Whatsapp Par Online Hote Huye Offline Kaise Dikhe : व्हाट्सप्प एप्लीकेशन का उपयोग सभी करते हैं कुछ बात करने के लिए तो कुछ सन्देश भेजने के लिए करते हैं व्हाट्सप्प से हम वीडियो कॉल पर बात कर सकते हैं audio call पर भी बात कर सकते हैं, और whatsapp से हम यह भी देख सकते है की कोई व्यक्ति ऑनलाइन है या नहीं, ऐसे में कभी कभी हमे अपने प्राइवेसी के कारण खुद को छुपाना होता है और हम यह नहीं दिखाना चाहते की हम ऑनलाइन है , तो अब सवाल यही आता है क्या व्हाट्सप्प पर ऑनलाइन होते हुए ऑफलाइन दिख सकते हैं,
इसका जवाब है हाँ दोस्त आप अपने व्हाट्सप्प में सेटिंग करके अपनी प्राइवेसी को छुपा सकते है आप ऑनलाइन होते हुए भी offline दिख सकते हैं इसके लिए आपको whatsapp में जाकर कुछ settings को करना पढ़ेगा, यदि आप सीखना चाहते है तो इस लेख को पूरा पढ़िए इस लेख में मैंने Whatsapp Par Online Hote Huye Offline Kaise Dikhe यह पूरी जानकारी विस्तार से लिखी हैं,
Whatsapp Par Online Hote Huye Offline Kaise Dikhe
Whatsapp पर ऑफलाइन दिखने से कई फायदे है जब आप ऑनलाइन होंगे तब आप ऑफलाइन सभी को दिखाई देंगे और आपको किसी व्यक्ति ने सन्देश भेजा है जैसे chat में या वीडियो भेजी है और फोटो भेजा है उसको आप देख लेंगे लेकिन भेजने वाले को लगेगा की आपने उसका massage नहीं देखा है, ऐसा करना आपके लिए जब अधिक फायदेमंद हो जाता है आप कोई काम फोकस के साथ करना चाहते है और आप चाहते है आपका कोई दोस्त आपको परेशान न करे और वह सन्देश भेजे और उसको लगे की आप online नहीं है ऐसे में वह आपको सन्देश नहीं भेजेगा। और आप फोकस के साथ अपना काम कर सकेंगे तो चलिए अब जानते है की Whatsapp पर Online होते हुए Offline कैसे दिखें,
Whatsapp पर ऑनलाइन होते हुए भी ऑफलाइन दिखने के लिए आपको पहले व्हाट्सप्प एप्लीकेशन में जाना होगा अगर आपके मोबाइल मैंने पहले से एप्लीकेशन डाउनलोड है तो इसे ओपन करें और अकाउंट बना लें यदि पहले से अकाउंट भी बना हुआ है तो आपको सिर्फ इतना करना है जो यहाँ पर स्टेप्स में बताया हैं,
- Whatsapp खोलें
- राइट साइड में Three Dot पर क्लिक करें
- अब Setting पर क्लिक करें
- उसके बाद Privacy पर क्लिक करके Last Seen And Online पर क्लिक करना हैं
- अब NObody और same As Last Seen पर क्लिक कर देना हैं
उसके बाद आपकी सेटिंग पूरी हो जाएगी, अगर आपके पास Iphone है तो भी आपको यही सेटिंग इसी तरह से करनी है आगे मैंने एक एक स्टेप्स का फोटो इस लेख में लगाया है ताकि आपको आसानी से समझ में आ सके आप एक एक फोटो को देखकर भी अपने व्हाट्सप्प की सेटिंग को कर सकते है सबसे मुख्य बात यह है की मैंने एक एक फोटो के बार मैंने विस्तार से समझाया भी हैं, चलिए इसे भी पढ़ते हैं,
Whatsapp Open करें
Jjसबसे पहले आपको अपने मोबाइल में डाटा को ON कर लेना है यह सेटिंग करने के लिए उसके बाद आपको whatsapp application को ओपन करना हैं, application में आने के बाद आपको Three Dot पर क्लिक करना हैं,
Setting पर क्लिक करें

