Sukanya Samridhi Yojana भारत सरकार ने लड़कियों के दिए शुरू की है इस योजना के तहत लड़की के नाम पर बचत खाता बैंक में खुलवाया जाता है तथा माता-पिता हर साल पैसे जमा करते हैं और 21 साल के बाद सरकार अकाउंट मैच्योर होने के बाद इंटरेस्ट रेट के साथ पैसे देती है, यदि आपकी भी लड़की है और आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं, लड़की की शादी की चिंता आपको होती है क्या लड़की को पढ़ने के लिए आपके पास पैसे नहीं है अब आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना आपके लिए ही है,
आप सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले इस लेख को अंत तक अवश्य पड़े यहां पर सुकन्या समृद्धि योजना क्या है Sukanya Samriddhi Yojana के फायदे क्या है सुकन्या समृद्धि योजना के तहत इंटरेस्ट रेट सरकार कितना देती है, सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट किस बैंक में खुलवा सकते हैं तथा कौन सा बैंक सबसे अच्छा है, अकाउंट ओपन करने के लिए क्या-क्या दस्तावेज चाहिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं सुकन्या समृद्धि योजना के लिए कितने साल पैसे जमा करने होंगे, यह सभी जानकारी आपको यहां पढ़ने के लिए मिलेगी इस लेख को अंत तक अवश्य पड़े।
Sukanya Samridhi Yojana क्या हैं ?
सुकन्या समृद्धि योजना सरकार की तरफ से खोला जाने वाला एक बचत खाता होता है यह खाता किसी भी बैंक में आप खुलवा सकते हैं आपको हर साल बचत खाते में कुछ पैसे निवेश के लिए जमा करने होते हैं यह पैसे 14 साल तक लगातार जमा करने पड़ते हैं उसके बाद 21 साल के बाद सरकार आपको आपके पैसे का इंटरेस्ट रेट के साथ भुगतान करती है।
Sukanya Samridhi Yojana के फायदे क्या हैं ?
सुकन्या समृद्धि योजना के मुख्य फायदे निम्नलिखित हैं।
- सुकन्या समृद्धि योजना सबसे ज्यादा ब्याज दर देने वाली योजना है
- सुकन्या समृद्धि योजना टैक्स फ्री होती है इस योजना के तहत जितना पैसा आप जमा करेंगे या प्राप्त करेंगे टैक्स नहीं देना होगा
- सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत आप मात्र ₹250 से कर सकते हैं
- सुकन्या 100% सुरक्षित योजना है यहां सरकार आपकी योजना के तहत पैसों की गारंटी देता है
Sukanya Samridhi Yojana के तहत Intrest Rate कितना मिलता हैं ?
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत इंटरेस्ट रेट 8.2% के हिसाब से प्रतिवर्ष मिलता है लड़की 18 साल की हो जाती है उसके बाद आप पढ़ाई के लिए भी पैसा निकाल सकते हैं चलिए जानते हैं सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट किस – किस बैंक में खुलवा सकते हैं।
Sukanya Samriddhi Yojana का अकाउंट किस बैंक में खुलवा सकते हैं ?
भारत के सभी सरकारी तथा प्राइवेट Bank में आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट खुलवा सकते हैं, यहां कुछ मुख्य बैंक के नाम भी लिखे हैं आप इनमें भी अकाउंट ओपन करवा सकते हैं।
- State Bank of India (SBI)
- Punjab National Bank (PNB)
- Bank of Baroda (BOB)
- Canara Bank
- Union Bank of India
- Bank of India
- Central Bank of India
- Indian Bank
- Indian Overseas Bank
- UCO Bank
- IDBI Bank
- Axis Bank
- HDFC Bank
- ICICI Bank
आप Post ऑफिस में भी जाकर अकाउंट Open करवा सकते हैं,
Sukanya Samriddhi Yojana के लिए Best बैंक कौन सी हैं ?
सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट ओपन होने के बाद प्रतिवर्ष आपके अकाउंट में पैसे जमा करने बैंक पर जाना पड़ता है सच कह तो सुकन्या समृद्धि योजना के लिए सभी बैंक अच्छी हैं, लेकिन आप इस बैंक में अकाउंट ओपन करवा जो आपके सबसे नजदीक है ताकि आपको पैसे जमा करने में समस्या ना हो आप आसानी से जाकर पैसे जमा कर सके या आप पोस्ट ऑफिस में भी जाकर अपना अकाउंट ओपन करवा सकते हैं।
Sukanya Samriddhi Yojana Account Open करवाने के लिए क्या क्या दस्तावेज चाहिए ?
- सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट ओपन करवाने के लिए लड़की का जन्म तिथि प्रमाण पत्र अनिवार्य है
- माता-पिता का पहचान पत्र या आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी की आवश्यकता होगी
- बस इतने ही दस्तावेज के साथ आप अपना सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट ओपन करवा सकते हैं।
Sukanya Samriddhi Yojana की शुरुआत कब हुई थी ?
सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत 2015 में मोदी जी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत शुरू की थी।
Sukanya Samriddhi Yojana कितने साल के लिए होती हैं ?
सुकन्या समृद्धि योजना 21 साल के लिए होती है जब कोई व्यक्ति अपनी लड़की के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बैंक में अकाउंट खुलवाता है तो उसको लगातार 14 साल तक पैसे जमा करने होते हैं पैसे अपनी क्षमता के अनुसार व्यक्ति जमा कर सकता है उसके बाद सुकन्या समृद्धि योजना का पैसा सरकार 7 साल अपने पास रखती है तथा कंपाउंड का इस्तेमाल करके पैसा बढ़ती है और 21 साल होने के बाद अकाउंट मैच्योर हो जाता है तभी आपको सुकन्या समृद्धि योजना का पैसा मिलता है।
अगर Sukanya Samriddhi Yojana में हर साल 10 हजार जमा करेंगे तो कितने रूपए मिलेंगे ?
सबसे पहले आप जान लीजिए सुकन्या समृद्धि योजना में पैसे जमा करने की राशि निर्धारित नहीं है 250 रुपए से लेकर डेढ़ लाख रुपए प्रति वर्ष आप जमा कर सकते हैं।
यदि आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत ₹10000 प्रति वर्ष जमा करेंगे और लगातार 15 साल तक जमा करते हैं तो आपके पैसे 150000 जमा हो जाएंगे लेकिन सरकार आपको लगभग ₹4,42,521 रूपए देगी,
Sukanya Samridhi Yojana Apply Online
सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट ओपन करने की पूरी प्रिक्रया

सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट ओपन करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल पर जाना हैं और Search बार में आकर central bank of india sukanya samriddhi yojana लिखकर Search करना हैं,

सुकन्या समृद्धि योजना में लिखकर सर्च करने के बाद आपको स्क्रॉल करना हैं और Central bank Of India की वेबसाइट मिलेगी यहाँ SUKANYA SAMRIDDHI ACCOUNT SCHEME, 2019 FORM पर क्लिक करना हैं,

SUKANYA SAMRIDDHI ACCOUNT SCHEME, 2019 FORM पर क्लिक करने के बाद Form खुलेगा पहले आपको इसको Download कर लेना हैं, डाउनलोड करने के बाद इस फॉर्म को Print करें,
उसके बाद फॉर्म में को भरें तथा अपनी लड़की का जन्म तिथि प्रमाण पत्र, माता पिता का आधार कार्ड सलंगन करके पोस्ट ऑफिस में जमा करे उसके बाद आपका अकाउंट ओपन प्रिक्रिया पोस्ट ऑफिस में क्या जाएगा, और अकाउंट आपका खुल जाएगा,
Sukanya Samridhi Yojana Apply करने के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए ?
सुकन्या समृद्धि योजना में अप्लाई करने के लिए आपकी लड़की की उम्र 1 दिन से लेकर 10 साल तक होनी चाहिए।
एक परिवार में Sukanya Samriddhi Yojana के कितने Account Open करवा सकते हैं ?
यदि आपकी दो लड़कियां हैं तो आप दो अकाउंट ओपन करवा सकते हैं सरकार ने नियम बनाए हैं एक परिवार में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत दो अकाउंट खोले जा सकते हैं लेकिन आपकी दो बेटियां जुड़वा हैं ऐसी स्थिति में सरकार तीन अकाउंट खुलवाने तक की इजाजत देती है।
निष्कर्ष
सुकन्या समृद्धि योजना गरीब परिवारों के लिए एक वरदान है जो लोग लड़कियों को बोझ समझते हैं उनका बोझ मुक्त करने के लिए सरकार ने इस योजना को शुरू किया है लड़कियों के नाम पर पैसा जमा करके आप उनकी शादी कर सकते हैं तथा लड़कियों को पढ़ सकते हैं इस आर्टिकल में सुकन्या समृद्धि योजना से संबंधित सभी जानकारी देने की कोशिश की है आपको यह आर्टिकल पढ़ने के बाद मदद मिली है तो अवश्य कमेंट में बताएं कोई सवाल है तो हमसे कमेंट में लिखकर पूछ सकते हैं आर्टिकल पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।