WhatsApp Status Me Photo Ke Sath Song Kaise Lagaye

जैसा की हम देखते हैं इंस्टाग्राम और फेसबुक पर जब हम स्टेटस या स्टोरी लगाते है तो उसमे फोटो में गाना लगाने का भी ऑप्शन होता है। मगर व्हाट्सएप ने अभी तक अपने सिस्टम में ऐसी कोई सुविधा नहीं मुहैया कराई है। WhatsApp Status Me Photo Ke Sath Song Kaise Lagaye.  चलिए  ऐप्प और बिना ऐप्प दोनों के जरिये लगाने सीखेंगे।

 

जिसकी वजह से व्हाट्सएप में हम जब स्टोरी लगाते है तो उसमे फोटो के साथ गाना नहीं लगा पाते हैं। इस आर्टिकल्स के माध्यम से आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिससे आप अपने व्हाट्सएप स्टेटस फोटो पर गाने भी लगा सकेंगे, आपको बस नीचे बताई गई प्रक्रिया का कर्मबद्ध तरीके से पालन करना है। इसलिए अंत तक जरूर बने रहे।

 

1. इंस्टाग्राम की मदद से WhatsApp Status Me Photo Ke Sath Song Kaise Lagaye?

 

  •          सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम               ऐप को खोल लेना है।
    • इंस्टाग्राम खोलने के बाद दाएं साइड में सबसे ऊपर आपको मैसेज के ऑप्शन के बगल में प्लस का एक चिन्ह दिखेगा, उस प्लस के चिन्ह पर आपको छूना है।
    • प्लस के चिन्ह पर क्लिक करते ही 4 ड्रॉपडाउन ऑप्शंस आ जाएंगे उनमें से आपको स्टोरी के ऑप्शन पर tap करना है।
    • बाईं साइड में नीचे की तरफ आपको अपनी गैलरी का ऑप्शन दिखेगा उस पर छू कर अपनी पसंद की कोई भी फोटो जो आप व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाना चाहते है, उसको सिलेक्ट कर लेना है।
    • इसके बाद सबसे ऊपर दूसरे नंबर के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है, फिर आपको दिखेगा म्यूजिक का ऑप्शन, उस म्यूजिक के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
    • अब आपके सामने गानों की लंबी सी सूची आ जायेगी अगर उस सूची में आपको अपनी पसंद का गाना न मिले, तो वहीं ऊपर “सर्च म्यूजिक” का ऑप्शन रहेगा। उस पर छू के अपनी पसंद का गाना सर्च कर लेना है, फिर रिजल्ट में आए गाने पर टैप कर दीजिए।
    • इतना करते ही आपकी पसंद का गाना आपकी फोटो पर लग गया है।
  • दाएं साइड में सबसे नीचे नेक्स्ट का ऑप्शन दिखेगा। आपको उस पर छू देना है, फिर “योर स्टोरी” पर टैप करके, डन पर क्लिक कर देना है।
  • अब 20-30 सेकंड आपको अपनी स्टोरी अपलोड होने का वेट करना है।
  • जब स्टोरी अपलोड हो जाए तो, स्टोरी को ओपन कर के दाएं साइड में सबसे नीचे आपको 3 डॉट्स दिखेगी, उस पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको कॉपी लिंक पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको अपना इंस्टाग्राम बंद कर देना है और अपने फोन में कोई भी एक वेब ब्राउजर खोल लेना है।
  • वेब ब्राउजर के सर्च बार में आपको सर्च करना है “इंस्टाग्राम वीडियो डाउनलोडर” और पहली लिंक पर क्लिक कर देना है। या तो https://igram.io/ इस लिंक पर क्लिक कर के आप सीधा उस पेज पर जा सकते हैं।
  • इंस्टाग्राम वीडियो डाउनलोडर के पेज पर आ जाने के बाद आपको पेस्ट का एक ऑप्शन दिखेगा। जो लिंक आपने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाने के बाद कॉपी किया था, उसको यहां पर पेस्ट कर देना है और डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपने जो स्टोरी अपने इंस्टाग्राम में लगाई थी वो आपके फोन में सेव हो चुकी है।
  • अब बस आपको अपना व्हाट्सएप ओपन कर लेना है और जो अभी आपने स्टोरी डाउनलोड की है उसको सेलेक्ट कर लेना है और अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर पोस्ट कर देना है।
  • अब आपने सफलतापूर्वक, इंस्टाग्राम के माध्यम से स्टोरी में गाना लगा कर व्हाट्सएप पर अपलोड करना सीख लिया है।

