PM Aawas Yojana Status Check kaise Kare

PM Aawas Yojana Status Check: प्रधानमंत्री आवास योजना में अपने आवेदन किया था लेकिन आपके आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक हुई है या नहीं या आपका प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट में नाम जारी हुआ है या नहीं यह सभी जानकारी आप Pradhan Mantri awas Yojana status check करके पता कर सकते हैं यदि प्रधानमंत्री आवास योजना स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया आप नहीं जानते तो यह लेख आपके लिए ही है इस लेख में PM Awas Yojana Status Check kaise kare जानकारी दी गई है पढ़ना शुरू कीजिए।

PM Aawas Yojana क्या हैं ?

प्रधानमंत्री आवास योजना का मतलब है रहने के लिए पक्के मकान देना सरकार उन लोगों को आवास बनाने के लिए पैसा दे रही है जिनके घर पर पक्की छत नहीं है जिनको सर्दी में बरसात में समस्याओं का सामना करना पड़ता है सर्दी में अधिक ठंड लगती है तथा बरसात में छत टपकती है तो उन लोगों को सरकार रहने के लिए पक्की छत देने का काम कर रही है यदि आपने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया है तो आप अपना स्टेटस चेक करके पता कर सकते हैं आपका प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट में नाम आया है या नहीं जिसका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट में जारी होता है उसी को योजना का लाभ मिलता है चलिए योजना से संबंधित थोड़ी और जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।

PM Aawas Yojana में Apply कैसे करें ?

प्रधानमंत्री आवास योजना में अप्लाई करने के दो तरीके हैं ऑनलाइन ऑफलाइन सरकारी केंद्र पर जाकर भी आप अपने दस्तावेज जमा करके ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं लेकिन ऑफलाइन आवेदन करने पर आपको सरकारी दफ्तर जाना होगा सभी दस्तावेज लेकर जाना होगा फॉर्म भरना होगा उसके बाद आपका आवेदन होगा लेकिन सरकार ने ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया है अब आप खुद अपने मोबाइल से आवास योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए pmayg nic in वेबसाइट पर जाएं और आवेदन लिंक पर क्लिक करें तथा फॉर्म भरकर आवेदन कर दें ऑनलाइन आवेदन करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि सर्वेक्षण भी ऑनलाइन अपने मोबाइल से आप कर सकते हैं उसके बाद ही आपका आवेदन सफलतापूर्वक होगा और आपका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट में जारी होगा चलिए अब जानते हैं यदि अपने आवेदन कर दिया है तो प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट में आपका नाम आया है या नहीं प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट कैसे चेक करें।

PM Aawas Yojana Status Check Kaise Kare

प्रधानमंत्री आवास योजना स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया यहां पर एक-एक चरण करके बताई गई है आप यहां सभी चरणों का पालन करके आसानी से प्रधानमंत्री आवास योजना का स्टेटस चेक कर सकते हैं

प्रधानमंत्री आवास योजना स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले https://pmayg.dord.gov.in/netiayHome/home.aspx# इस वेबसाइट पर जाएं सीधे लिंक पर क्लिक करके भी इस वेबसाइट पर जा सकते हैं या गूगल या chrome में सर्च करके भी इस वेबसाइट को ओपन कर सकते हैं। वेबसाइट पर आने के बाद सबसे पहले आपके ऊपर पॉप अप दिखाई देगा इसको स्किप कर दें।

पॉप अप स्कीप करने के बाद वेबसाइट का होम पृष्ठ आपको कुछ इस तरह से दिखाई देगा जैसे ऊपर फोटो में दिख रहा है यहां पर आपको दाएं तरफ 3 लाइन दिखाई देती होगी इन्हीं लाइन पर आपको एक बार क्लिक करना है।

थ्री लाइन पर क्लिक करने के बाद नेविगेशन बार खुलेगा यहां पर बहुत सारे ऑप्शन आपको देखने के लिए मिलेंगे आप Awaassoft के विकल्प पर एक बार क्लिक करें