Three Dot पर आप जब क्लिक करेंगे उसके बाद राइट साइड में बहुत से ऑप्शन खुल कर सामने आयंगे आपको यहाँ पर सबसे नीचे जाना है नीचे जाने के बाद आपको Setting पर क्लिक करना हैं, सेटिंग पर क्लिक करने के बाद अगले पेज पर आप आ जाएंगे।
Privacy पर क्लिक करें

सेटिंग पर क्लिक करेंगे फिर आप इस पेज पर आ जाएंगे यहाँ पर आने के बाद आपको बहुत से ऑप्शन देखने के लिए मिलेंगे लेकिन यहाँ पर आपको कही जाने की जरूरत तीसरे नंबर पर Privacy वाले ऑप्शन पर क्लिक करें, Privacy वाले ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद फिरसे नया पेज व्हाट्सप्प एप्लीकेशन में खुलेगा ,
Last Seen And Online पर क्लिक करें

नए पेज पर आने के बाद आपको फिरसे नए ऑप्शन देखने को मिलेंगे लेकिन आपको सबसे ऊपर Last Seen And Online का ऑप्शन देखने के लिए मिलेगा आपको इसके ऊपर क्लिक करना है यह ऑप्शन आप ऊपर फोटो में भी देख सकते हैं, Last Seen And Online यहाँ पर क्लिक करने के बाद आगे की सेटिंग करनी है,
NoBody पर क्लिक करें
Last Seen And Online पर आप जब क्लिक करेंगे फिर आपको यह पेज देखने के लिए मिलेगा जो आप ऊपर फोटो में देख रहे हैं यहाँ पर आने के बाद आपको आखरी सेटिंग करनी हैं, सबसे पहले आप देख सकते है कई सारे ऑप्शन दिए है जैसे – Everyone, My Contacts , My Contacts Except , और Nobody सभी का मतलब अलग अलग हैं जैसे अगर आप Everyone का सेलेक्ट कर लेते है जो पहले से सेलेक्ट होता हैं तो इससे सभी को आप ऑनलाइन है या नहीं दिख जाता हैं |
लेकिन आप My Contacts को सेलेक्ट कर लेते है तब सिर्फ उन लोगो को पता चलेगा जिसको आपने अपने मोबाइल में सेव किया है यही लोग देख सकेंगे की आप ऑनलाइन है या नहीं और My Contacts Except पर क्लिक करके आप अपने खुद से नंबर को सेलेक्ट कर सकते है जिसको आप अपनी जानकारी देना चाहते है जैसे आप ऑनलाइन है या नहीं तो उसका नंबर आप सेलेक्ट कर सकते हैं, लेकिन किसी भी व्यक्ति को आप दिखाना नहीं चाहते की आप ऑनलाइन है या नहीं तब आप Nobody का चयन कर दें, इसके बाद आगे भी आपको एक चयन करना हैं,
Same as Last Seen पर क्लिक करें

यदि आप Nobody को सेलेक्ट कर लेते है उसके बाद कोई आपके पास व्हाट्सप्प पर कुछ send करता हैं फोटो या वीडियो और आप उसे देख भी लेते है तब भी भेजने वाले को यह पता नहीं चलेगा की आपने वीडियो देख ली है उसे नीले निशान देखने के लिए नहीं मिलेंगे लेकिन आप व्हाट्सअप पर लास्ट टाइम कब ऑनलाइन आए थे आपने whatsapp को कितने समय चलाया यह दिख जाएगा अगर आप समय भी नहीं दिखाना चाहते है तब आप नीचे वाले ऑप्शन को फोटो में से देख कर Same as Last Seen को सेलेक्ट कर दें अब सभी सेटिंग हो चुकी हैं अब कुछ पता नहीं चलेगा की आप whatsapp पर आए थे या नहीं और आपने वीडियो देखि है या नहीं इस तरह से आप ऑनलाइन होते हुए भी ऑफलाइन दिख सकते हैं,
अंतिम शब्द
इस लेख में ऑनलाइन होते हुए भी आप ऑफलाइन दिख सकते हैं यह जानकारी दी है इस लेख को पढ़कर आप किसी भी मोबाइल में यह सेटिंग को कर पूरा पढ़ने के लिए आपका धन्यबाद अगर कुछ पूछना है तो आप कमेंट कर सकते है,