 

2. App से WhatsApp Status Me Photo Ke Sath Song Kaise Lagaye

 

    • सबसे पहले आपको अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर ओपन कर लेना है।
    • फिर सर्च बार के ऑप्शन में स्टोरी बीट (Story Beat) लिख कर सर्च कर देना है।
    • पहले ही नंबर पर आपको यह एप्लीकेशन मिल जाएगा। आपको यह एप्लीकेशन अपने फोन में इंस्टॉल कर लेना है।
    • जब आप इस एप्लीकेशन को ओपन करेंगे तो “क्रिएट योर स्टोरी नाउ” (Create your Story Now) का ऑप्शन दिखेगा उस पर आपको क्लिक कर देना है।
  • “क्रिएट योर स्टोरी नाउ पर क्लिक करते ही आपके फोन की गैलरी की फोटोज आपके सामने आ जाएंगी। आपको जो फोटो अपने व्हाट्सऐप पर लगाना है उस फोटो को सेलेक्ट कर लेना है।
  • इसके बाद यह आप आपसे आपकी फोटो एडिट करने के लिए अलग अलग तरह के इफेक्ट्स का ऑप्शन आपको देगा।
  • अगर कोई इफेक्ट लगाना हो तो इफेक्ट लगा कर दाएं साइड में सबसे ऊपर सही का ऑप्शन दिखेगा आपको उस पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही सबसे नीचे बाईं साइड में आपको म्यूजिक का ऑप्शन दिखेगा 
  • म्यूजिक पर क्लिक करते ही आपके सामने कई सारे ऑनलाइन गानों की सूची आ जायेगी अगर उनमें से आपको कोई गाना न पसंद आए तो, वहीं ऊपर तीसरे नंबर पर आपको एक ऑप्शन दिखेगा “योर लाइब्रेरी” उस पर क्लिक कर के जो भी गाने आपके फोन में होंगे उसमे से भी आप कोई भी गाना अपनी फोटो पर लगा सकते हैं, बस आपको जो भी गाना पसंद हो उसके सामने दिख रहे प्लस वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • फिर सेव सॉन्ग वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके फोटो पर सफलतापूर्वक आपकी पसंद का गाना लग चुका है।
  • इस फोटो को अपने स्टेटस पर लगाने के लिए आपको दाएं साइड में सबसे नीचे दिख रहे शेयर वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है, फिर फ्री वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है फिर शेयर वीडियो नाउ पर क्लिक करना है।
  • फिर आपके सामने व्हाट्सएप का ऑप्शन आ जाएगा, आपको व्हाट्सएप के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है, फिर आपका व्हाट्सएप ओपन हो जाएगा।
  • अब आपको माय स्टेटस वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है और फोटो को अपलोड कर देना है।
  • इस तरीके से आपने बिना इंस्टाग्राम की मदद से अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर अपनी पसंद की फोटो अपने पसंद के गाने के साथ लगाना सीख लिया है।  

निष्कर्ष

तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपने यह जाना कि आप अपने WhatsApp Status Me Photo Ke Sath Song Kaise Lagaye। यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें जिससे उन्हें भी इसके बारे में जानकारी हो सके।

 

"Hey, Guys I'm K. M, A Full Time Blogger, YouTuber, Founder of technorashi.in And Engineer.

Leave a Comment