Awaassoft विकल्प पर क्लिक करने के बाद sub manu खुलेगा यहां पर आपको बहुत सारे ऑप्शन होंगे यहां आप Report पर क्लिक करें।

रिपोर्ट पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा इस पेज को आपको स्क्रॉल करके सबसे नीचे आना है नीचे आने पर H. social audit reports का section दिखाई देगा। यहां आपको Beneficiary details for verification पर क्लिक करना है

अब प्रधानमंत्री आवास योजना स्टेटस चेक फॉर्म खुलेगा यहां पर आप सभी जानकारी दर्ज करके स्टेटस चेक कर सकते हैं आपका आवास योजना लिस्ट में नाम शामिल हुआ है या नहीं इसके लिए सबसे पहले अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करें मैंने उत्तर प्रदेश सेलेक्ट कर लिया है।

राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद अपने जिले के नाम को सेलेक्ट करें मैं यहां पर रामपुर सेलेक्ट कर दिया है।

जिला का चयन करने के बाद अपने ब्लॉक का चयन करना है जैसे कि मैं यहां बिलासपुर सेलेक्ट कर लिया है।

ब्लॉक या ग्राम पंचायत का चयन करने के बाद आपको अपने गांव का नाम सेलेक्ट करना है जिस गांव की आप सूची या स्टेटस देखना चाहते हैं उसी गांव का चयन करें।

गांव को सेलेक्ट कर लेने के बाद आपको साल का चयन करना है कि साल की लिस्ट आप चेक करना चाहते हैं इस साल का चयन करें यदि आपने 2025 में आवेदन किया था और अभी नया स्टेटस देखना चाहते हैं तब आप 2025 तथा 2026 का चयन करें।

अब आपको प्रधानमंत्री आवास योजना को सेलेक्ट करना है यहां पर बहुत सारी सरकारी योजनाओं की लिस्ट मिलेगी आप आवास योजना का स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो Pradhan Mantri aawas Yojana select करें।

प्रधानमंत्री आवास योजना का नाम सेलेक्ट करने के बाद आपको एक प्रश्न का उत्तर देना है जो आप ऊपर फोटो में देख सकते हैं यहां पर आपको गणित का प्रश्न मिलेगा इसको ध्यान से देखना है और इसको जोड़ या घटकर कैप्चा में उत्तर लिख देना है।

सभी जानकारी दर्ज करने के बाद एक बार पुनः चयन करना है सभी को देखना है क्या सभी ठीक है यदि ठीक है तो Submit पर क्लिक कर देना है।

सभी जानकारी दर्ज करने के बाद जब आप सूची को सबमिट करेंगे उसके बाद rural housing report मैं आपको स्टेटस दिखाई देगा जितने भी आपके गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम शामिल हुए हैं सभी नाम दिखाई देंगे यहां पर आप अपना नाम भी देख सकते हैं।

 

निष्कर्ष – अंतिम शब्द

प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने के बाद सरकारी कर्मचारी सबसे पहले आपके दस्तावेजों का सत्यापन करते हैं यदि दस्तावेज सही होती हैं तभी आपका प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट में नाम शामिल होता है हमने इस लेख में प्रधानमंत्री आवास योजना का स्टेटस तथा लिस्ट में नाम चेक करने का तरीका बताया है यदि इस लिस्ट में आपका नाम शामिल हो चुका है तो आपको जल्द आवास योजना का पैसा प्राप्त हो जाएगा आवास योजना से संबंधित या अन्य किसी सरकारी योजना से संबंधित आपका सवाल है तो कमेंट में हमसे पूछ सकते हैं आर्टिकल पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

 

"Hey, Guys I'm K. M, A Full Time Blogger, YouTuber, Founder of technorashi.in And Engineer.

Leave a Comment