Android Root क्या है और स्मार्टफोन को Root कैसे करें

नमस्कार दोस्तों हमारे वेबसाइट पर आपका बहुत-बहुत स्वागत है। आज के इस आर्टिकल में हम लोग एंड्राइड रूट के विषय में चर्चा करेंगे। “Android Root क्या है Hindi और स्मार्टफोन को Root कैसे करें”? किसी भी एंड्रॉयड फोन को Root कैसे करें? एंड्रॉयड फोन को रूट करने के क्या-क्या फायदे हैं? एंड्रॉयड फोन को रूट करने के क्या क्या नुकसान है? और साथ ही साथ यह भी जानेंगे कि हमें रूट करना चाहिए या नहीं ?

Android Root क्या है Hindi?

दोस्तों किसी भी Hardware को अच्छे तरीके से Run करने के लिए Software की जरूरत पड़ती है। उसी तरह से हमारा Phone भी एक Hardware है। यहां पर हम लोग Android Phone के विषय में चर्चा कर रहे हैं। जितने भी Phone company हैं, वे सभी अपने phone को अच्छे से run करने के लिए software बनाती है।

लेकिन कोई भी कंपनी अपने phone के hardware/software का Full access user को नहीं देती है। लेकिन उसी access को प्राप्त करने के लिए हमें अपने फोन को Root करना पड़ता है। या यूं कहें अपने फोन में super Software run करना पड़ता है। और किसी प्रोसेस को हम लोग किसी भी एंड्रॉयड को Root करना कहते हैं।

Warning

अपने Phone को तभी Root करें, जब ऐसा करना अत्यंत आवश्यक हो। यह article सिर्फ आपको जानकारी देने की के लिए लिखी गई है। अगर आपके phone के साथ कुछ भी गलत होता है। तो इसका जिम्मेदार हमारा website नहीं होगा। अपने फोन को Root करने से पहले Phone का backup अवश्य ले लें। Root करने से आपका फोन खराब हो सकता है।

Android Phone ko root kaise kare

स्मार्टफोन को Root कैसे करें

दोस्तों आप अपने फोन को 2 तरीके से Root कर सकते हैं:

1. Computer की मदद से

जी हां दोस्तों अगर आपको सॉफ्टवेयर की अच्छी जानकारी है तो आप कंप्यूटर के मदद से अपने फोन को रूट कर सकते हैं। यहां पर आपको अपने फोन को रूट करने के लिए प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की जानकारी होनी चाहिए। आप Coding के जरिए अपने फोन को रूठ कर सकते हैं।

दोस्तों आप चाहे तो साधारण सा एप्लीकेशन इंस्टॉल कर के अपने फोन को रूट कर सकते हैं। लेकिन दोस्तों मैं आपको इसका सलाह नहीं दूंगा। क्योंकि कंप्यूटर के जरिए रूट करने पर आपके फोन में वायरस आने का संभावना बढ़ जाता है। आपके फोन में कई जगहों पर एडवर्टाइज देखने शुरू हो सकते हैं। मेरी माने तो आप कंप्यूटर के जरिए रूट ना ही करें तो बेहतर होगा। तो चलिए दोस्तों अब दूसरे तरीके देख लेते हैं।

What is root in hindi Definition

2. Android app install की मदद से Root करना

दोस्तों वैसे तो कई एप्लीकेशंस हैं जिनके मदद से आप फ़ोन को Root कर सकते हैं। लेकिन मैं आपको सलाह दूंगा कि आप towel root या kingroot एप्लीकेशन की मदद से अपने फोन को Root करें।

Kingroot एक ऐसा एप्लीकेशन है जिसकी मदद से आप अपने एंड्रॉयड फोन को एक क्लिक में Root कर सकते हैं।

क.) ऐसा करने के लिए सबसे पहले आपको किंग रूट एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा।
ख.) एप्लीकेशन इंस्टॉल होने के बाद try it option पर click करें।
ग.) ऐसा करने के बाद आपका फोन रूट हो जाएगा।

किसी भी Root चेक कर एप्लीकेशन की मदद से आप अपने फोन को चेक कर सकते हैं कि आपका फोन रूट हुआ है या नहीं।
ऐसा करने के लिए आपको प्ले स्टोर में ऐसे कई एप्लीकेशंस मिल जाएंगे।

Root करने के फायदे व नुकसान

दोस्तों आज भी ऐसी बहुत सारी चीजें हैं। जो आप फोन को Root करने के बाद ही कर पाएंगे। तो चलिए दोस्तों देखते हैं। आज के दिन में रूट करने के क्या-क्या फायदे हैं?

