Wi – Fi Ka Password Kaise Pata Kare – दोस्तों, क्या आप वाई-फाई का पासवर्ड पता करना चाहते हैं? आपके घर पर वाई-फाई लगा हुआ है और आपका मोबाइल वाई-फाई से कनेक्ट भी है। आप दूसरे मोबाइल को वाई-फाई से कनेक्ट करना चाहते हैं, जिसके लिए आपको पासवर्ड चाहिए, लेकिन पासवर्ड आपको याद नहीं है। आप भूल चुके हैं या आपके भाई आपको बता नहीं रहे हैं, तो चलिए मैं आपको कुछ तरीके बताऊंगा, जिन्हें फॉलो करके आप वाई-फाई का पासवर्ड पता कर सकते हैं।
Wi – Fi Ka Password Kaise Pata Kare ?
आपको वाई-फाई का पासवर्ड पता करना है, तो सबसे पहले अपने मोबाइल में सेटिंग एप्लिकेशन ओपन करें। उसके बाद वाई-फाई ऑप्शन पर क्लिक करें। अब जो वाई-फाई सिलेक्ट है या जो कनेक्ट है, उस पर क्लिक करें। इसके बाद एक गोल आकार का आइकन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। अब आपको QR कोड का ऑप्शन मिलेगा या “Share” लिखा हुआ मिलेगा। दोनों में से किसी एक ऑप्शन पर क्लिक करें। मोबाइल की होम स्क्रीन का पासवर्ड डालें, उसके बाद आपको पासवर्ड पता चल जाएगा।
- ये भी पढ़े 👉 – Gmail Ka Password Pata Kaise Kare?
Mobile Ki Wi-Fi Ka Password Kaise Pata Kare
मोबाइल के वाई-फाई का पासवर्ड पता करने के लिए आप यहां लिखे सभी स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें तथा फॉलो करें। इससे आप आसानी से वाई-फाई का पासवर्ड पता कर सकेंगे।

स्टेप 1 – Setting Application Open करें
वाई-फाई का पासवर्ड पता करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के सेटिंग एप्लिकेशन को ओपन करना है। नोटिफिकेशन बार के माध्यम से भी आप सेटिंग एप्लिकेशन में जा सकते हैं या होम स्क्रीन से एप्लिकेशन पर क्लिक करके ओपन कर सकते हैं।

स्टेप 2 – Wi – Fi पर क्लिक करें
एप्लिकेशन ओपन करने के बाद आपको वाई-फाई ऑप्शन को स्क्रॉल करके देखना है तथा वाई-फाई पर क्लिक करना है। यदि वाई-फाई ऑप्शन न मिले, तो आप सर्च करके उस पर क्लिक कर सकते हैं।

स्टेप 3 – जिस Network से आपका Wifi Connect है उस पर क्लिक करें
वाई-फाई पर क्लिक करने के बाद आपका मोबाइल जिस नेटवर्क से कनेक्ट होगा, उसका वाई-फाई नाम दिखेगा। आप यहां उस नाम पर क्लिक करें।

स्टेप 4 – Share Option पर क्लिक करें
वाई-फाई के नाम पर क्लिक करने के बाद आपको “शेयर” का ऑप्शन मिलेगा। “शेयर” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 5 – QR Code का Screenshot लें
शेयर के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको अपने मोबाइल का होम स्क्रीन लॉक दर्ज करना है। उसके बाद आपको इस तरह का QR कोड दिखाई देगा। इस QR कोड का स्क्रीनशॉट ले लें।

स्टेप 6 – Google पर QR Code Reader Search करें
उसके बाद पासवर्ड पता करने के लिए आपको अपने मोबाइल के Google या Chrome एप्लिकेशन पर जाना है। सर्च में “QR Code Reader” लिखकर सर्च करना है और जो वेबसाइट सर्च रिजल्ट में दिखाई दे, उस पर क्लिक करके ओपन कर लेना है।

