अपने शहर में पेट्रोल डीज़ल सीएनजी का रेट कैसे जाने?

आज कल इंसान बिना गाड़ी या साधन के कही भी जाना पसंद नही करता है। पुराने समय में इंसान बैलगाड़ी, साइकिल का प्रयोग ज्यादा करते थे, जिससे उनका वास्थ्य तो अच्छा रहता ही था, लेकिन साथ ही में वातावरण भी सुरक्षित रहता था। परंतु मनुष्य अब जरा भी मेहनत नहीं करना चाहता है, इसी वजह से दिन प्रति दिन गाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ती का रही है। Petrol Price City Wise in India. अपने शहर में पेट्रोल डीज़ल सीएनजी का रेट कैसे जाने? तो चलिए जान लेते है।

 

इन लगातार बढ़ती हुई गाड़ियों की संख्या से पेट्रोल और डीजल जैसे खनिजों की खपत भी बढ़ती जा रही हैं लेकिन ऐसा तो है नही की हमारे पास इन खनिजों का अथाह भंडार हो। जैसे जैसे खपत बढ़ रही है, वैसे ही इनके भंडार भी लगातार कम होते जा रहे है, इस वजह से इन खनिजों को निकलने में मेहनत और लागत भी रोजाना बढ़ती जा रही है।

 

यही वजह है कि इनकी कीमतों में लागतार वृद्धि होती जा रही है। जैसा कि हमें पता है पेट्रोल हो या डीज़ल, सी.एन.जी हो या एल.पी.जी सभी चीजों के दाम रोज़ाना के हिसाब के बढ़ा और घटा करते हैं। ऐसे हालात में आम आदमी के लिए ये पता लगा पाना की किस दिन किस चीज का क्या दाम चल रहा है,यह एक कठिन कार्य हो जाता है।

 

क्योंकि अगर आपको पता चल जाए की कल पेट्रोल का दाम 5 रुपए बढ़ने वाला है तो जाहिर सी बात है आप एक रात पहले ही अपनी टंकी फुल करवा लेने को ज्यादा वरीयता देंगे। 

 

अपने शहर में पेट्रोल डीज़ल सीएनजी का रेट कैसे जाने?

 

इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने शहर का पेट्रोल, डीज़ल, एल.पी.जी या सी.एन.जी का तत्काल का, बीते हुए कल का और आने वाले कल का भी रेट जान सकें। Petrol Price City wise in india? बस आपको नीचे बताए गए रास्तों का क्रमबद्ध तरीके से पालन करना है।

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में प्ले स्टोर या ऐप स्टोर खोल लेना है।
  • फिर उसमे सर्च करना है Vehicle Info या तो आप इस लिंक के माध्यम से भी इस एप्लिकेशन को सीधा डाउनलोड कर सकते है।  
  • डाउनलोड कर के फोन में इंस्टॉल कर के जब आप इसे ओपन करनेगे तो यह आपसे आपका मोबाइल नंबर मांगेगे।
  • आपको मोबाइल नंबर भर कर कंटीन्यू कर देना है, आपके नंबर पर ओ.टी.पी जाएगाउस ओ.टी.पी को भर कर फिर से कंटिन्यू कर देना है।
  • फिर आपके सामने जो स्क्रीन आयेगी उसमे नीचे की तरफ एक ऑप्शन दिखेगा जिसमे आपको दिल्ली पहले से सेट मिलेगा और वह बता रहा होगा की दिल्ली में पेट्रोल, डीज़ल, एल.पी.जी, सी.एन.जी का दाम क्या चल रहा है।
  • मान लेते हैं आप दिल्ली में नही बल्कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में रहते हैं और आपको यहां का आज़ का पेट्रोल का दाम जानना है। तो आपको बस दिल्ली जहां लिखा है उसपर छू देना है फिर भारत के सभी राज्यों और हर राज्य के हर शहर की सूची आपके सामने आ जायगी।
  • आपको उस सूची में से उत्तर प्रदेश राज्य के अंदर प्रयागराज शहर लिखा हुआ ढूंढना है और फिर प्रयागराज पर छू देना है।
  • उसपर छूते ही आपके स्क्रीन पर आपके प्रयागराज शहर में आज एल.पी.जी, सी.एन.जी, डीज़ल और पेट्रोल का क्या रेट चल रहा है बता देगा।

 

कल का Petrol Disel CNG Rate City Wise पता करें?

 

अभी तक ऐसी व्यस्था लागू है की अगर आपका अपने शहर का  आज का पेट्रोल और डीज़ल का रेट पता करना है तो उसके लिए तो तमाम एप्लीकेशंस है। जिससे आप मिनटों में पता लगा सकते है। लेकिन यदि आपको कल के रेट की जानकारी लेनी है की कल मेरे शहर में पेट्रोल और डीजल के क्या रेट होने वाले है तो उसको आप आज रात 8 बजे से बाद देख सकते हैं। 

मतलब आपको जब भी यह पता करना हो की अगले दिन का पेट्रोल और डीजल का क्या रेट होने वाला है तो आप एक शाम पहले 8 बजे के बाद यह देख सकते हैं। ऐसा करने से आपको जो दूसरे दिन के रेट पता चल जायेंगे। वो लागू भी दूसरे दिन 6 बजे के बाद से ही होंगे। 