Root करने के फायदे

दोस्तों फ़ोन Root करने के कई फायदे हैं। इन फाइदों को जानने के बाद आपके मन में भी लालच आ जाएगा और आप भी अपने फोन को Root करने के लिए तैयार हो जाएंगे। तो चलिए दोस्तों एक एक करके सभी फायदों के विषय में जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।

What is mobile root

  1. फोन को रूट करने के बाद आप उसके बैटरी लाइफ को बढ़ा सकते हैं।
  2. आपको अपने फोन का फुल एक्सेस मिल जाता है। इसका मतलब यह है कि आप अपने फोन को पूरी तरह से कस्टमाइज कर सकते हैं।
  3. फोन को Root करने के बाद आप अपने फोन को एक अल्टीमेट डिवाइस बना सकते हैं। उसमें आप कई ऐसे Software चला सकते हैं। जो एक साधारण एंड्रॉयड डिवाइस में कभी भी नहीं चल सकता है।
  4. फोन को Root करने के बाद आप अपने फोन के सॉफ्टवेयर के साथ कुछ भी कर सकते हैं। उदाहरण: आप चाहे तो बेकार के प्रीइंस्टॉल्ड एप्लीकेशंस को uninstall कर सकते हैं।
  5. कई सारे मजेदार custom ROMs का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  6. अपने फोन का वेलकम इंट्रो बदल सकते हैं।
  7. फोन के स्पीकर का वॉल्यूम बढ़ा सकते हैं।
  8. अपने फोन के होम स्क्रीन को बदल सकते हैं। (कस्टम रोम की मदद से)
  9. अपने फोन की इंटरनल मेमोरी को बढ़ा सकते हैं।
  10. रूटेड फोन को अपडेट का इंतजार नहीं करना पड़ता है। अपने मनचाहा कस्टम रोम इंस्टॉल कर सकते हैं।

Root करने के नुकसान

दोस्तों मेरी माने तो किसी भी फोन को Root करने की आवश्यकता ही नहीं है। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि जितने भी फोन कंपनियां हैं वह आपके फोन को बहुत ही सुंदर तरीके से उसका सॉफ्टवेयर डिजाइन करती हैं।

साधारणतः आपको जिन जिन चीजों की जरूरत होती है। वह सभी आपको हर फोन में मिल जाती हैं। आज के दिन में कंपटीशन बहुत ज्यादा बढ़ गया है। हर दिन एक नया फोन लांच हो रहा है वह भी एक नए अवतार में।दुनिया की हर कंपनी की कोशिश है कि हम अपने ग्राहकों को एक बेहतर प्रोडक्ट दे। जोकि पूरी तरह सुरक्षित हो और चलाने में भी बहुत ही आसान हो।

साथ ही साथ फोन के सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनियां इन बातों पर भी गौर करती हैं कि अपने यूजर के रिक्वायरमेंट की फुलफिल जरूर की जाए। दोस्तों रूट की जरूरत आज से 5 साल पहले हुआ करती थी। जब हमारे फोन में ज्यादा फैसिलिटी नहीं दी जाती थी।और हम अपने फोन कंपनी द्वारा दिए गए फैसिलिटी से असंतुष्ट होकर रूट करते थे। और अपने मन मुताबिक अपने फोन को कस्टमाइज किया करते थे।

Non rooted device meaning in Hindi

लेकिन दोस्तों आज के दिन में आपका फोन का सॉफ्टवेयर बहुत ही इंटेलिजेंट हो गया है। और आप अपने फोन में इंस्टॉल किए गए सॉफ्टवेयर से साधारणतः सब कुछ कर सकते हैं। तो चलिए दोस्तों रूट करने के नुकसानो के बारे में जानकारी लेते हैं।

  1. Preinstalled application को install करते वक्त कई बार आपके फोन का software बर्बाद हो सकता है। हो सकता है आपके फोन का सॉफ्टवेयर क्रैश हो जाए। ऐसी परिस्थिति में आपको अपने फोन को सर्विस सेंटर या टेक्नीशियन के पास ले जाना होगा और दोबारा अपने फोन में सॉफ्टवेयर डलवाना होगा।
  2. आप चाहे अपने फोन को कितनी भी सावधानी से Root कर लें। अगर आपका फोन एक बार root हो जाता है। तो आपका फोन बहुत जल्द ही खराब हो जाएगा।
  3. रूट करने से हार्डवेयर को कोई नुकसान नहीं होता है, लेकिन आपके फोन का सॉफ्टवेयर जरूर बर्बाद हो सकता है।
  4. रूट करने के बाद install किए गए custom ROMs पूरी तरीके से सुरक्षित नहीं होता है।
  5. कई ऐसे Bank Application है, जो Root के होने के बाद आपके फोन में Run नहीं होगा।
  6. कई ऐसी कंपनियां हैं, जो rooted phone की warranty नहीं देती है।
  7. Root करने से आपका फोन खराब हो सकता है।

निष्कर्ष

दोस्तों आज के आर्टिकल में हम लोगों ने सीखा “Android Root क्या है Hindi और स्मार्टफोन को Root कैसे करें”? रूट करने के क्या-क्या फायदे व नुकसान है? तो दोस्तों अंत में मैं आप सभी से यही कहना चाहूंगा कि यह आप अपने फोन में Root तभी करें जब आपको ऐसा करना बहुत ही ज्यादा जरूरी हो। तो दोस्तों आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा आप हमें नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं अगर अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

 

"Hey, Guys I'm K. M, A Full Time Blogger, YouTuber, Founder of technorashi.in And Engineer.

Leave a Comment