Birth Certificate – जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाये Online Apply 2020

Birth Certificate – जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाये Online Apply 2020 जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। शायद आपको नहीं पता होगा जन्म प्रमाण पत्र का जरूरत बहुत जगह पड़ता है। यदि आप अभी तक जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाए हैं तो अगर आप बनवाने जाते हैं तो सरकारी दफ्तरों तथा दलालों का चक्कर लगाना पड़ता है और आप को घंटो घंटो समय बर्बाद होता है फिर भी आप जो है कि Birth Certificate या जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना पाते हैं।

Birth Certificate या जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आप घर बैठे अपने मोबाइल से बना सकते हैं।  इसके लिए सिर्फ आपको इस पोस्ट को ध्यान पूर्वक पढ़ना है और step By step चीजों को समझना है। इन Steps को आप भी फॉलो करके अपना Birth Certificate या जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवा सकते हैं। Birth Certificate – जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाये Online Apply 2020

Birth Certificate या जन्म प्रमाण पत्र क्या है?

Birth Certificate या जन्म प्रमाण पत्र किसी व्यक्ति का जन्म दिनांक जन्म स्थान तथा आयु का प्रमाण होता है। इसके द्वारा आप बहुत सारी सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। इसके द्वारा आप बहुत सारी सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं, जैसे पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना के अंतर्गत आपको जन्म प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है। इस प्रकार बहुत सारी ऐसे सरकारी योजनाएं होती हैं जिनमें आपको जन्म प्रमाण पत्र देना जरूरी होता है। पहले Birth Certificate या जन्म प्रमाण पत्र ऑफलाइन बनता था जिसके लिए आपको सरकारी दफ्तर तथा दलालों का चक्कर लगाना पड़ता था। आपका समय और पैसा दोनों बर्बाद होता था लेकिन अब सरकार ने ऑनलाइन सुविधा ला दी है इस प्रकार से आप ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

Birth Certificate या जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिये जरूरी Documents

यदि आप ऑनलाइन Birth Certificate या जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ Documents लगेंगे जो नीचे इस प्रकार से है

माता-पिता का पहचान प्रमाणपत्र
जन्म स्थान प्रमाण पत्र
बच्चे के जन्म तारीख और नाम
माता-पिता का विवाह प्रमाण पत्र

Birth Certificate या जन्म प्रमाणपत्र Online कैसे बनाये

दोस्तों मैं आज इस पोस्ट में महाराष्ट्र राज्य के Birth Certificate या जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाने का तरीका Step By Step बताने वाला हूं। अगर आप किसी और राज्य के रहने वाले हैं तो उस राज्य के भी आप इसी तरीके से ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बना सकते हैं।

ये जानकारी भी पढ़े👇

पैन कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाये

आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक कैसे करे

KYC क्या है, KYC का पूरा नाम क्या है

Maharashtra birth certificate apply online 2020

Step 1):- सबसे पहले आपको इस वेबसाइट Aaplesarkar Mahaonline.gov.in को ओपन कर लेना है।

Step 2):- इस वेबसाइट को ओपन करने के बाद सबसे पहले आपको खुद को रजिस्ट्रेशन करना होगा रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको New Registration पर क्लिक कर देना है। यदि आप पुराने यूज़र है तो आप सीधे लॉगिन कर सकते हैं।

Step 3):- अब आपके सामने option 1 तथा option 2 के 2 बॉक्स ओपन होंगे तो आपको option 1 को सेलेक्ट कर लेना है और क्लिक कर देना है।

Step 4):- अब आपको अपना मोबाइल नंबर तथा username वेरिफिकेशन करना है। username verify करने के लिए सबसे पहले यूजरनेम एंटर करें तथा मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन करने के लिए मोबाइल नंबर डालें। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा उस ओटीपी को डालकर अपने मोबाइल नंबर को वेरीफाई करें।

Step 5):- ओटीपी दर्ज करने के बाद आपके सामने कुछ ऑप्शन आएंगे इन्हें आपको भर लेना है।

Step 6):- यहां आपको एक पासवर्ड क्रिएट करना है उसके बाद आपको दोबारा वही पासवर्ड डालकर कंफर्म कर देना है।

Full name english यहां आपको अपना पूरा नाम इंग्लिश में लिखना है

Full name marathi यहां आपको अपना पूरा नाम मराठी में लिखना है।

Date of birth यहां आपको अपना जन्मतिथि डाल देना है यह आटोमेटिक ली आयु गणना कर लेना कि आप कितने साल और महीने के हैं तथा कितने दिन का है।
ये सब भरने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

Step 7):- यहां आपको अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉगइन करना है।

Step 8):- अब आपको Rural Development And Panchayat Raj Department के ऑप्शन को क्लिक कर देना है।

Step 9):- अब आपके सामने बहुत सारे ऑप्शन से आएंगे आपको Birth Certificate वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करके प्रोसेस बटन पर क्लिक कर देना है।

Step 10):- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा फिर आपको दोबारा से Birth Certificate वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

Step 11):- अब आपके सामने Birth Certificate Apply Online का एक नया पेज ओपन होगा। यहां पर आपको अपनी पूरी डिटेल भरनी है। इस फार्म में आपको अपना जिला, तहसील, ग्राम पंचायत, आधार नंबर तथा अपना नाम दर्ज करे। यह सारी डिटेल डालने के बाद अप्लाई वाले बटन पर क्लिक कर देना है।

Step 12):- जैसी आप अप्लाई वाले बटन पर क्लिक करेंगे तो आपके मोबाइल पर Your Application Is Saved Successfully एक मैसेज आएगा। जिसमें आपका अप्लीकेशन आईडी भी होगा इस एप्लीकेशन आईडी को आप अपने मोबाइल में सुरक्षित रखें।

Step 13):- इसके बाद आपको बर्थ सर्टिफिकेट के लिए ₹23 देने होंगे जिसके लिए आपको कंफर्म करना होगा। उसके बाद आपको ऑनलाइन पेमेंट करना होगा डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग से इसके बाद आपका Successfully फार्म भर जाएगा।

Step 14):- इसके बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर आना है और वहां पर एक ऑप्शन देखने को मिलेगा Application Status उस पर क्लिक करना है। अपना अप्लीकेशन आईडी नंबर डालकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं जब आप को अप्रूवल मिल जाएगा तब आप जन्म प्रमाण पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

दोस्तों इस प्रकार से आप बर्थ सर्टिफिकेट या जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते है। दोस्तो ये जानकारी कैसी लगी आप मुझे कमेंट करके जरूर बताएं धन्यवाद।

"Hey, Guys I'm K. M, A Full Time Blogger, YouTuber, Founder of technorashi.in And Engineer.

Leave a Comment