 

इसका मतलब यह है की अगर आपने रात 8 बजे देख लिया कि कल मेरे शहर में पेट्रोल का दाम 6 रुपए बढ़ने वाला है, तो आपके पास रात 8 बजे से लेकर दूसरे दिन सुबह 6 बजे तक का समय है, पुराने रेट में ही पेट्रोल या डीज़ल भरवा लेने का।

 

  • यह जानने के लिए आपको अपने फोन पर कोई भी ब्राउजर ओपन कर लेना है।
  • फिर सर्च बार में या तो यह www.petroldieselprice.com लिख कर सर्च कर लेना है या फिर नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आपको सीधा वेबसाइट पर आ जाना है।

यहां पर क्लिक करे।

  • वेबसाइट पर सबसे ऊपर आप देखेंगे यह आपसे आपके शहर का नाम पूछ रहा होगा। वहां अपने शहर का नाम डाल कर सर्च कर देना है।
  • अगर आपने सर्च शाम 8 बजे के बाद किया है तो, अब आपके स्क्रीन पर आज का पेट्रोल और डीजल का रेट, बीते हुए पेट्रोल और डीज़ल का रेट, आने वाले कल का पेट्रोल और डीज़ल का रेट (जो की कल सुबह 6 बजे से लागू होगा), तीनों चीज बता देगा।

 

इसके अलावा आपको आगर किसी विशिष्ट पेट्रोल पंप का रेट जानना है, तो हर पेट्रोल पम्प की अपनी अपनी एक वेबसाइट या मोबाइल एप्लीकेशन होता है। इंडियन ऑयल वालों ने एस.एम.एस के जरिए भी पेट्रोल, डीज़ल, सीएनजी के रेट बताने की सुविधा मुहैया करा रखी है। Petrol Price City Wise in india.

 

  • अगर आपको इंडिया ऑयल का अपने नजदीकी पेट्रोल पंप का रेट एस.एम.एस के जरिए पता करना है तो आपको 92249-92249 इस नंबर पर RSP-SPACE-DEALER CODE डाल कर मैसेज कर देना है। अब प्रश्न उठता है की डीलर कोड आपको कहां से पता चलेगा तो हर पेट्रोल पंप पर कंपनी वाले अपना डीलर लिखे रहते है। 

 

  • अगर आपको किसी भी पेट्रोल पंप पर यह कोड न मिले तो आपको वहां के किसी भी कर्मचारी से पूछ लेना है और अपने फोन में सेव कर लेना है। मैसेज करने के एक मिनट के अंदर आपके पास उस पेट्रोल पंप के रेट का मैसेज आ जाएगा।
  • अगर आपको भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पम्प का पेट्रोल, डीज़ल, सीएनजी या एलपीजी का रेट पता करना है तो आप उनकी इस https://www.bharatpetroleum.in/  वेबसाइट पर जा कर अपना प्रदेश जिला/शहर सेट कर के जान सकते हैं।
  • अगर आपको हिंदुस्तान पेट्रोलियम पेट्रोल पम्प का पेट्रोल, डीज़ल, सीएनजी या एलपीजी का रेट पता करना है तो आप उनकी इस   https://www.hindustanpetroleum.com/  वेबसाइट पर जा कर अपना प्रदेश जिला/शहर सेट कर के जान सकते हैं।

 

 

पेट्रोल, डीजल और सीएनजी से जुड़े हुए अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQ

प्रश्न: देश की कौन कौन सी कम्पनी के पेट्रोल पंप सरकारी होते है?

उत्तर: देश में आप इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के जितने पेट्रोल पंप देखते है, वह सभी सरकारी है। इसके अलावा रिलायंस पेट्रोलियम, जियो बीपी पेट्रोलियम, एस्सार पेट्रोल पंप, शेल पेट्रोल पंप आदि सभी निजी क्षेत्र के पेट्रोल पंप है।

 

प्रश्न: पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम हर दिन कब बदलते है?

उत्तर: पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम पूरे देश में रात 8 बजे एकसाथ बदलते है और अगले दिन सुबह 6 बजे लागू होते है।

 

प्रश्न: देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी कौन सी है?

उत्तर: देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल है। इसके बाद क्रमशः ओएनजीसी, भारत पेटोलियम, गेल और रिलायंस है।

 

प्रश्न: पूरे देश हर शहर में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम अलग अलग क्यों होते है?

उत्तर: पूरे देश हर जगह पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में अंतर होने का कारण तेल को पहुंचने के खर्चे के कारण और हर राज्य में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी पर अलग अलग कर होने के कारण होता है।

 

निष्कर्ष

 

तो दोस्तो आज के इस आर्टिकल में आपने जाना की अपने शहर में पेट्रोल डीज़ल सीएनजी का रेट कैसे जाने? Petrol Price City wise in india. और कैसे आप एक दिन पहले अपने क्षेत्र में पेट्रोल डीजल और सीएनजी के नए दाम के बारे में पता कर सकते है। यदि आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ शेयर बिलकुल भी न भूले, जिससे उन्हें भी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के नए दामों के बारे में एक दिन पहले पता चल जाए।

"Hey, Guys I'm K. M, A Full Time Blogger, YouTuber, Founder of technorashi.in And Engineer.

Leave a Comment