स्टेप 7 – QR Upload करें
वेबसाइट ओपन हो जाने के बाद “Upload” पर क्लिक करके आपको QR कोड का जो स्क्रीनशॉट लिया था, उसे अपलोड कर देना है। यह वेबसाइट कुछ ही सेकंड में QR कोड स्कैन करके पासवर्ड आपको बता देगी। इस तरह से आप वाई-फाई का पासवर्ड पता कर सकते हैं।
Airtel Wi – Fi Ka Password Kaise Pata Kare Mobile Se
Airtel कंपनी का आपके घर पर वाई-फाई लगा हुआ है या आप एयरटेल कंपनी के वाई-फाई का पासवर्ड पता करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एयरटेल कंपनी का एप्लिकेशन डाउनलोड करना होगा तथा वाई-फाई से जुड़े मोबाइल नंबर से अकाउंट क्रिएट करना होगा।
एप्लिकेशन में अकाउंट क्रिएट करने के बाद “Manage” ऑप्शन पर क्लिक करें। उसके बाद “My Service” में “Wi-Fi” पर क्लिक करें। इसके बाद आपको “Set Wifi Password” पर क्लिक करना है।
यहां आकर आप Airtel Wifi का पासवर्ड पता कर सकते हैं या उसे Change भी कर सकते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं Airtel WiFi Ka Password Kaise Change Kare तो आगे पढ़िए।
Airtel WiFi Ka Password Kaise Change Kare
एयरटेल कंपनी का वाई-फाई आपके घर पर लगा हुआ है और आप उसका पासवर्ड बदलना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एयरटेल एप्लिकेशन डाउनलोड करना होगा। जिस नंबर से एयरटेल कंपनी में रजिस्ट्रेशन हुआ है, उसी नंबर से एयरटेल एप्लिकेशन में रजिस्टर करना होगा। उसके बाद आप पासवर्ड बदल पाएंगे। आगे के स्टेप्स एक – एक करके विस्तार से पढ़िए।
सबसे पहले आपको Google Play Store एप्लिकेशन पर आ जाना है। प्ले स्टोर एप्लिकेशन में आने के बाद आपको “Airtel” लिखकर सर्च करना है और इस एप्लिकेशन को “Install” पर क्लिक करके डाउनलोड कर लेना है।

एयरटेल एप्लिकेशन इंस्टॉल हो जाने के बाद आपको “Open” पर क्लिक करना है। एप्लिकेशन ओपन हो जाने के बाद आपको वही मोबाइल नंबर दर्ज करना है जिससे आपका वाई-फाई कनेक्शन हुआ है। मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद OTP से वेरिफिकेशन पूरा करना है। इसके बाद आपके सामने एप्लिकेशन का होम पेज दिखाई देगा। यहां पर आने के बाद आपको “Manage” ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Manage ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको “My Service” का ऑप्शन मिलेगा। यहां पर “Wi-Fi” लिखा होगा, आपको इसी ऑप्शन पर क्लिक करना है।

अब आपके सामने दूसरा पेज खुलेगा, जहां पर वाई-फाई के बारे में डिटेल्स मिलेगी । यहां आपको स्क्रॉल करके नीचे आना है। नीचे आने के बाद आपको “Set Wi-Fi Name Password” का एक ऑप्शन मिलेगा, आपको इस पर क्लिक करना है।

अब अगले पेज पर आकर आपको यहां अपना नया पासवर्ड दर्ज करना है। पासवर्ड दर्ज करने के बाद “Save Changes” पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके वाई-फाई का पासवर्ड बदल जाएगा। अब चलिए आगे जानते हैं कि वाई-फाई के लिए Strong पासवर्ड कैसे बनाएं?
वाई-फाई के लिए स्ट्रांग पासवर्ड कैसे बनाएं
वाई-फाई का पासवर्ड बनाते समय नंबर, शब्दों और सिंबल्स का इस्तेमाल करें। इंग्लिश शब्दों का उपयोग करें और उन्हें कैपिटल तथा स्मॉल लेटर में रखें। साथ ही कुछ सिंबल्स भी शामिल करें। ऐसा करने से आपका पासवर्ड मजबूत बनेगा और कोई भी व्यक्ति आपके वाई-फाई का पासवर्ड आसानी से पता नहीं कर पाएगा।
निष्कर्ष
आज के इस आर्टिकल में वाई-फाई का पासवर्ड कैसे पता कर सकते हैं यह जानकारी दी है पासवर्ड पता करने के लिए आपके पास वाई-फाई का एक्सेस होना चाहिए तभी यहां पासवर्ड पता कर सकेंगे दूसरे व्यक्ति की बिना अनुमति के आप किसी का भी पासवर्ड हैक या पता नहीं कर सकते हैं।