने के लिए आपको save के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं,

- फाइनल रिजल्ट आप देख सकते है मेरे मोबाइल की लॉक स्क्रीन पर मेरा नाम Show होने लगा हैं इसी तरह से आपके मोबाइल में आसानी से नाम दिखने लगेगा,
- ज़्यादा जानकारी के लिए ये वीडियो देखें 👇👇https://youtu.be/BAQF2FDtQ0I?si=f0jB-4-3rl2I-SEi
Mobile Ke Lock Screen Par Naam Kaise Likhe
आपके पास किसी भी कंपनी का मोबाइल है इस तरह से आसानी से लॉक स्क्रीन पर नाम आप लिख सकते हैं सबसे पहले मोबाइल की सेटिंग एप्प खोले इसके बाद आप Always लिखे, Always On Display का ऑप्शन मिलेगा इसपर क्लिक करें, क्लिक करने पर अगले पेज पर आप आयंगे सबसे पहले Always On Display की सेटिंग को इनेबल कर दें, इसके बाद आप Signature के ऑप्शन Text पर क्लिक करें अब अपने नाम को लिखे सेव कर दें आपका नाम लॉक स्क्रीन पर लिख जाएगा,
Application की मदद से Lock Screen पर नाम लिखने का तरीका ?
बहुत सारे मोबाइल ऐसे होते है जिसमे कुछ सेटिंग नहीं होती हैं, और सेटिंग न होने के कारण मोबाइल में बहुत कुछ नहीं कर पाते है, लेकिन हर समस्या का समाधान है, अगर आपके मोबाइल में लॉक स्क्रीन पर नाम लिखने का ऑप्शन नहीं है, तो आप एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते है और इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके आप किसी भी मोबाइल में लॉक स्क्रीन पर नाम लिख सकते हैं, तो एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके लॉक स्क्रीन पर नाम लिखना सीखना शुरू कीजिए।
- सबसे पहले आप Google Play Store को मोबाइल में Open कीजिए
- उसके बाद Mobile Lock Screen Name App लिखकर सर्च करें
- Search करने के बाद आपके सामने बहुत सारे एप्लीकेशन Show होंगे
- यहाँ आपको नीचे Scroll करके आना हैं और Name Wallpaper maker In Style एप्लीकेशन पर क्लिक करना है और इसको डाउनलोड कर लेना हैं
- एप्लीकेशन डाउनलोड करने के बाद ओपन करें, और ओपन करने के बाद क्या करना है अब पढ़ना शुरू कीजिए।

- Application ओपन करने के बाद सबसे पहले आपको इस तरह का पेज देखने को मिलेगा आपको यहाँ पर आने के बाद सबसे पहले Continue पर क्लिक करना हैं,

- Continue पर क्लिक करने के बाद आपको बहुत से ऑप्शन देखने को मिलेंगे आपको पहले ऑप्शन Name Wallpaper पर क्लिक करना हैं,

- Name Wallpaper पर क्लिक करने के बाद आप इस पेज पर आ जाएंगे यहाँ पर आने के बाद आपको Name पर क्लिक करना हैं,

- Name पर क्लिक करने के बाद आपको इस तरह से लिखने के लिए एक बॉक्स मिलेगा यहाँ पर आपको सबसे पहले जो पहले से लिखा हो उसे remove कर देना है इसके बाद आपको अपने नाम को लिख देना है और Done पर क्लिक करना हैं,

- Done पर क्लिक करने के बाद आपको इस तरह से फोटो देखने के लिए मिलेगा, यहाँ पर आने के बाद आपको Next Button पर क्लिक करना हैं,

- Next बटन पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल के इस एप्लीकेशन में Ads दिखाई देगा आपको कुछ देर इसको देखना है उसके बाद आपको इसको स्किप कर देना हैं, एड्स को स्किप करने के लिए आपके सामने स्किप बटन दिख रहा है इसको क्लिक करना हैं,

- Ads को हटाने के बाद आपको अब यह पेज देखने के लिए मिलेगा यहाँ पर बहुत से ऑप्शन मिलेंगे लेकिन यहाँ पर आप Set Walpaper पर क्लिक कर दें,

- Set Walpaper पर क्लिक करने के बाद आपको यहाँ पर तीन ऑप्शन देखने के लिए मिलेंगे आपको यहाँ पर आने के बाद Lock Screen का ऑप्शन देखने के लिए मिलेगा आपको इसको क्लिक कर देना हैं,
- अब आपके मोबाइल के लॉक स्क्रीन पर यह फोटो सेट हो जाएगा और आपका नाम भी लॉक स्क्रीन पर लग जाएगा,
एप्लीकेशन की मदद से आपको स्क्रीन पर Lock लगाने का तरीका जो बताया है, इस तरह से आप किसी भी मोबाइल में आसानी से स्क्रीन लॉक पर अपना नाम लिख सकते हैं,
निष्कर्ष
इस लेख में Phone Lock Screen Pe apna naam kaise Likhe इसकी जानकारी दी हैं, इस लेख में मैंने दो तरीके से लॉक स्क्रीन पर नाम लिखने के तरीके बताए है पहला मोबाइल की सेटिंग के माध्यम से दूसरा है मोबाइल के एप्लीकेशन की मदद से आप दोनों में से जो सही लगे उसका इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने लॉक स्क्रीन पर नाम लिख सकते हैं, उम्मीद करता हूँ आपको यह लेख पसंद आया होगा इस लेख को पढ़ने के बाद अगर कोई सवाल है तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं, लेख पूरा पढ़ने के लिए धन्यबाद। जय हिन्द।